Sunday, August 2, 2026
  • About Us
  • Contact Us
  • Home
publicnews360
  • Login
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत
No Result
View All Result
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत
No Result
View All Result
publicnews360
No Result
View All Result
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत

जम्मू के गांव में रहस्यमयी बीमारी के कारण 16 लोगों की मौत होने से अधिकारी हैरान

admin by admin
January 17, 2025
in देश
0

जम्मू संभाग के एक छोटे से गांव में रहस्यमयी बीमारी ने 16 लोगों की जान ले ली, जिससे अधिकारी हैरान हैं और वे पहली मौत के दो महीने बाद भी इसके कारणों के बारे में कुछ नहीं बता पाए हैं। सूत्रों ने यह जानकारी दी।

सूत्रों ने बताया कि जट्टी बेगम (60) नामक बुजुर्ग महिला की शुक्रवार को अज्ञात कारणों से मौत हो गयी, इसके अलावा एक अन्य लड़की अब भी अपनी जिंदगी के लिए संघर्ष कर रही है। उन्होंने बताया कि पीड़ित राजौरी जिले के कोटरंका उप-मंडल के बदहाल गांव के हैं, जहां पिछले साल दिसंबर से तीन परिवारों के 16 सदस्यों की मौत हो चुकी है। इनमें सात की मौत रविवार से अब तक हुई है।

अधिकारियों ने प्रभावित परिवारों के तीन घरों को सील कर दिया है जबकि उनके 21 करीबी रिश्तेदारों को कड़ी निगरानी में रखने के लिए सरकारी देखभाल केंद्र में स्थानांतरित कर दिया है। अधिकारियों ने बताया कि अतिरिक्त उपायुक्त दिल मीर के नेतृत्व में एक टीम ने अभियान चलाया, जिसमें सुरक्षाकर्मी मौके पर तैनात थे।

इस बीच, बुधल के पुलिस अधीक्षक (अभियान) वजाहत हुसैन की अध्यक्षता में 11 सदस्यीय विशेष जांच दल (एसआईटी) का गठन किया गया है, जो मौत के मामलों की जांच करेगी। बेगम के पति मोहम्मद यूसुफ की तीन दिन पहले एक अस्पताल में मौत हो गई।

अधिकारियों ने बताया कि मोहम्मद असलम की 15 वर्षीय बेटी यास्मीन कौसर की हालत गंभीर बनी हुई है और वह जम्मू के एसएमजीएस अस्पताल में जीवन रक्षक उपकरणों पर है। एसएमजीएस अस्पताल में भर्ती मोहम्मद असलम के छह बच्चों में से पांच की मौत हो गई है।

मुख्य सचिव अटल डुल्लू ने जम्मू में संवाददाताओं से कहा, ‘‘स्थिति पर सभी पहलुओं से नजर रखी जा रही है। इन मौतों के कारणों का पता लगाने के लिए कई स्वास्थ्य एजेंसियां पहले से ही जांच कर रही हैं। उन्होंने कहा, ‘‘अब तक वायरल, जीवाणु जनित या फंगल संक्रमण का कोई सबूत नहीं मिला है। कारणों का पता लगाने के लिए जांच जारी है। किसी भी संभावित आपराधिक पहलू की जांच के लिए एक एसआईटी का गठन किया गया है।’

डुल्लू ने स्वास्थ्य आपातकाल की संभावना से इनकार करते हुए कहा कि क्षेत्र में केवल तीन परिवार ही प्रभावित हुए हैं।अधिकारियों ने कहा कि जांचकर्ता फज़ल, मोहम्मद रफ़ीक और मोहम्मद असलम के परिवारों द्वारा खाये गए सभी खाद्य पदार्थों और दवाओं की जांच करेंगे और नमूनों को जांच के लिए प्रयोगशालाओं में भेजा जाएगा।

Tags: 16 लोगों की मौत होने से अधिकारी हैरान
Previous Post

ओडिशा : सीमेंट फैक्टरी में लोहे के ढांचे के नीचे दबे श्रमिकों को बचाने के प्रयास जारी

Next Post

बलिया में 40 लाख रुपये की हेरोइन के साथ पांच आरोपी गिरफ्तार

Related Posts

प्रधानमंत्री पर आपत्तिजनक टिप्पणी करने वाली लड़की ने माफी मांगी
देश

प्रधानमंत्री पर आपत्तिजनक टिप्पणी करने वाली लड़की ने माफी मांगी

August 1, 2026
होर्मुज में तनाव के बीच 14 भारतीय जहाज सुरक्षित निकले
Featured

रूसी सेना के साथ अब भी काम कर रहे करीब दो दर्जन भारतीय, रिहा कराने के प्रयास जारी : विदेश मंत्रालय

August 1, 2026
जिंदा दफन सर्कस कलाकार की मौत; उस्ताद का लालच बना मौत का कारण
देश

जिंदा दफन सर्कस कलाकार की मौत; उस्ताद का लालच बना मौत का कारण

August 1, 2026
वाणिज्यिक एलपीजी सिलेंडरों की किल्लत पर पेट्रोलियम मंत्रालय ने बनाई समिति
देश

कमर्शियल LPG की कीमत 192 रुपये घटी, विमान ईंधन 5 रुपये प्रति लीटर महंगा

August 1, 2026
Next Post

बलिया में 40 लाख रुपये की हेरोइन के साथ पांच आरोपी गिरफ्तार

Recent Posts

ग्लासगो में भारत का गोल्डन पंच; मुक्केबाजी रिंग में रहा भारत का जलवा, रिकॉर्ड सात स्वर्ण पदक जीते

ग्लासगो में भारत का गोल्डन पंच; मुक्केबाजी रिंग में रहा भारत का जलवा, रिकॉर्ड सात स्वर्ण पदक जीते

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
August 2, 2026
0

भारतीय महिला मुक्केबाजों ने अपेक्षाओं पर खरे उतरते हुए पांच स्वर्ण पदक जीते जबकि पुरूष वर्ग में सचिन सिवाच और...

मॉस्को के एक रेस्तरां में विस्फोटक डिवाइस में धमाका, 3 लोगों की मौत, 21 घायल

मॉस्को के एक रेस्तरां में विस्फोटक डिवाइस में धमाका, 3 लोगों की मौत, 21 घायल

by admin
August 2, 2026
0

रूस की राजधानी मॉस्को में स्थित एक रेस्तरां में शनिवार को बम विस्फोट में कथित हमलावर समेत कम से कम...

सनातन धर्म का अपमान और अमर्यादित भाषा का प्रयोग विरोधियों के पतन का कारण: सिद्धार्थ श्रीवास्तव

सनातन धर्म का अपमान और अमर्यादित भाषा का प्रयोग विरोधियों के पतन का कारण: सिद्धार्थ श्रीवास्तव

by Atul Narain Srivastava
August 2, 2026
0

अयोध्या, विरोधी राजनीतिक दलों द्वारा हाल के दिनों में किए जा रहे आचरण को लेकर भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) मंडल...

मेरठ में फर्जी पुलिस गैंग का भंडाफोड़: SHO-CO बनकर करते थे अपहरण, रंगदारी और वसूली, दो आरोपी गिरफ्तार

मेरठ में फर्जी पुलिस गैंग का भंडाफोड़: SHO-CO बनकर करते थे अपहरण, रंगदारी और वसूली, दो आरोपी गिरफ्तार

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
August 2, 2026
0

मेरठ पुलिस ने अपहरण करने, बंधक बनाकर मारपीट करने और रंगदारी वसूलने में शामिल गिरोह का भंडाफोड़ करके शनिवार को...

हाथरस में स्टेशनरी कारोबारी के घर-दुकान से सिक्कों का जखीरा बरामद, कमीशन पर होती थी सिक्कों की सप्लाई

हाथरस में स्टेशनरी कारोबारी के घर-दुकान से सिक्कों का जखीरा बरामद, कमीशन पर होती थी सिक्कों की सप्लाई

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
August 2, 2026
0

हाथरस में जिला प्रशासन ने छापेमारी कर एक स्टेशनरी व्यवसायी के घर और दुकान से एक से 10 रुपये तक...

हमारे बारे में Public News 360

एक विश्वसनीय न्यूज़ चैनल — पढ़ें ताज़ा समाचार, राजनीति, समाज और संस्कृति की खबरें।

संपादकीय जानकारी
प्रकाशक/संपादक:अतुल नारायण श्रीवास्तव
उप संपादक: अनुराग वर्मा
पता: फ़ैज़ाबाद-अयोध्या, उत्तर प्रदेश 224001
हमसे जुड़ें
विश्वसनीयता और पारदर्शिता के साथ।

All disputes Ayodhya jurisdiction only • सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय को संसूचित राजपत्र संख्या सी.जी.-डी.एल.-अ.-25022021-225464 दिनांक 25 फरवरी 2021 के भाग II द्वारा संचालित सर्वाधिकार सुरक्षित

  • About Us
  • Contact Us
  • Home

© 2025 publicnews360.in

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत

© 2025 publicnews360.in

×

No WhatsApp Number Found!

Join Our Whatsapp Group