Friday, July 31, 2026
  • About Us
  • Contact Us
  • Home
publicnews360
  • Login
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत
No Result
View All Result
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत
No Result
View All Result
publicnews360
No Result
View All Result
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत

केरल:फ्रीजर में ले जाने से ठीक पहले चमत्कारिक रूप से जिंदा हुआ व्यक्ति, आईसीयू में सकारात्मक प्रतिक्रिया जारी

admin by admin
January 15, 2025
in देश
0

कन्नूर (केरल), उत्तरी केरल के कन्नूर जिले में एक व्यक्ति शवगृह में स्थानांतरित किए जाने से कुछ ही मिनट पहले चमत्कारिक रूप से जिंदा हो गया। व्यक्ति के परिजनों ने उसे मृत मान लिया था और आगे की प्रक्रिया के लिए अस्पताल ले जाया जा रहा था।

निकटवर्ती कुथुपरम्बा के पचपोइका निवासी 67 वर्षीय पवित्रन के परिवार ने अगले दिन उसके अंतिम संस्कार की तैयारी कर ली थी, लेकिन वह दोबारा जीवित हो गया जिससे सभी लोग चौंक गए। परिजनों के अनुरोध पर शव को अस्थायी रूप से रखने के लिए यहां एकेजी मेमोरियल को-ऑपरेटिव अस्पताल के शवगृह में फ्रीजर तैयार कर दिया गया था।

हालांकि, ‘शव’ को शवगृह में ले जाने से ठीक पहले अस्पताल के एक सतर्क कर्मचारी ने उसकी उंगलियों की हल्की हरकत देखी और तुरंत पवित्रन के रिश्तेदारों और चिकित्सकों को इसकी जानकारी दी। अस्पताल के एक कर्मचारी जयन ने बताया कि जब शव को शवगृह में ले जाया जा रहा था तो उसने पवित्रन की उंगलियां हिलती हुई देखीं। अस्पताल के अधिकारियों ने पुष्टि की कि पवित्रन को तुरंत गहन चिकित्सा इकाई में ले जाया गया।

पारिवारिक सूत्रों के अनुसार, पवित्रन हृदय और फेफड़ों से संबंधित बीमारियों सहित विभिन्न स्वास्थ्य समस्याओं से पीड़ित थे और उनका कर्नाटक के मंगलुरु के एक निजी अस्पताल में इलाज चल रहा था।

यद्यपि वह अस्पताल में वेंटिलेटर पर था, लेकिन इलाज के अधिक खर्च के कारण परिवार ने कथित तौर पर सोमवार को उसे वापस उसके गृहनगर लाने का निर्णय लिया।

रिश्तेदारों ने बताया कि मंगलुरु के चिकित्सकों ने उन्हें बताया था कि पवित्रन बिना वेंटिलेटर के जीवित नहीं रह पाएगा और अगर उसे हटा दिया गया तो 10 मिनट के भीतर उसकी मौत हो जाएगी। उन्होंने यह भी दावा किया कि अस्पताल से स्थानांतरित होने के बाद से उसने अपनी आंखें नहीं खोली थीं और उसका रक्तचाप भी बहुत कम हो गया था।

उनके निधन की अपनी धारणा को उचित ठहराते हुए परिवार ने बताया कि मंगलुरु में चिकित्सकों ने उन्हें बताया था कि बिना वेंटिलेटर के साधारण एम्बुलेंस में पांच घंटे से अधिक की यात्रा में उनके बचने की संभावना नहीं है।

रिश्तेदारों ने बताया कि यात्रा के दौरान पवित्रन कथित तौर पर गतिहीन रहा और उसमें जीवन के कोई लक्षण नहीं दिखे।पवित्रन की पत्नी और बहन एम्बुलेंस में उसके साथ थीं, जबकि अन्य रिश्तेदार कार में उनके पीछे-पीछे आए।

रात में पहुंचने पर परिजनों ने उसके ‘शव’ को एकेजी अस्पताल के मुर्दाघर में रखवाया और मंगलवार के लिए अंतिम संस्कार की तैयारी शुरू कर दी। अस्पताल के अटेंडेंट जयन ने उसके शरीर में हलचल को देखा और बुधवार को पत्रकारों के साथ अपना अनुभव साझा किया।

उन्होंने कहा, ‘मेरे अलावा, हमारे इलेक्ट्रीशियन अनूप भी वहां थे। उन्होंने देखा कि उस व्यक्ति की उंगलियां हिल रही हैं और उन्होंने मुझे बुलाया। मैंने भी देखा। हमने तुरंत रिश्तेदारों और चिकित्सकों को सूचित किया। जब मरीज का रक्तचाप जांचा गया तो वह सामान्य पाया गया।’

एकेजी मेमोरियल अस्पताल के अधिकारियों ने बुधवार को पुष्टि की कि पवित्रन अभी भी आईसीयू में है और उपचार पर सकारात्मक प्रतिक्रिया दे रहा है।

एक अधिकारी ने बताया, ‘जब उसका नाम पुकारा जाता है तो वह अपनी आंखें खोलकर लोगों की ओर देखता है। हालांकि उसकी हालत गंभीर बनी हुई है, लेकिन वह ठीक से प्रतिक्रिया दे रहा है।’

इस बीच परिवार द्वारा मंगलवार को स्थानीय समाचार पत्रों में पवित्रन की ‘श्रद्धांजलि’ का विज्ञापन प्रकाशित करा दिया गया जिसके बाद कई लोग कथित निधन पर संवेदना व्यक्त करने के लिए उसके घर पहुंचे।

Tags: चमत्कारिक रूप से जिंदा हुआ व्यक्ति
Previous Post

पूर्णिया में नीट-यूजी अनियमितता मामले में सीबीआई ने दर्ज की नयी प्राथमिकी

Next Post

बहराइच में कतर्नियाघाट जंगल से सटे गांव में तेंदुए ने आठ साल की बच्ची की ली जान

Related Posts

Declassified: Operation Sindoor,  स्वतंत्रता दिवस पर Operation Sindoor’ को अंजाम देने वालों की ज़ुबानी; Discovery India
अंतराष्ट्रीय

Declassified: Operation Sindoor, स्वतंत्रता दिवस पर Operation Sindoor’ को अंजाम देने वालों की ज़ुबानी; Discovery India

July 31, 2026
भोजपुर मुठभेड़ मामला: भारत भूषण तिवारी को पहली गोली मारने का आरोपी STF सिपाही अक्षय कुमार गिरफ्तार
क्राइम

भोजपुर मुठभेड़ मामला: भारत भूषण तिवारी को पहली गोली मारने का आरोपी STF सिपाही अक्षय कुमार गिरफ्तार

July 31, 2026
उत्तर प्रदेश के 2.15 करोड़ से अधिक किसानों के खाते में आएगी ‘सम्मान निधि’
उत्तर प्रदेश

PM-Kisan Scheme: मंत्रिमंडल ने पांच साल बढ़ाने को दी मंजूरी, 3.15 लाख करोड़ रुपये होंगे खर्च

July 31, 2026
बिना सिर खोले ब्रेन ट्यूमर हटाया: भारतीय-अमेरिकी आर्मी सर्जन मेजर पटेल की अनोखी तकनीक
Featured

बिना सिर खोले ब्रेन ट्यूमर हटाया: भारतीय-अमेरिकी आर्मी सर्जन मेजर पटेल की अनोखी तकनीक

July 31, 2026
Next Post

बहराइच में कतर्नियाघाट जंगल से सटे गांव में तेंदुए ने आठ साल की बच्ची की ली जान

Recent Posts

Declassified: Operation Sindoor,  स्वतंत्रता दिवस पर Operation Sindoor’ को अंजाम देने वालों की ज़ुबानी; Discovery India

Declassified: Operation Sindoor, स्वतंत्रता दिवस पर Operation Sindoor’ को अंजाम देने वालों की ज़ुबानी; Discovery India

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
July 31, 2026
0

डिस्कवरी चैनल ने शुक्रवार को दो भाग में विभाजित वृत्तचित्र (डॉक्यूमेंट्री) ‘‘डिक्लासिफाइड: ऑपरेशन सिंदूर’’ की घोषणा की है, जिसके तहत...

भोजपुर मुठभेड़ मामला: भारत भूषण तिवारी को पहली गोली मारने का आरोपी STF सिपाही अक्षय कुमार गिरफ्तार

भोजपुर मुठभेड़ मामला: भारत भूषण तिवारी को पहली गोली मारने का आरोपी STF सिपाही अक्षय कुमार गिरफ्तार

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
July 31, 2026
0

आरा, भोजपुर जिले में कथित मुठभेड़ के दौरान भारत भूषण तिवारी की मौत के मामले में करीब 45 दिन बाद...

उत्तर प्रदेश के 2.15 करोड़ से अधिक किसानों के खाते में आएगी ‘सम्मान निधि’

PM-Kisan Scheme: मंत्रिमंडल ने पांच साल बढ़ाने को दी मंजूरी, 3.15 लाख करोड़ रुपये होंगे खर्च

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
July 31, 2026
0

केंद्रीय मंत्रिमंडल ने शुक्रवार को किसानों को वित्तीय सहायता देने के लिए अगले पांच वर्षों यानी वित्त वर्ष 2030-31 तक...

Spain, Morocco  Ceuta Border Rush: सेउटा में 60000 लोग हुए दाखिल, सीमा उल्लंघन के बाद कम से कम 34 की मौत

Spain, Morocco Ceuta Border Rush: सेउटा में 60000 लोग हुए दाखिल, सीमा उल्लंघन के बाद कम से कम 34 की मौत

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
July 31, 2026
0

सेउटा, पिछले 24 घंटों में मोरक्को से लगभग 60,000 प्रवासी स्पेन के सेउटा में दाखिल हुए हैं। सेउटा के प्रशासनिक...

यूपी पुलिस सिपाही भर्ती 2025: लिखित परीक्षा का परिणाम घोषित

यूपी पुलिस सिपाही भर्ती 2025: लिखित परीक्षा का परिणाम घोषित

by Atul Narain Srivastava
July 31, 2026
0

उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड ने आरक्षी नागरिक पुलिस (सिपाही) एवं समकक्ष पदों पर सीधी भर्ती-2025 की लिखित...

हमारे बारे में Public News 360

एक विश्वसनीय न्यूज़ चैनल — पढ़ें ताज़ा समाचार, राजनीति, समाज और संस्कृति की खबरें।

संपादकीय जानकारी
प्रकाशक/संपादक:अतुल नारायण श्रीवास्तव
उप संपादक: अनुराग वर्मा
पता: फ़ैज़ाबाद-अयोध्या, उत्तर प्रदेश 224001
हमसे जुड़ें
विश्वसनीयता और पारदर्शिता के साथ।

All disputes Ayodhya jurisdiction only • सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय को संसूचित राजपत्र संख्या सी.जी.-डी.एल.-अ.-25022021-225464 दिनांक 25 फरवरी 2021 के भाग II द्वारा संचालित सर्वाधिकार सुरक्षित

  • About Us
  • Contact Us
  • Home

© 2025 publicnews360.in

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत

© 2025 publicnews360.in

×

No WhatsApp Number Found!

Join Our Whatsapp Group