Wednesday, August 5, 2026
  • About Us
  • Contact Us
  • Home
publicnews360
  • Login
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत
No Result
View All Result
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत
No Result
View All Result
publicnews360
No Result
View All Result
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत

जापान एयरलाइंस पर साइबर हमला, छुट्टियों के मौसम में उड़ानों में देरी

admin by admin
December 26, 2024
in अंतराष्ट्रीय
0

तोक्यो,(एपी) जापान एयरलाइंस (जेएएल) ने कहा कि बृहस्पतिवार को उस पर साइबर हमला होने के कारण उसकी 20 से ज़्यादा घरेलू उड़ानों में देरी हुई, लेकिन उसने कुछ घंटों बाद अपने सिस्टम को बहाल कर लिया तथा उड़ान सुरक्षा पर भी कोई असर नहीं पड़ा।

जेएएल ने कहा कि समस्या बृहस्पतिवार की सुबह तब शुरू हुई जब कंपनी के आंतरिक और बाहरी सिस्टम को जोड़ने वाले नेटवर्क में खराबी आने लगी।

एयरलाइन ने कहा कि उसने इसका कारण यह पता लगाया कि यह हमला नेटवर्क सिस्टम को डेटा के बड़े पैमाने पर प्रसारण से बाधित करने के उद्देश्य से किया गया था। इस तरह के हमले सिस्टम या नेटवर्क को तब तक बेहद व्यस्त कर देते हैं जब तक कि लक्षित प्रतिक्रिया नहीं मिल जाती या सिस्टम क्रैश नहीं हो जाता।

जेएएल ने कहा कि इस हमले में कोई वायरस शामिल नहीं था और न ही इससे ग्राहकों का कोई डेटा लीक हुआ। उसने कहा कि सुबह तक साइबर हमले के कारण 24 घरेलू उड़ानों में 30 मिनट से ज़्यादा देरी हुई।

विशेषज्ञों ने जापान की साइबर सुरक्षा की कमज़ोरी के बारे में बार-बार चिंता जताई है, ख़ास तौर पर तब जब देश अपनी रक्षा क्षमताओं को बढ़ा रहा है और अमेरिका तथा अन्य भागीदारों के साथ मिलकर काम कर रहा है, जहाँ साइबर सुरक्षा बहुत ज़्यादा कड़ी है। जापान ने कदम उठाए हैं, लेकिन विशेषज्ञों का कहना है कि और काम करने की ज़रूरत है।

जून में, जापान की अंतरिक्ष एजेंसी ने कहा कि उसे 2023 से साइबर हमलों का लगातार सामना करना पड़ा है, हालांकि रॉकेट, उपग्रहों और रक्षा से संबंधित संवेदनशील जानकारी प्रभावित नहीं हुई है। एजेंसी निवारक उपाय करने के लिए जांच कर रही है।

पिछले साल, एक साइबर हमले ने नागोया शहर के एक बंदरगाह पर एक कंटेनर टर्मिनल पर तीन दिनों तक परिचालन को ठप कर दिया था।

बृहस्पतिवार को प्रस्थान करने वाली घरेलू और अंतरराष्ट्रीय दोनों उड़ानों के लिए जेएएल की टिकट बिक्री अस्थायी रूप से रोक दी गई थी, लेकिन बाद में यह फिर से शुरू हो गई।

मुख्य कैबिनेट सचिव योशिमासा हयाशी ने बृहस्पतिवार को एक नियमित संवाददाता सम्मेलन में बताया कि परिवहन मंत्रालय ने जेएएल को सिस्टम को बहाल करने और प्रभावित यात्रियों को समायोजित करने के प्रयासों में तेजी लाने के लिए कहा है।

टेलीविजन फुटेज में तोक्यो के हानेडा हवाई अड्डे पर कई यात्री टर्मिनलों में भीड़ दिखी, क्योंकि यह हमला साल के अंत में छुट्टियों के मौसम में हुआ। नए साल की छुट्टियों के लिए इस सप्ताहांत से कार्यालय बंद हो जाएंगे। यह साल का सबसे बड़ा उत्सव है, जब लाखों लोग शहरों से अपने गृहनगर वापस जाते हैं।

Tags: छुट्टियों के मौसम में उड़ानों में देरी
Previous Post

संभल में मृत्यु कूप नाम के कुएं की खुदाई शुरू

Next Post

कौन सा संक्रामक रोग 2025 में बन सकता है बड़ी समस्या ?

Related Posts

ट्रंप ने ईरान पर अमेरिकी सेना द्वारा द्वितीय विश्व युद्ध के बाद का सबसे बड़ा हमला टाला, खाड़ी देशों के नेताओं की सलाह..
अंतराष्ट्रीय

ट्रंप ने ईरान पर अमेरिकी सेना द्वारा द्वितीय विश्व युद्ध के बाद का सबसे बड़ा हमला टाला, खाड़ी देशों के नेताओं की सलाह..

August 3, 2026
PoJK में बंदूकों की गूंज, इंटरनेट ब्लैकआउट और मीडिया पर हमला!, चुनाव में शरीफ की पीएमएल-एन की बड़ी जीत
अंतराष्ट्रीय

PoJK में बंदूकों की गूंज, इंटरनेट ब्लैकआउट और मीडिया पर हमला!, चुनाव में शरीफ की पीएमएल-एन की बड़ी जीत

August 3, 2026
रूस-यूक्रेन युद्ध के दौरान कीव (Kyiv) पर मिसाइल और ग्लाइड बम हमलों में एक की मौत, कई घायल, यूक्रेनी के जवाबी हमले में 9 लोगों की मौत
अंतराष्ट्रीय

रूस-यूक्रेन युद्ध के दौरान कीव (Kyiv) पर मिसाइल और ग्लाइड बम हमलों में एक की मौत, कई घायल, यूक्रेनी के जवाबी हमले में 9 लोगों की मौत

August 3, 2026
भारत ने घरेलू उद्योग को बचाने के लिए चीन के दो उत्पादों पर लगाया डंपिंग रोधी शुल्क
अंतराष्ट्रीय

भारत ने चीन के सिर्फ एक एफडीआई प्रस्ताव को दी मंजूरी, हांगकांग के 13 प्रस्तावों को हरी झंडी

August 2, 2026
Next Post

कौन सा संक्रामक रोग 2025 में बन सकता है बड़ी समस्या ?

Recent Posts

उप्र पुलिस भर्ती परीक्षा के अभ्यर्थियों को रोडवेज बसों में किराये पर 50 प्रतिशत छूट, परीक्षा आठ, नौ और 10 जून को आयोजित

उप्र में 60 वर्ष से अधिक उम्र की महिलाओं को रोडवेज बसों में जल्द मिलेगी नि:शुल्क यात्रा, अनुपूरक बजट में मिला 100 करोड़ रुपये

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
August 4, 2026
0

लखनऊ, प्रदेश विधानसभा में मंगलवार को पेश किये गये अनुपूरक बजट में राज्य की 60 वर्ष से अधिक उम्र की...

मऊ पुलिस ने फर्जी क्यूआर भुगतान से दुकानदारों को ठगने का आरोपी गिरफ्तार

मऊ पुलिस ने फर्जी क्यूआर भुगतान से दुकानदारों को ठगने का आरोपी गिरफ्तार

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
August 4, 2026
0

मऊ, पुलिस ने फर्जी ‘क्यूआर कोड’ और नकली यूटीआर नंबर का उपयोग कर बिना भुगतान किए दुकानदारों से इलेक्ट्रॉनिक सामान...

लखनऊ: थल सैनिक कैंप में NCC ग्रुप लखनऊ की गर्ल्स टीम का जलवा, जीती शूटिंग चैंपियनशिप ट्रॉफी

लखनऊ: थल सैनिक कैंप में NCC ग्रुप लखनऊ की गर्ल्स टीम का जलवा, जीती शूटिंग चैंपियनशिप ट्रॉफी

by Atul Narain Srivastava
August 4, 2026
0

लखनऊ, बरेली में आयोजित दस दिवसीय अंतर-ग्रुप चैंपियनशिप के दौरान एनसीसी ग्रुप लखनऊ की थल सैनिक कैंप (टीएससी) गर्ल्स टीम ने...

सुप्रीमकोर्ट द्वारा असंवैधानिक घोषित कामिल और फाजिल डिग्रियो को योगी ने किया वैध, मिली मंत्रिमंडल की मंजूरी

सुप्रीमकोर्ट द्वारा असंवैधानिक घोषित कामिल और फाजिल डिग्रियो को योगी ने किया वैध, मिली मंत्रिमंडल की मंजूरी

by Atul Narain Srivastava
August 4, 2026
0

लखनऊ, उत्तर प्रदेश मंत्रिमंडल ने उच्चतम न्यायालय द्वारा राज्य मदरसा शिक्षा परिषद की ओर से कामिल और फाजिल डिग्रियां प्रदान...

Ayodhya: रूदौली के कंपोजिट विद्यालय करीमपुर कांड में साजिश रचने वाली शिक्षिका निलंबित

Ayodhya: रूदौली के कंपोजिट विद्यालय करीमपुर कांड में साजिश रचने वाली शिक्षिका निलंबित

by Atul Narain Srivastava
August 4, 2026
0

अयोध्या, विकास खण्ड रूदौली के कंपोजिट विद्यालय करीमपुर कांड मामले में एक शिक्षक के खिलाफ छात्राओं को भड़का कर साजिश...

हमारे बारे में Public News 360

एक विश्वसनीय न्यूज़ चैनल — पढ़ें ताज़ा समाचार, राजनीति, समाज और संस्कृति की खबरें।

संपादकीय जानकारी
प्रकाशक/संपादक:अतुल नारायण श्रीवास्तव
उप संपादक: अनुराग वर्मा
पता: फ़ैज़ाबाद-अयोध्या, उत्तर प्रदेश 224001
हमसे जुड़ें
विश्वसनीयता और पारदर्शिता के साथ।

All disputes Ayodhya jurisdiction only • सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय को संसूचित राजपत्र संख्या सी.जी.-डी.एल.-अ.-25022021-225464 दिनांक 25 फरवरी 2021 के भाग II द्वारा संचालित सर्वाधिकार सुरक्षित

  • About Us
  • Contact Us
  • Home

© 2025 publicnews360.in

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत

© 2025 publicnews360.in

×

No WhatsApp Number Found!

Join Our Whatsapp Group