बरेली, सोशल मीडिया पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के बारे में अभद्र टिप्पणी करने और उन्हें धमकी देने के आरोप में एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस अधिकारी ने बताया कि शनिवार को आरोपी व्यक्ति को जेल भेज दिया गया।
आरोपी ने बृहस्पतिवार को सोशल मीडिया (फेसबुक) पर एक पोस्ट लिखकर यह चुनौती दी थी कि वह महाकुम्भ मेले का आयोजन नहीं होने देगा, चाहे कितने भी सिर काटने पड़ें।
बरेली के पुलिस अधीक्षक (शहर) मानुष पारीक ने कहा कि प्रेमनगर थाना पुलिस ने शुक्रवार रात मैजान रजा (30) को गिरफ्तार किया। आरोपी ने शहर के एक प्रतिष्ठित स्कूल से शिक्षा प्राप्त की है। पुलिस ने उसके खिलाफ कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है।
पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर उसकी जमकर खातेदारी की है। इसके बाद आरोपी का एक वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है। इस वीडियो में मैजान रजा पुलिस स्टेशन से लंगड़ाकर हाथ जोड़ते हुए निकल रहा है और कह रहा है कि, ”कभी भी कोई पोस्ट नहीं करुंगा। गलती हो गई साहब, माफ कर दो।
''कभी भी कोई पोस्ट नहीं करुंगा। गलती हो गई साहब, माफ कर दो''
बरेली, यूपी के पुलिस स्टेशन से लंगड़ाकर हाथ जोड़ते हुए निकल रहे मैजान रजा ने फेसबुक पर लिखा था- महाकुंभ नहीं होने देंगे। 2025 राम मंदिर का आखिरी साल होगा। pic.twitter.com/mmf3pugh3G
— Sachin Gupta (@SachinGuptaUP) January 11, 2025
यह मामला तब सामने आया जब हिंदू संगठनों और कुछ स्थानीय लोगों ने पुलिस अधिकारियों से इस संबंध में शिकायत की। शिकायत में कहा गया था कि आरोपी के सोशल मीडिया पोस्ट से बहुसंख्यक समुदाय की आस्था को ठेस पहुंची है।
मिली जानकारी के अनुसार, मैजान रजा ने अपनी सोशल मीडिया आईडी से सनातन धर्म, राम मंदिर और महाकुंभ को लेकर आपत्तिजनक और भड़काऊ टिप्पणियां की थीं। आरोपी ने राम मंदिर को लेकर लिखा था कि 2025 राम मंदिर का भी आखिरी साल है। पं. केके शंखधार सहित कई लोगों ने इसे गंभीर मामला बताते हुए कार्रवाई की मांग की। हिंदू संगठनों ने आरोपी की पोस्ट को “जिहादी मानसिकता” करार देते हुए एडीजी, आईजी और एसएसपी से सख्त कार्रवाई की अपील की थी।
— Bareilly Police (@bareillypolice) January 11, 2025


