Friday, July 31, 2026
  • About Us
  • Contact Us
  • Home
publicnews360
  • Login
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत
No Result
View All Result
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत
No Result
View All Result
publicnews360
No Result
View All Result
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत

Hindenburg Research बंद; अदाणी के खिलाफ रिपोर्ट की थी जारी

admin by admin
January 16, 2025
in अंतराष्ट्रीय
0

वाशिंगटन, अमेरिकी निवेश एवं अनुसंधान कंपनी हिंडनबर्ग रिसर्च को बंद कर दिया गया है। इसके संस्थापक नैट एंडरसन ने बुधवार को यह जानकारी दी। उद्योगपति गौतम अदाणी और उनके समूह के खिलाफ रिपोर्ट जारी करने के बाद यह कंपनी चर्चा में आ गई थी।

एंडरसन ने कहा, ‘‘ जैसा कि मैंने पिछले साल के अंत से ही अपने परिवार, दोस्तों और अपने दल के साथ यह जानकारी साझा की थी कि मैंने हिंडनबर्ग रिसर्च को बंद करने का निर्णय लिया है। योजना मौजूदों विषयों पर जारी काम को पूरा करने के बाद इसे बंद करने की है। पोंजी मामलों पर काम हमने पूरा कर लिया है और इसे विनियामकों के साथ साझा कर रहे हैं….।

हिंडनबर्ग रिसर्च पिछले कुछ वर्षों से अदाणी समूह के खिलाफ अभियान चला रही थी। इसकी 2023 में प्रकाशित रिपोर्ट में अदाणी समूह पर शेयरों के भाव में हेराफेरी तथा वित्तीय गड़बड़ियों का आरोप लगाया था। उस समय इससे भारतीय अरबपति को अरबों डॉलर का नुकसान हुआ था। अदाणी तथा उनकी कंपनियों ने हालांकि सभी आरोपों से इनकार किया था।

यह फैसला ऐसे समय में लिया गया है जब अमेरिका में सत्ता हस्तांतरण की तैयारी जारी है। अमेरिका के राष्ट्रपति जो बाइडन के चार साल के कार्यकाल का अंत हो रहा है और 20 जनवरी को अमेरिका के 47वें राष्ट्रपति के रूप में डोनाल्ड ट्रंप शपथ ग्रहण करने जा रहे हैं।

अमेरिका में सदन की न्यायिक समिति के सदस्य रीप लांस गुडेन के अमेरिकी न्याय मंत्रालय से उद्योगपति गौतम अदाणी और उनके समूह की कंपनियों के खिलाफ बाइडन प्रशासन में चलाए गए ‘‘चुनिंदा अभियोजन’’ के संबंध में सभी रिकॉर्ड सुरक्षित रखने का अनुरोध करने के कुछ दिन बाद एंडरसन ने कंपनी को बंद करने की घोषणा की है।

एंडरसन ने कहा, ‘‘ इसे बंद क्यों हो जाना चाहिए? कोई खास वजह नहीं है..कोई खतरा नहीं, कोई स्वास्थ्य समस्या नहीं और कोई व्यक्तिगत समस्या नहीं है। किसी ने एक बार मुझसे कहा था कि एक निश्चित बिंदु पर एक सफल करियर एक स्वार्थी कार्य बन जाता है। शुरू में मुझे लगा कि मुझे खुद को कुछ चीजें साबित करने की जरूरत है। अब मुझे खुद के लिए कुछ सुकून चाहिए…।’’

वॉल स्ट्रीट जर्नल को दिए गए एक साक्षात्कार में एंडरसन ने कहा कि वह अपने शौक पूरे करने, यात्रा करने और अपनी मंगेतर तथा उनके बच्चे के साथ समय बिताने के लिए उत्साहित हैं। उन्होंने भविष्य के लिए पर्याप्त धन जोड़ लिया है। वह अपने पैसे को कम तनाव वाले निवेशों में लगाने की योजना बना रहे हैं।

Tags: अदाणी के खिलाफ रिपोर्ट की थी जारी
Previous Post

प्रयागराज: भाजपा नेता को थाने में पीटने के आरोप में चार पुलिसकर्मी निलंबित

Next Post

गूगल पर सर्च करे महाकुंभ; होगी ‘पंखुड़ियों की वर्षा’

Related Posts

अंडर-17 विश्व कुश्ती : निकिता ने जीता रजत, कामना और गरिमा को कांस्य
अंतराष्ट्रीय

अंडर-17 विश्व कुश्ती : निकिता ने जीता रजत, कामना और गरिमा को कांस्य

July 31, 2026
Watch, ईरान में अचानक हुए बम धमाके के बाद लोगों में भय और दहशत, कई क्षेत्रों से हमलों की खबरें
अंतराष्ट्रीय

अमेरिका-ईरान के बीच मिसाइल हमले तेज, संघर्ष बढ़ने का खतरा, मिस्र में गैस भंडारों पर ईरानी ड्रोनों का हमला

July 30, 2026
अमेरिका ने जहाज M/V Ever Lovely पर हमले के जवाब में ईरान पर किया हमला
अंतराष्ट्रीय

ईरान के अमेरिकी सैन्य अड्डे पर मिसाइल दागने के बाद, अमेरिका ने ईरान पर फिर शुरू किए हमले

July 30, 2026
कुवैत: ईरान के हमले में चीनी कंपनी की इमारत क्षतिग्रस्त, एक कर्मचारी की मौत
अंतराष्ट्रीय

कुवैत: ईरान के हमले में चीनी कंपनी की इमारत क्षतिग्रस्त, एक कर्मचारी की मौत

July 30, 2026
Next Post

गूगल पर सर्च करे महाकुंभ; होगी ‘पंखुड़ियों की वर्षा’

Recent Posts

कांग्रेस ने केंद्रीय मंत्री जितेंद्र सिंह के खिलाफ दिया विशेषाधिकार हनन का नोटिस

कांग्रेस ने केंद्रीय मंत्री जितेंद्र सिंह के खिलाफ दिया विशेषाधिकार हनन का नोटिस

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
July 31, 2026
0

कांग्रेस के संगठन महासचिव के.सी. वेणुगोपाल ने शुक्रवार को केंद्रीय मंत्री जितेंद्र सिंह के खिलाफ लोकसभा में विशेषाधिकार हनन का...

सुलतानपुर में पर्यटकों को वाराणसी से अयोध्या जा रही एक क्रूज़र गाड़ी टायर फटने से दुर्घटनाग्रस्त, 14 यात्री घायल

सुलतानपुर में पर्यटकों को वाराणसी से अयोध्या जा रही एक क्रूज़र गाड़ी टायर फटने से दुर्घटनाग्रस्त, 14 यात्री घायल

by Atul Narain Srivastava
July 31, 2026
0

सुलतानपुर जिले में शुक्रवार सुबह लखनऊ-वाराणसी राष्ट्रीय राजमार्ग पर पर्यटकों को ले जा रहा क्रूज़र गाड़ी टायर फटने के बाद...

अंडर-17 विश्व कुश्ती : निकिता ने जीता रजत, कामना और गरिमा को कांस्य

अंडर-17 विश्व कुश्ती : निकिता ने जीता रजत, कामना और गरिमा को कांस्य

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
July 31, 2026
0

बाकू, भारतीय पहलवान निकिता सहरावत ने बृहस्पतिवार को यहां अंडर-17 विश्व कुश्ती चैंपियनशिप के महिला 57 किग्रा वर्ग में रजत...

देहरादून में विवाह के आठ माह बाद शिक्षिका की संदिग्ध मौत, मामला दर्ज

देहरादून में विवाह के आठ माह बाद शिक्षिका की संदिग्ध मौत, मामला दर्ज

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
July 31, 2026
0

उत्तराखंड में देहरादून जिले के डोईवाला क्षेत्र में विवाह के आठ माह बाद एक शिक्षिका की संदिग्ध परिस्थितियों में हुई...

IGI हवाई अड्डे पर बैंकॉक से ‘हाइड्रोपोनिक’ गांजे की तस्करी; आरोप में दो भारतीय गिरफ्तार

IGI हवाई अड्डे पर बैंकॉक से ‘हाइड्रोपोनिक’ गांजे की तस्करी; आरोप में दो भारतीय गिरफ्तार

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
July 31, 2026
0

दिल्ली के इंदिरा गांधी अंतरराष्ट्रीय (आईजीआई) हवाई अड्डे पर सीमा शुल्क अधिकारियों ने बैंकॉक से आए दो भारतीय नागरिकों के...

हमारे बारे में Public News 360

एक विश्वसनीय न्यूज़ चैनल — पढ़ें ताज़ा समाचार, राजनीति, समाज और संस्कृति की खबरें।

संपादकीय जानकारी
प्रकाशक/संपादक:अतुल नारायण श्रीवास्तव
उप संपादक: अनुराग वर्मा
पता: फ़ैज़ाबाद-अयोध्या, उत्तर प्रदेश 224001
हमसे जुड़ें
विश्वसनीयता और पारदर्शिता के साथ।

All disputes Ayodhya jurisdiction only • सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय को संसूचित राजपत्र संख्या सी.जी.-डी.एल.-अ.-25022021-225464 दिनांक 25 फरवरी 2021 के भाग II द्वारा संचालित सर्वाधिकार सुरक्षित

  • About Us
  • Contact Us
  • Home

© 2025 publicnews360.in

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत

© 2025 publicnews360.in

×

No WhatsApp Number Found!

Join Our Whatsapp Group