Monday, April 20, 2026
  • About Us
  • Contact Us
  • Home
publicnews360
" data-ad-slot="">
  • Login
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत
No Result
View All Result
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत
No Result
View All Result
publicnews360
No Result
View All Result
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत

बॉर्डर गावस्कर ट्रॉफी के चौथे टेस्ट मैच: जायसवाल के रन आउट होने के बाद, भारत का स्कोर पांच विकेट पर 164 रन, ऑस्ट्रेलिया से 310 रन पीछे

admin by admin
December 27, 2024
in खेल, देश
0

मेलबर्न, शानदार बल्लेबाजी कर रहे यशस्वी जायसवाल (82) के रन आउट होने के बाद भारतीय पारी लड़खड़ा गयी जिससे बॉर्डर गावस्कर ट्रॉफी के चौथे टेस्ट मैच के दूसरे दिन शुक्रवार को आस्ट्रेलिया ने मैच पर पकड़ और मजबूत कर ली ।

ऑस्ट्रेलिया की पहली पारी में 474 रन के जवाब में भारतीय टीम ने जायसवाल और विराट कोहली (36) की शतकीय पारी से मैच में वापसी का प्रयास किया था लेकिन 41वें ओवर में बायें हाथ के सलामी बल्लेबाज जायसवाल के आउट होते ही कोहली भी स्कॉट बोलैंड का शिकार बन गये।

स्टंप्स के समय भारत का स्कोर पांच विकेट पर 164 रन था और टीम पहली पारी में ऑस्ट्रेलिया से 310 रन पीछे है। जायसवाल ने 118 गेंद की पारी में 18 चौके और एक छक्का जड़ा। वह कोहली के साथ गफलत का शिकार हो गये। जायसवाल शॉट खेलते ही रन चुराने के लिए भागे लेकिन वहां रन कोई गुंजाइश नहीं थी। ऑस्ट्रेलियाई कप्तान कमिंस के थ्रो पर विकेटकीपर एलेक्स कैरी ने गिल्लियां बिखेर कर उन्हे पवेलियन की राह दिखाई।

उन्होंने आउट होने से पहले मैदान के चारों ओर ऑस्ट्रेलियाई गेंदबाजों के खिलाफ बिना किसी परेशानी के रन बनाये। उनके आउट होने से पहले टीम दो विकेट पर 153 रन के साथ अच्छी स्थिति में थी। लेकिन पांच मिनट के अंदर टीम तीन विकेट गंवाकर बैकफुट पर आ गयी। रात्रि प्रहरी आकाश दीप खाता खोले बगैर आउट हो गये।

भारतीय कप्तान रोहित (तीन) पारी का आगाज करने पहुंचे लेकिन दूसरे ओवर में ही पैट कमिंस के खिलाफ आधे मन से पुल करने की कोशिश में मिडऑन पर खड़े स्कॉट बोलैंड को कैच थमा बैठे। शानदार लय में चल लोकेश राहुल (24) क्रीज पर मुश्किल समय बिताने के बाद ऑस्ट्रेलियाई कप्तान की शानदार गेंद पर बोल्ड हो गये। गेंद पिच पर टप्पा खाने के बाद बाहर की तरफ निकली और ऑफ स्टंप के ऊपर गिल्लियों से टकरा गयी।

इससे पहले ऑस्ट्रेलिया ने स्टीव स्मिथ के 34वें शतक की मदद से पहली पारी में 474 रन का चुनौतीपूर्ण स्कोर खड़ा किया। स्मिथ की 140 रन की पारी से ऑस्ट्रेलिया ने विशाल स्कोर खड़ा किया। टीम ने दिन की शुरुआत छह विकेट पर 311 रन से करते किया था। स्मिथ ने कमिंस (49) और मिशेल स्टार्क (15) के साथ सातवें और आठवें विकेट के लिए क्रमशः 112 और 44 रन जोड़ कर दिन के पहले सत्र में भारतीय गेंदबाजों पर दबदबा बनाया।

जसप्रीत बुमराह (28.4 ओवर में 99 रन पर चार विकेट) ने एक बार फिर शानदार प्रदर्शन किया, लेकिन मोहम्मद सिराज की औसत गेंदबाजी (23 ओवर में बिना किसी सफलता के 122) से बल्लेबाजों पर दबाव नहीं बन सका। दिन की शुरुआत 68 रन (111 गेंद) से करने वाले स्मिथ ने और 56 गेंद खेल कर अपना 34वां टेस्ट शतक पूरा कर महान सुनील गावस्कर के शतकों की बराबरी की। उन्होंने कवर क्षेत्र में ड्राइव लगाकर अपना शतक पूरा किया। इस श्रृंखला के दूसरे टेस्ट तक खराब प्रदर्शन करने वाले स्मिथ ने दो दिनों के दौरान विपरीत शैली में बल्लेबाजी की।

मैच के पहले दिन वह काफी सतर्कता से बल्लेबाजी कर रहे थे और रन बनाने के लिए कमजोर गेंदों का इंतजार कर रहे थे। शुक्रवार को उन्होंने आक्रामक शैली में बल्लेबाजी की और गेंदबाजों को अपनी लंबाई बदलने के लिए मजबूर किया। उन्होंने पुल और हुक शॉट लगाने में संकोच नहीं किया।

ऑस्ट्रेलिया के इस पूर्व कप्तान ने बुमराह और मोहम्मद सिराज के खिलाफ छक्के भी जड़े। तापमान में गिरावट और हवा में ठंडक के बावजूद भारतीय गेंदबाज परिस्थितियों का फायदा उठाने में विफल रहे। खराब लाइन और लेंथ ने कमिंस को क्रीज पर समय बिताने का मौका दिया और उन्होंने अपनी पारी में सात चौके लगाए।

कप्तान रोहित और मुख्य कोच गौतम गंभीर का इस मैच में शुभमन गिल को बाहर कर दो स्पिनरों को खिलाने का दांव उल्टा पड़ता दिख रहा है। रविंद्र जड़ेजा (23 ओवर में 78 रन देकर तीन विकेट) और वॉशिंगटन सुंदर (15 ओवर में 49 रन देकर एक विकेट) प्रभावी नहीं दिखे।सिराज के खिलाफ स्मिथ का हुक इतना शानदार था कि गेंदबाज हक्का-बक्का रह गया।

सिराज ने हालांकि लय हासिल कर चुके इस बल्लेबाज के साथ छींटाकशी नहीं की। ऑस्ट्रेलियाई समर्थकों पर हालांकि इसका कोई असर नहीं पड़ा। वे लगातार उनकी और विराट कोहली की हूटिंग करते दिखे।

Tags: जायसवाल के रन आउट होने के बाद
Previous Post

RBI ने प्रीपेड कार्ड से तीसरे पक्ष वाले ऐप के जरिये यूपीआई भुगतान की दी मंजूरी

Next Post

यूपीआई से भुगतान: इंदौर दुकानदारों के बैंक खाते फ्रीज; साइबर ठगी के धन आने से सीज करने का आरोप

Next Post

यूपीआई से भुगतान: इंदौर दुकानदारों के बैंक खाते फ्रीज; साइबर ठगी के धन आने से सीज करने का आरोप

Recent Posts

  • Malaysia के गांव में भीषण आग, 1000 घर जलकर राख, हजारों लोग बेघर
  • क्या माउथवॉश हृदय के लिए हानिकारक होता है? जानिए क्या कहते हैं अध्ययन
  • मथुरा में राष्‍ट्रीय राजमार्ग पर मोटरसाइकिल के जरिये रेस कर रहे दो युवकों की मौत, तीन घायल
  • चंदौली में बच्चों के विवाद ने लिया हिंसक रूप, गोलीबारी में छह घायल
  • बरेली में साइबर धोखाधड़ी गिरोह के पांच सदस्य गिरफ्तार, सरगना की तलाश जारी

Recent Comments

  1. tadalafil generic brands on सुलतानपुर में साइबर जालसाजों ने भाजपा एमएलसी को किया डेढ़ घंटे तक ‘डिजिटल अरेस्ट’, मुकदमा दर्ज
  2. mw sildenafil citrate on लखनऊ: लोको पायलट ने बवासीर के ऑपरेशन के घाव दिखाने के लिए कपड़े उतारे, नहीं मिली छुट्टी
  3. minoxidil pills for women cost on नीतीश, नितिन नवीन समेत राजग के पांच उम्मीदवारों ने रास चुनाव के लिए नामांकन किया दाखिल
  4. vibramycin online order on सुलतानपुर में साइबर जालसाजों ने भाजपा एमएलसी को किया डेढ़ घंटे तक ‘डिजिटल अरेस्ट’, मुकदमा दर्ज
  5. lasix pill 40 mg on नीतीश, नितिन नवीन समेत राजग के पांच उम्मीदवारों ने रास चुनाव के लिए नामांकन किया दाखिल

Archives

  • April 2026
  • March 2026
  • February 2026
  • January 2026
  • December 2025
  • November 2025
  • October 2025
  • September 2025
  • August 2025
  • July 2025
  • June 2025
  • May 2025
  • April 2025
  • March 2025
  • February 2025
  • January 2025
  • December 2024
  • November 2024
  • October 2024
  • September 2024
  • June 2024
  • May 2024
  • April 2024
  • March 2024
  • February 2024
  • January 2024

Categories

  • Featured
  • Uncategorized
  • अंतराष्ट्रीय
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • क्राइम
  • खेल
  • देश
  • राजनीति
  • व्यापार जगत
  • होम

हमारे बारे में Public News 360

एक विश्वसनीय न्यूज़ चैनल — पढ़ें ताज़ा समाचार, राजनीति, समाज और संस्कृति की खबरें।

संपादकीय जानकारी
प्रकाशक/संपादक:अतुल नारायण श्रीवास्तव
उप संपादक: अनुराग वर्मा
पता: फ़ैज़ाबाद-अयोध्या, उत्तर प्रदेश 224001
हमसे जुड़ें
विश्वसनीयता और पारदर्शिता के साथ।

All disputes Ayodhya jurisdiction only • सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय को संसूचित राजपत्र संख्या सी.जी.-डी.एल.-अ.-25022021-225464 दिनांक 25 फरवरी 2021 के भाग II द्वारा संचालित सर्वाधिकार सुरक्षित

Malaysia के गांव में भीषण आग, 1000 घर जलकर राख, हजारों लोग बेघर

Malaysia के गांव में भीषण आग, 1000 घर जलकर राख, हजारों लोग बेघर

April 19, 2026
क्या माउथवॉश हृदय के लिए हानिकारक होता है? जानिए क्या कहते हैं अध्ययन

क्या माउथवॉश हृदय के लिए हानिकारक होता है? जानिए क्या कहते हैं अध्ययन

April 19, 2026
मथुरा में राष्‍ट्रीय राजमार्ग पर मोटरसाइकिल के जरिये रेस कर रहे दो युवकों की मौत, तीन घायल

मथुरा में राष्‍ट्रीय राजमार्ग पर मोटरसाइकिल के जरिये रेस कर रहे दो युवकों की मौत, तीन घायल

April 19, 2026
  • About Us
  • Contact Us
  • Home

© 2025 publicnews360.in

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत

© 2025 publicnews360.in