Tuesday, August 4, 2026
  • About Us
  • Contact Us
  • Home
publicnews360
  • Login
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत
No Result
View All Result
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत
No Result
View All Result
publicnews360
No Result
View All Result
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत

Hamas Gaza ceasefire: 33 बंधकों की क्रमिक रिहाई के साथ होगी शुरू; फलस्तीनी महिलाओं और बच्चों होगे रिहा

admin by admin
January 14, 2025
in अंतराष्ट्रीय, देश
0

काहिरा, (एपी) हमास ने गाजा पट्टी में संघर्षविराम और बंधकों की रिहाई के लिए मसौदा समझौते को स्वीकार कर लिया है। यह जानकारी वार्ता में शामिल दो अधिकारियों ने मंगलवार को दी। मध्यस्थ कतर ने कहा कि बातचीत समझौते पर पहुंचने के ‘‘सबसे निकट बिंदु’’ पर है।

‘एसोसिएटेड प्रेस’ ने प्रस्तावित समझौते की एक प्रति प्राप्त की है, और मिस्र के एक अधिकारी तथा एक हमास अधिकारी ने इसकी प्रामाणिकता की पुष्टि की। एक इजराइली अधिकारी ने कहा कि प्रगति हुई है, लेकिन ब्योरे को अंतिम रूप दिया जा रहा है। इस योजना को अंतिम मंजूरी के लिए इजराइली कैबिनेट के समक्ष प्रस्तुत करना होगा।

तीनों अधिकारियों ने बंद कमरे में हुई बातचीत को लेकर जानकारी नाम गुप्त रखने की शर्त पर दी।

अमेरिका, मिस्र और कतर ने पिछले साल 15 महीने से जारी युद्ध को समाप्त करने और हमास के 7 अक्टूबर, 2023 के हमले में बंधक बनाये गए लोगों की रिहाई सुनिश्चित करने के लिए मध्यस्थता करने की कोशिश की है। गाजा के अंदर अभी भी करीब 100 इजराइली बंदी हैं और इजराइली सेना का मानना ​​है कि उनमें से कम से कम एक तिहाई की मौत हो चुकी है।

अधिकारियों ने उम्मीद जतायी कि वे 20 जनवरी को अमेरिका के नव-निर्वाचित राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के शपथ ग्रहण से पहले एक समझौते पर पहुंच सकते हैं, जिनके मध्यपूर्व दूत वार्ता में शामिल हुए हैं।

कतर के विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता माजिद अल-अंसारी ने मंगलवार को साप्ताहिक प्रेस वार्ता में कहा कि जारी वार्ता सकारात्मक और उपयोगी है, हालांकि उन्होंने संवेदनशील वार्ता के विवरण देने से इनकार कर दिया। उन्होंने कहा, ‘‘आज हम समझौते के सबसे करीब पहुंच गये हैं।

इस बीच, हमास ने एक बयान में कहा कि वार्ता अपने “अंतिम चरण” पर पहुंच गई है। गाजा में आक्रमण ने बड़े क्षेत्र को मलबे में तब्दील कर दिया है और गाजा की 23 लाख की आबादी में से लगभग 90 प्रतिशत को विस्थापित कर दिया है, जबकि सैकड़ों हज़ारों लोगों को तट के किनारे तम्बू शिविरों में रखा गया है, जहां व्यापक भुखमरी है।

गाजा में रात भर और मंगलवार को इजराइली हमलों में कम से कम 18 फलस्तीनी मारे गए, जिनमें दो महिलाएं और चार बच्चे शामिल हैं, जबकि यमन के हूती विद्रोहियों ने इजराइल पर दो मिसाइलें दागीं, जिससे सायरन बजने लगे और लोग आश्रयों की ओर भागने लगे। मिसाइलों से कोई घायल नहीं हुआ।

तीन चरण का समझौता अमेरिकी राष्ट्रपति जो बइडन द्वारा निर्धारित रूपरेखा पर आधारित और संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद द्वारा समर्थित है। इसकी शुरुआत छह सप्ताह की अवधि में 33 बंधकों की क्रमिक रिहाई के साथ शुरू होगी, जिसमें महिलाएं, बच्चे, वृद्ध और घायल नागरिक शामिल हैं। इजराइली बंधकों की रिहाई संभावित रूप से इजराइल द्वारा कैद सैकड़ों फलस्तीनी महिलाओं और बच्चों के बदले में होगी।

इस प्रथम, 42 दिवसीय चरण के दौरान, इजराइली सेना जनसंख्या केन्द्रों से हट जाएंगी, फलस्तीनियों को उत्तरी गाजा में अपने घरों को लौटने दिया जाएगा तथा मानवीय सहायता में वृद्धि होगी, तथा प्रतिदिन लगभग 600 ट्रक वहां पहुंचेंगे। इसके तहत दूसरे चरण के विवरण पर पहले चरण के दौरान बातचीत की जानी चाहिए।

मिस्र के अधिकारी ने बताया कि हालांकि, तीनों मध्यस्थों ने हमास को मौखिक गारंटी दी है कि वार्ता योजनानुसार जारी रहेगी और वे पहले चरण के समाप्त होने से पहले दूसरे और तीसरे चरण को लागू करने के लिए एक समझौते के लिए दबाव डालेंगे।

ट्रंप ने सोमवार देर रात कहा कि संघर्षविराम ‘बहुत करीब’ है। उन्होंने अमेरिकी केबल चैनल न्यूजमैक्स से कहा, ‘‘मैं समझता हूं …वे इसे अंतिम रूप दे रहे हैं और शायद सप्ताह के अंत तक।’

गाजा के मध्य शहर दीर अल-बला में कल रात में और मंगलवार को हुए दो हमलों में दो महिलाओं और उनके चार बच्चों की मौत हो गई। शव अल-अक्सा अस्पताल में रखे गए हैं। अस्पताल के अनुसार, मृतकों में से एक महिला गर्भवती थी और बच्चा बच नहीं पाया।

यूरोपियन अस्पताल के अनुसार, दक्षिणी शहर खान यूनिस में दो हमलों में 12 अन्य लोग मारे गए। इस बारे में इजराइली सेना की ओर से तत्काल कोई टिप्पणी नहीं की गई।

इजराइल का कहना है कि वह केवल आतंकवादियों को निशाना बनाता है और उन पर विस्थापितों के लिए आश्रयों और तम्बू शिविरों में नागरिकों के बीच छिपने का आरोप लगाता है। यमन के विद्रोहियों ने इजराइल पर मिसाइलें दागीं।

Tags: 33 बंधकों की क्रमिक रिहाई के साथ होगी शुरू
Previous Post

बलिया में महाकुंभ में मौत की झूठी खबर पोस्ट करने के आरोप में युवक के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज

Next Post

Singapore Changi Airport बंद: खराब मौसम के चलते उड़ान मोड़ी गई

Related Posts

ट्रंप ने ईरान पर अमेरिकी सेना द्वारा द्वितीय विश्व युद्ध के बाद का सबसे बड़ा हमला टाला, खाड़ी देशों के नेताओं की सलाह..
अंतराष्ट्रीय

ट्रंप ने ईरान पर अमेरिकी सेना द्वारा द्वितीय विश्व युद्ध के बाद का सबसे बड़ा हमला टाला, खाड़ी देशों के नेताओं की सलाह..

August 3, 2026
PoJK में बंदूकों की गूंज, इंटरनेट ब्लैकआउट और मीडिया पर हमला!, चुनाव में शरीफ की पीएमएल-एन की बड़ी जीत
अंतराष्ट्रीय

PoJK में बंदूकों की गूंज, इंटरनेट ब्लैकआउट और मीडिया पर हमला!, चुनाव में शरीफ की पीएमएल-एन की बड़ी जीत

August 3, 2026
रूस-यूक्रेन युद्ध के दौरान कीव (Kyiv) पर मिसाइल और ग्लाइड बम हमलों में एक की मौत, कई घायल, यूक्रेनी के जवाबी हमले में 9 लोगों की मौत
अंतराष्ट्रीय

रूस-यूक्रेन युद्ध के दौरान कीव (Kyiv) पर मिसाइल और ग्लाइड बम हमलों में एक की मौत, कई घायल, यूक्रेनी के जवाबी हमले में 9 लोगों की मौत

August 3, 2026
बिहार चुनाव में प्रशांत किशोर की जन सुराज पार्टी का खाता अब भी नहीं खुला
देश

बांकीपुर उपचुनाव : जन सुराज के प्रशांत किशोर ने भाजपा के नीरज कुमार को 18,953 मतों से हराया

August 3, 2026
Next Post

Singapore Changi Airport बंद: खराब मौसम के चलते उड़ान मोड़ी गई

Recent Posts

ट्रंप ने ईरान पर अमेरिकी सेना द्वारा द्वितीय विश्व युद्ध के बाद का सबसे बड़ा हमला टाला, खाड़ी देशों के नेताओं की सलाह..

ट्रंप ने ईरान पर अमेरिकी सेना द्वारा द्वितीय विश्व युद्ध के बाद का सबसे बड़ा हमला टाला, खाड़ी देशों के नेताओं की सलाह..

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
August 3, 2026
0

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने  कहा कि कतर, सऊदी अरब और संयुक्त अरब अमीरात जैसे खाड़ी देशों के आग्रह पर...

PoJK में बंदूकों की गूंज, इंटरनेट ब्लैकआउट और मीडिया पर हमला!, चुनाव में शरीफ की पीएमएल-एन की बड़ी जीत

PoJK में बंदूकों की गूंज, इंटरनेट ब्लैकआउट और मीडिया पर हमला!, चुनाव में शरीफ की पीएमएल-एन की बड़ी जीत

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
August 3, 2026
0

पाकिस्तान के कब्जे वाले कश्मीर (पीओके) में हुए चुनावों के दूसरे चरण में पाकिस्तान मुस्लिम लीग (नवाज) ने जबरदस्त जीत...

रूस-यूक्रेन युद्ध के दौरान कीव (Kyiv) पर मिसाइल और ग्लाइड बम हमलों में एक की मौत, कई घायल, यूक्रेनी के जवाबी हमले में 9 लोगों की मौत

रूस-यूक्रेन युद्ध के दौरान कीव (Kyiv) पर मिसाइल और ग्लाइड बम हमलों में एक की मौत, कई घायल, यूक्रेनी के जवाबी हमले में 9 लोगों की मौत

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
August 3, 2026
0

रूसी विमानों ने दक्षिणी यूक्रेनी शहर जापोरिज्जिया के रिहायशी इलाकों में 90 मिनट के अंदर आठ शक्तिशाली ग्लाइड बम गिराए,...

बच्चों को जेब खर्च देने का नफा-नुकसान!; रोजमर्रा के काम के बदले भुगतान?

बच्चों को जेब खर्च देने का नफा-नुकसान!; रोजमर्रा के काम के बदले भुगतान?

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
August 3, 2026
0

जब मैं छोटा था, तब मेरे साथ के कई बच्चे जेब खर्च निकालने के लिए पड़ोसियों के शिशुओं की देखभाल...

Ayodhya: पुलिस ने 8 चोरी की बाइक व 2 चेचिस के साथ अंतरजनपदीय गिरोह के 4 शातिर चोर को किया गिरफ्तार

Ayodhya: पुलिस ने 8 चोरी की बाइक व 2 चेचिस के साथ अंतरजनपदीय गिरोह के 4 शातिर चोर को किया गिरफ्तार

by Atul Narain Srivastava
August 3, 2026
0

अयोध्या, जनपद में अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत थाना इनायतनगर पुलिस टीम ने...

हमारे बारे में Public News 360

एक विश्वसनीय न्यूज़ चैनल — पढ़ें ताज़ा समाचार, राजनीति, समाज और संस्कृति की खबरें।

संपादकीय जानकारी
प्रकाशक/संपादक:अतुल नारायण श्रीवास्तव
उप संपादक: अनुराग वर्मा
पता: फ़ैज़ाबाद-अयोध्या, उत्तर प्रदेश 224001
हमसे जुड़ें
विश्वसनीयता और पारदर्शिता के साथ।

All disputes Ayodhya jurisdiction only • सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय को संसूचित राजपत्र संख्या सी.जी.-डी.एल.-अ.-25022021-225464 दिनांक 25 फरवरी 2021 के भाग II द्वारा संचालित सर्वाधिकार सुरक्षित

  • About Us
  • Contact Us
  • Home

© 2025 publicnews360.in

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत

© 2025 publicnews360.in

×

No WhatsApp Number Found!

Join Our Whatsapp Group