Tuesday, August 4, 2026
  • About Us
  • Contact Us
  • Home
publicnews360
  • Login
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत
No Result
View All Result
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत
No Result
View All Result
publicnews360
No Result
View All Result
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत

बीजापुर में पत्रकार मुकेश चंद्राकर की हत्या: बस्तर IG सुंदर राज पी ने किया खुलासा; रिश्ते में भाई ने की हत्या, कब और कैसे जाने!?

admin by admin
January 4, 2025
in क्राइम, देश
0

बीजापुर में पत्रकार मुकेश चंद्राकर की हत्या पर आज बस्तर IG सुंदर राज पी ने प्रेस कांफ्रेंस में बड़ा खुलासा किया। जिसमें उन्हेांने बताया कि 2 लोगों ने मुकेश की हत्या की थी। जिसमें महेंद्र रामटेके और रितेश चंद्राकर का नाम शामिल है। कॉल डिटेल के आधार पर इसका खुलासा हुआ है। हत्या का आरोपी महेंद्र रामटेके ठेकेदार सुरेश चंद्राकर का मुंशी है।

बीजापुर में आईजी ने पीसी में बताया कि पत्रकार साथी मुकेश चन्द्रकार की हत्या के प्रकरण के तीन आरोपी गिरफ्तार किए गए हैं। प्रकरण की अग्रिम विवेचना के लिए मयंक गुर्जर (IPS), अति. पुलिस अधीक्षक, बीजापुर के नेतृत्व में एसआईटी (विशेष जांच दल) गठित की गई है। फारेंसिक टीम द्वारा साईटिफिक एवं तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर विवेचना की जा रही है।

ठेकेदार सुरेश चन्द्रकार एवं अन्य आरोपियों के समस्त संपत्तियों एवं बैंक खातों के सबंध में सम्पूर्ण जानकारी पुलिस एवं जिला प्रशासन द्वारा खंगाला जा रहा है। सुरेश चन्द्रकार के तीन बैंक खातों को होल्ड कराया गया है। अन्य खातों के सबंध में जानकारी जुटाई जा रही है । प्रकरण की विवेचना के बात त्वरित अभियोजन की कार्यवाही सुनिश्चित की जाएगी।

  1. घटना का पूरा विवरण —
    जिला बीजापुर के पत्रकार मुकेश चंद्रकार, के 01 जनवरी की रात के लगभग 08.30 बजे से अपने घर से लापता होने के संदर्भ में उनके बड़े भाई युकेश चंद्राकर ने थाना कोतवाली बीजापुर में दिनांक 02/01/2025 के रात्रि 07.30 बजे सूचना दी। सूचना पर तत्काल थाना कोतवाली बीजापुर में गुम इंसान क्रमांक 01/2025 दर्ज कर जांच में लिया गया।
  2. पुलिस अधीक्षक बीजापुर द्वारा पत्रकार मुकेश चंद्रकार पिता स्व. चेन्ना चंद्रकार उम्र 32 वर्ष निवासी बासागुड़ा हाल पुजारीपारा बीजापुर के लापता होने की सूचना मिलने पर तत्काल अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक  युलैंडन यार्क के नेतृत्व में थाना प्रभारी कोतवाली बीजापुर निरीक्षक दुर्गेश शर्मा समेत अन्य अधिकारियों की 03 टीम का गठन गुम इंसान पतासाजी हेतु की गई।
  3. जांच के दौरान मुकेश चंद्रकार के रिश्तेदार, मीडिया साथियों से मुकेश चन्द्रकार के गुम होने के सबंध में पूछताछ किया गया, साथ ही पूछताछ पर संदेह में आए व्यक्तियों की CDR एवं लोकेशन लिये गये। मृतक के लास्ट लोकेशन के आधार पर दिनांक 02/01/2025 के रात में ही चट्टान पारा स्थित ठेकेदार सुरेश चन्द्रकार के बाड़ा के सभी रूम को खुलवाकर चेक किया गया।
  4. तकनीकी साक्ष्य एवं पूछताछ के माध्यम से प्राप्त जानकारी के अनुसार अलग-अलग जगहों पर खोजबीन की गई ।
  5. दिनांक 03/01/2025 को मुकेश चन्द्रकार के सकुशल पतासाजी के हरसंभव प्रयास किये गये, अनहोनी के आशंका को भापते हुऐ सुरेश चन्द्रकार के बाड़ा में बैडमिंटन कोर्ट में नये फ्लोरिंग हुए सेप्टीक टैंक को देखकर हालात से वरिष्ठ अधिकारियों को अवगत कराते हुऐ दोपहर लगभग 02:30 बजे तहसीलदार एवं एफएसएल टीम की मौजुदगी में नये फ्लोरिंग स्थान को जेसीबी की मदद से तोड़कर पुराने संरचना में से टैंक के ढक्कन को खोला गया।
  6. सेप्टीक टेंक का ढक्कन खोलने पर टेंक से 01 पुरूष का शव दिखा जिसके हाथ में बने टेटू से शव का शिनाख्त गुम इंसान पत्रकार मुकेश चन्द्रकार के रूप में हुई।
  7. फॉरेंसिक टीम द्वारा शव पंचनामा के दौरान प्रथम दृष्टया ये पाया गया मृतक की सिर, पीठ, पेट एवं सीने में कठोर एवं ठोस हथियार से वार किया गया था । शव पंचनामा के पश्चात दिनांक 04/01/2025 को पोस्टमार्टम कार्यवाही की गई ।
  8. प्रकरण में थाना बीजापुर में अपराध क्रमांक 01/2025, बीएनएस की धारा 103, 238, 61, 3(5) के तहत् अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया।
  9. इस दौरान दिनांक 03/01/2025 को घटना के संदेही को पकड़ने हेतु गठित 01 टीम को रायपुर के लिए भेजा गया। घटना के संदेही रितेश चन्द्रकार को रायपुर एयरपोर्ट से पकड़ा गया एवं घटना के अन्य संदेही महेन्द्र रामटेके (सुपरवाईजर) एवं दिनेश चन्द्रकार को बीजापुर से पकड़ा गया ।
  10. घटना के आरोपी रितेश चन्द्रकार, महेन्द्र रामटेके (सुपरवाईजर) एवं दिनेश चन्द्रकार से पूछताछ की जा रही है एवं घटना में प्रयुक्त आलाजरब की बरामदगी की कार्यवाही की जा रही है।
  11. घटना के आरोपी ठेकेदार सुरेश चन्द्रकार को पकड़ने के लिए अलग-अलग टीम बनाकर घेराबंदी की जा रही है ।
  12. अभी तक की पूछताछ और जांच में यह बातें खुलकर आई है कि पत्रकार स्व. मुकेश चन्द्रकार और रितेश चन्द्रकार रिश्ते में भाई लगते थे तथा पारिवारिक एवं सामाजिक विषयों को लेकर आपस में बातचीत होते रहती थी । घटना दिनांक 01/01/2025 की रात को लगभग 08:00 बजे मृतक स्व. मुकेश चन्द्रकार एवं आरोपी रितेश चन्द्रकार के बीच मोबाईल पर बातचीत हुई । तत्पश्चात मृतक स्व. मुकेश चन्द्रकार एवं आरोपी रितेश चन्द्रकार बीजापुर की चट्टान पारा स्थित ठेकेदार सुरेश चन्द्रकार के बाड़े में पहुंचे तथा रात्रि भोजन करने लगे ।
  13. इसी दौरान आरोपी रितेश चन्द्रकार द्वारा मृतक स्व. मुकेश चन्द्रकार से पारिवारिक सबंध होने के बावजूद हमारे कामधाम में सहयोग की बजाय बाधा डालने की बात को लेकर बहस हुई । इस दौरान आरोपी रितेश चन्द्रकार द्वारा सुनियोजित तरीके से बाड़े में उपस्थित उनके सुपरवाईजर महेन्द्र रामटेके के साथ मिलकर मुकेश चन्द्रकार के सिर, छाती, पेट एवं पीठ पर लोहे के रॉड से वार किया । दोनों आरोपियों के द्वारा किये गये हमले से मुकेश चन्द्रकार की घटनास्थल पर ही मृत्यु हो गई । मृत्यु के पश्चात उसके शव को ठिकाने लगाने के उद्देश्य से शरीर को पास के सेप्टीक टेंक में डाल दिया एवं उसे स्लेब के ढक्कन से बंद कर दिया ।
  14. तत्पश्चात आरोपी रितेश चन्द्रकार द्वारा अपने बड़े भाई दिनेश चन्द्रकार जो जगदलपुर में अपने बड़े भाई सुरेश चन्द्रकार एवं अन्य परिजनों के साथ मौजूद थे, उनसे संपर्क कर घटना के बारे में जानकारी देकर बोदली की ओर रवाना हुए । इस दौरान दिनेश चन्द्रकार द्वारा तुरंत जगदलपुर से निकलकर बोदली पहुंचे । रितेश चन्द्रकार, महेन्द्र रामटेके एवं दिनेश चन्द्रकार की मुलाकात बोदली में हुई तथा घटना के सबंधित साक्ष्यों को मिटाने हेतु साजिश रचा गया ।
  15. आरोपी रितेश चन्द्रकार, महेन्द्र रामटेके एवं दिनेश चन्द्रकार द्वारा प्रयुक्त हथियार एवं मृतक के मोबाईल को टिकाने लगाने के लिए अलग-अलग जगह गये । उसके बाद रितेश चन्द्रकार द्वारा अपने बड़े भाई दिनेश चन्द्रकार को सेप्टीक टेंक को प्लास्टर करने हेतु बताकर अपने बड़े भाई ठेकेदार सुरेश चन्द्राकर के वाहन से रायपुर के लिए रवाना हो गया । तत्पश्चात रितेश चन्द्राकर द्वारा दिनांक 02/01/2025 के शाम को रायपुर से नई दिल्ली के लिए चले गये ।
  16. दिनांक 02/01/2025 के सुबह दिनेश चन्द्रकार द्वारा चट्टान पारा स्थित सुरेश चन्द्रकार के बाड़े में स्थित घटनास्थल में सेप्टीक टेंक (जहां पर मृतक मुकेश चन्द्रकार के शव को हत्या के पश्चात छुपाया गया) की सिमेंट फ्लोरिंग नये सिरे से की ।
  17. प्रकरण में अब तक कुल तीन आरेपी 1. रितेश चन्द्रकार, 2. दिनेश चन्द्रकार एवं 3. महेन्द्र रामटेके को पुलिस द्वारा गिरफ्तार की जाकर अग्रिम पूछताछ की जा रही है ।
  18.  पुलिस महानिरीक्षक बस्तर रेंज, द्वारा पत्रकार साथी स्व. मुकेश चन्द्रकार के हत्या के प्रकरण में जिला बीजापुर के कोतवाली थाना में पंजीबद्ध अपराध क्रमांक 01/2025 की अग्रिम विवेचना हेतु मयंक गुर्जर(IPS), अति0पुलिस अधीक्षक, बीजापुर के नेतृत्व में गठित की गई 11 सदस्यीय SIT टीम को सौंपा गया है ।
  19.  प्रकरण के फरार आरोपी ठेकेदार सुरेश चन्द्रकार की गिरफ्तारी हेतु पृथक –पृथक से 04 पुलिस टीम उनकी संभावित Locations पर घेराबंदी की जा रही है ।
  20. पुलिस महानिरीक्षक बस्तर रेंज, जगदलपुर सुंदरराज पी. द्वारा बताया गया कि- पत्रकार साथी स्व. मुकेश चन्द्रकार की हत्या के प्रकरण में शामिल किसी भी आरोपी बख्शा नहीं जायेगा । जांच हेतु गठित SIT टीम द्वारा साईटिफिक एवं तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर विवेचना कर जल्द से जल्द न्यायालय में अभियोजन हेतु चार्ज रिपोर्ट प्रस्तुत की जावेगी ।
  21. उल्लेखनीय है कि ठेकेदार सुरेश चन्द्रकार एवं अन्य आरोपियों के समस्त संपत्तियों एवं बैंक खातों के सबंध में सम्पूर्ण जानकारी पुलिस एवं जिला प्रशासन द्वारा खंगाला जा रहा है । विगत 04 घंटे में सुरेश चन्द्रकार के तीन बैंक खातों को होल्ड कराया गया है, अन्य खातों के सबंध में जानकारी जुटाई जा रही है । साथ साथ ठेकेदार सुरेश चन्द्रकार द्वारा अवैध तरीके से निर्माण की गई Construction Yard को भी ध्वस्त किया गया है।
Tags: IG सुंदर राज पी ने किया खुलासा
Previous Post

छत्तीसगढ़ के बीजापुर में पत्रकार की हत्या के मामले में तीन लोग हिरासत में

Next Post

पराली के बदले गोवंश खाद: यूपी सरकार ने पराली के बदले गोवंश खाद योजना की शुरुआत

Related Posts

Prayagraj में युवक और उसकी दो दिव्यांग पत्नियों के बीच खूनी संघर्ष, तीनों की मौत
उत्तर प्रदेश

Prayagraj में युवक और उसकी दो दिव्यांग पत्नियों के बीच खूनी संघर्ष, तीनों की मौत

August 4, 2026
यूपी पुलिस सिपाही भर्ती 2025: लिखित परीक्षा का परिणाम घोषित
उत्तर प्रदेश

यूपी पुलिस सिपाही भर्ती: भ्रामक वीडियो और घोटाले का दावा फैलाने वाले यू-ट्यूबर पर लखनऊ में FIR दर्ज

August 4, 2026
अमेठी जिले के गौरीगंज क्षेत्र में युवक की गला रेतकर हत्या, गुस्साए परिजनों और ग्रामीणों ने किया रोड जाम
उत्तर प्रदेश

अमेठी जिले के गौरीगंज क्षेत्र में युवक की गला रेतकर हत्या, गुस्साए परिजनों और ग्रामीणों ने किया रोड जाम

August 4, 2026
असम के नागांव में CRPF की 34 बटालियन कैंप में फायरिंग: ASI ने दो साथियों की गोली मारकर की हत्या, फिर खुद को भी मारी गोली
देश

असम के नागांव में CRPF की 34 बटालियन कैंप में फायरिंग: ASI ने दो साथियों की गोली मारकर की हत्या, फिर खुद को भी मारी गोली

August 4, 2026
Next Post

पराली के बदले गोवंश खाद: यूपी सरकार ने पराली के बदले गोवंश खाद योजना की शुरुआत

Recent Posts

सुप्रीमकोर्ट द्वारा असंवैधानिक घोषित कामिल और फाजिल डिग्रियो को योगी ने किया वैध, मिली मंत्रिमंडल की मंजूरी

सुप्रीमकोर्ट द्वारा असंवैधानिक घोषित कामिल और फाजिल डिग्रियो को योगी ने किया वैध, मिली मंत्रिमंडल की मंजूरी

by Atul Narain Srivastava
August 4, 2026
0

लखनऊ, उत्तर प्रदेश मंत्रिमंडल ने उच्चतम न्यायालय द्वारा राज्य मदरसा शिक्षा परिषद की ओर से कामिल और फाजिल डिग्रियां प्रदान...

Ayodhya: रूदौली के कंपोजिट विद्यालय करीमपुर कांड में साजिश रचने वाली शिक्षिका निलंबित

Ayodhya: रूदौली के कंपोजिट विद्यालय करीमपुर कांड में साजिश रचने वाली शिक्षिका निलंबित

by Atul Narain Srivastava
August 4, 2026
0

अयोध्या, विकास खण्ड रूदौली के कंपोजिट विद्यालय करीमपुर कांड मामले में एक शिक्षक के खिलाफ छात्राओं को भड़का कर साजिश...

आजमगढ़ में ट्रांसफॉर्मर पोल से टकराकर पेट्रोल टैंकर में आग, तीन लोगों की जलकर मौत

आजमगढ़ में ट्रांसफॉर्मर पोल से टकराकर पेट्रोल टैंकर में आग, तीन लोगों की जलकर मौत

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
August 4, 2026
0

आजमगढ़ जिले के जीयनपुर कोतवाली क्षेत्र में सोमवार रात एक सड़क हादसे में तीन व्यक्तियों की जलकर मौत हो गई।...

अयोध्या: कैंट रेलवे स्टेशन पर झपटमारी करने वाले तीन आरोपी गिरफ्तार, जीआरपी ने भेजा जेल

अयोध्या: कैंट रेलवे स्टेशन पर झपटमारी करने वाले तीन आरोपी गिरफ्तार, जीआरपी ने भेजा जेल

by Atul Narain Srivastava
August 4, 2026
0

अयोध्या, ट्रेनों और रेलवे स्टेशनों पर चोरी, लूट व झपटमारी जैसी आपराधिक गतिविधियों पर अंकुश लगाने के लिए चलाए जा रहे...

Watch, अविमुक्तेश्वरानंद मामले सदन में बोले आदित्यनाथ हर व्यक्ति खुद को शंकराचार्य नहीं बता सकता

उप्र विधानसभा में हंगामे के बीच लोकसेवा अधिकरण (संशोधन) समेत 11 विधेयक पारित

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
August 4, 2026
0

लखनऊ, उत्तर प्रदेश विधानसभा में मंगलवार को मानसून सत्र के दूसरे दिन मुख्‍य विपक्षी दल समाजवादी पार्टी (सपा) के सदस्यों...

हमारे बारे में Public News 360

एक विश्वसनीय न्यूज़ चैनल — पढ़ें ताज़ा समाचार, राजनीति, समाज और संस्कृति की खबरें।

संपादकीय जानकारी
प्रकाशक/संपादक:अतुल नारायण श्रीवास्तव
उप संपादक: अनुराग वर्मा
पता: फ़ैज़ाबाद-अयोध्या, उत्तर प्रदेश 224001
हमसे जुड़ें
विश्वसनीयता और पारदर्शिता के साथ।

All disputes Ayodhya jurisdiction only • सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय को संसूचित राजपत्र संख्या सी.जी.-डी.एल.-अ.-25022021-225464 दिनांक 25 फरवरी 2021 के भाग II द्वारा संचालित सर्वाधिकार सुरक्षित

  • About Us
  • Contact Us
  • Home

© 2025 publicnews360.in

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत

© 2025 publicnews360.in

×

No WhatsApp Number Found!

Join Our Whatsapp Group