Sunday, July 26, 2026
  • About Us
  • Contact Us
  • Home
publicnews360
  • Login
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत
No Result
View All Result
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत
No Result
View All Result
publicnews360
No Result
View All Result
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत

लखनऊ के बैंक में हुई लूट में शामिल दो आरोपी मुठभेड़ में हुए ढेर

admin by admin
December 24, 2024
in उत्तर प्रदेश, क्राइम
0

लखनऊ में इंडियन ओवरसीज बैंक की चिनहट शाखा में हुई लूट में कथित रूप से संलिप्त दो अपराधी लखनऊ और गाजीपुर पुलिस के साथ अलग-अलग मुठभेड़ में मारे गए। अधिकारियों ने मंगलवार को यह जानकारी दी।

अधिकारियों ने बताया कि लखनऊ में किसान पथ के पास पुलिस के साथ हुई मुठभेड़ में सोबिंद कुमार (26) मारा गया, जबकि एक अलग मुठभेड़ में गाजीपुर पुलिस तथा स्वाट (स्पेशल वेपन्स एंड टैक्टिस) निगरानी टीम ने सनी दयाल (28) को मार गिराया।

लखनऊ के चिनहट के सहायक पुलिस आयुक्त (एसीपी) राधा रमण सिंह ने बताया कि बिहार का मूल निवासी सोबिंद कुमार, बैंक लूट में वांछित संदिग्धों में से एक था।

अपर पुलिस महानिदेशक (कानून-व्यवस्था) अमिताभ यश ने मंगलवार को एक बयान में बताया कि सोमवार देर रात करीब पौने 12 बजे जब लखनऊ के चिनहट थाने और अपराध शाखा की पुलिस जलसेतु चौकी के पास नियमित जांच कर रही थी तो उसने एक कार को रुकने का इशारा किया लेकिन कार सवारों ने पुलिस दल पर गोलियां चला दीं।

उन्होंने बताया कि पुलिस की जवाबी कार्रवाई में गोली लगने से एक बदमाश गंभीर रूप से घायल हो गया और दूसरा बदमाश भाग गया। बयान में कहा गया कि घायल बदमाश को चिनहट के सामुदायिक स्‍वास्‍थ्‍य केन्‍द्र में भर्ती कराया और बाद में लोहिया अस्पताल रेफर कर दिया जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

बयान में कहा गया कि उसके पास से मिली डायरी से बदमाश की पहचान सोबिंद कुमार के रूप में हुई जिस पर इनाम घोषित था।

अमिताभ यश ने बयान में कहा कि सोबिंद के पास से एक पिस्तौल, कारतूस, एक कार में कुछ नकदी तथा सोना-चांदी बरामद किए गए और फरार बदमाश की तलाश की जा रही है।

पुलिस महानिदेशक (डीजीपी) प्रशांत कुमार द्वारा जारी बयान के अनुसार मंगलवार को गाजीपुर जिले की स्वाट निगरानी टीम तथा थाना गहमर पुलिस के संयुक्त दल ने 25 हजार रुपये के इनामी अपराधी दयाल को मुठभेड़ में मार गिराया और उसके पास से एक पिस्तौल और 35,500 रुपये बरामद किए गए।

पुलिस ने बताया कि उसने बारा पुलिस चौकी के पास नियमित जांच के दौरान मोटरसाइकिल सवार दो लोगों को रोकने का प्रयास किया, लेकिन संदिग्धों ने बिहार सीमा की ओर भागने की कोशिश की। उसने बताया कि पीछा करने पर संदिग्धों को कुतुबपुर के पास रोका गया जहां उन्होंने अपनी गाड़ी छोड़ दी और पुलिस पर गोलियां चलाना शुरू कर दिया।

डीजीपी ने कहा, ‘‘जवाबी कार्रवाई में पुलिस की गोली लगने से सनी दयाल गंभीर रूप से घायल हो गया, जबकि दूसरा संदिग्ध भाग गया। सनी को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया और बाद में गाजीपुर जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।’’

इंडियन ओवरसीज बैंक की चिनहट शाखा में रविवार को लूट का मामला सामने आया था। शाखा प्रबंधक संदीप सिंह ने बताया कि अपराधी बगल के खाली भूखंड की तरफ से दीवार तोड़कर बैंक में घुसे और करीब 40 लॉकर से सामान लूटकर ले गए।

इसके बाद इंडियन ओवरसीज बैंक ने एक बयान में कहा था, ‘‘लूट की दुर्भाग्यपूर्ण घटना की जानकारी है। यह घटना लखनऊ में हमारी चिनहट शाखा में पर्याप्त सुरक्षा उपायों के बावजूद हुई। हम अधिकारियों को उनकी जांच में सहयोग करने के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध हैं और स्थानीय कानून प्रवर्तन एजेंसियों के साथ मिलकर काम कर रहे हैं।’’

इसके पहले सोमवार को पुलिस ने लूट में शामिल तीन संदिग्धों को गिरफ्तार किया था जिनकी पहचान अरविंद कुमार (घायल), बलराम और कैलाश के रूप में हुई। ये सभी बिहार के रहने वाले हैं और उन्हें लौलाई गांव के पास से पकड़ा गया।सोबिंद कुमार, सन्नी दयाल, मिथुन कुमार और विपिन कुमार वर्मा सहित चार साथी शुरू में भागने में सफल रहे थे।

Tags: दो आरोपी मुठभेड़ में हुए ढेर
Previous Post

सुलतानपुर में लखनऊ-बलिया मार्ग पर ट्रैक्टर से टकराने से कार सवार युवक की मौत

Next Post

मुजफ्फरनगर में भूस्वामियों ने मजार को ध्वस्त किया, मामला दर्ज

Related Posts

36 दिन बाद खत्म हुआ CJP का जंतर-मंतर आंदोलन, सरकार से समझौते के बाद धरना समाप्त
उत्तर प्रदेश

36 दिन बाद खत्म हुआ CJP का जंतर-मंतर आंदोलन, सरकार से समझौते के बाद धरना समाप्त

July 25, 2026
कोलकाता शताब्दी समारोह में भागवत बोले- संघ का कोई शत्रु नहीं, संघ का कर्तव्य, समाज को विश्वगुरु बनाने के लिए तैयार करना
उत्तर प्रदेश

युगानुकूल मातृत्व के प्रश्नोत्तर सत्र में बोले मोहन भागवत- 18 जिम्मेदारियां केवल महिला पर नहीं, कड़वी दवा भी प्रेम से, धीरे-धीरे वातावरण…

July 25, 2026
पंजाब पुलिस छह महीने की तलाश के बाद फरार गैंगस्टर जोबनजीत सिंह को इंडोनेशिया से किया प्रत्यर्पित
क्राइम

पंजाब पुलिस छह महीने की तलाश के बाद फरार गैंगस्टर जोबनजीत सिंह को इंडोनेशिया से किया प्रत्यर्पित

July 25, 2026
मुजफ्फरनगर: शिक्षिका पर शारीरिक संबंध बनाने का दबाव डालने के आरोप में कॉलेज प्रबंधक गिरफ्तार
उत्तर प्रदेश

मुजफ्फरनगर: शिक्षिका पर शारीरिक संबंध बनाने का दबाव डालने के आरोप में कॉलेज प्रबंधक गिरफ्तार

July 25, 2026
Next Post

मुजफ्फरनगर में भूस्वामियों ने मजार को ध्वस्त किया, मामला दर्ज

Recent Posts

36 दिन बाद खत्म हुआ CJP का जंतर-मंतर आंदोलन, सरकार से समझौते के बाद धरना समाप्त

36 दिन बाद खत्म हुआ CJP का जंतर-मंतर आंदोलन, सरकार से समझौते के बाद धरना समाप्त

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
July 25, 2026
0

नई दिल्ली, करीब 36 दिनों से जंतर-मंतर पर चल रहा CJP का आंदोलन शनिवार को समाप्त हो गया। संगठन ने...

इज़रायल के वेस्ट बैंक में खूनी झड़प: हथियार छीनकर दो इज़रायली सैनिकों की हत्या, जवाबी कार्रवाई में इज़रायल का बड़ा सैन्य अभियान

इज़रायल के वेस्ट बैंक में खूनी झड़प: हथियार छीनकर दो इज़रायली सैनिकों की हत्या, जवाबी कार्रवाई में इज़रायल का बड़ा सैन्य अभियान

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
July 25, 2026
0

रामल्ला/यरुशलम, वेस्ट बैंक के नाब्लुस के पास स्थित टेल (Tell/Tal) गांव में शुक्रवार को हुई हिंसक झड़प में दो इज़रायली...

Prahlad Joshi: जानिए कौन हैं नए Education Minister, जो संभालेंगे शिक्षा मंत्रालय की कमान

Prahlad Joshi: जानिए कौन हैं नए Education Minister, जो संभालेंगे शिक्षा मंत्रालय की कमान

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
July 25, 2026
0

दिल्ली के जंतर-मंतर पर पिछले 36 दिनों से जारी छात्र आंदोलन और बढ़ते राजनीतिक दबाव के बीच केंद्रीय शिक्षा मंत्री...

Ayodhya में IMA ने आयोजित किया मेडिकल एजुकेशन कार्यक्रम, विशेषज्ञों ने साझा किया आधुनिक चिकित्सा तकनीक का अनुभव

Ayodhya में IMA ने आयोजित किया मेडिकल एजुकेशन कार्यक्रम, विशेषज्ञों ने साझा किया आधुनिक चिकित्सा तकनीक का अनुभव

by Atul Narain Srivastava
July 25, 2026
0

अयोध्या में भारतीय चिकित्सा संघ (IMA) की ओर से चिकित्सा क्षेत्र में नवीनतम तकनीकों और उपचार पद्धतियों से डॉक्टरों को...

Up का सारनाथ का प्राचीन बौद्ध स्थल यूनेस्को की विश्व धरोहर सूची में हुआ शामिल

Up का सारनाथ का प्राचीन बौद्ध स्थल यूनेस्को की विश्व धरोहर सूची में हुआ शामिल

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
July 25, 2026
0

आज दक्षिण कोरिया के बुसान में आयोजित विश्व धरोहर समिति के 48वें सत्र में एक महत्वपूर्ण फैसले के तहत 2025-26 चक्र के लिए...

हमारे बारे में Public News 360

एक विश्वसनीय न्यूज़ चैनल — पढ़ें ताज़ा समाचार, राजनीति, समाज और संस्कृति की खबरें।

संपादकीय जानकारी
प्रकाशक/संपादक:अतुल नारायण श्रीवास्तव
उप संपादक: अनुराग वर्मा
पता: फ़ैज़ाबाद-अयोध्या, उत्तर प्रदेश 224001
हमसे जुड़ें
विश्वसनीयता और पारदर्शिता के साथ।

All disputes Ayodhya jurisdiction only • सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय को संसूचित राजपत्र संख्या सी.जी.-डी.एल.-अ.-25022021-225464 दिनांक 25 फरवरी 2021 के भाग II द्वारा संचालित सर्वाधिकार सुरक्षित

  • About Us
  • Contact Us
  • Home

© 2025 publicnews360.in

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत

© 2025 publicnews360.in

×

No WhatsApp Number Found!

Join Our Whatsapp Group