अयोध्या, भारत रत्न पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय अटल बिहारी वाजपेई के जन्म दिवस पर योगी सरकार का एक और सौगात दी है। राज्य स्मार्ट सिटी योजना के तहत 3 करोड़ 80 लाख रुपए से तैयार शीशे की भूल भुलैया का हुआ उद्घाटन हुआ।
अयोध्या विधायक वेद प्रकाश गुप्ता, महापौर महंत गिरीश पति त्रिपाठी व नगर आयुक्त संतोष शर्मा ने उद्घाटन किया ।

राम पथ पर बेनीगंज जलकल कार्यालय पर शीशे की मिरर इमेज आधारित भूल भुलैया बनाया गया है। जिसकी थीम माता सीता की खोज है।
प्रति वर्ष अटल बिहारी वाजपेई के जन्मदिवस के मौके पर श्रद्धालुओं मुफ्त में देखा सकेगे। 
मिरर इमेज आधारित भूल भुलैया का टिकट, 25/- प्रति व्यक्ति, 10 वर्ष तक के बच्चे को प्रवेश निशुल्क मिलेगा। स्कूली छात्र-छात्राओं के लिए 15/-, विद्यालय समूह में बुकिंग के माध्यम से 50% की छूट दी जाएगी।