Monday, July 27, 2026
  • About Us
  • Contact Us
  • Home
publicnews360
  • Login
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत
No Result
View All Result
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत
No Result
View All Result
publicnews360
No Result
View All Result
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत

भोपाल: SUV में सोना और नकदी की जब्ती; ईडी ने पूर्व अधिकारी के खिलाफ मामला दर्ज

admin by admin
December 23, 2024
in क्राइम, देश
0

भोपाल, प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने मध्यप्रदेश परिवहन विभाग के एक पूर्व अधिकारी के खिलाफ धन शोधन का मामला दर्ज किया है। आधिकारिक सूत्रों ने सोमवार को यह जानकारी दी। सूत्रों ने बताया कि राज्य लोकायुक्त पुलिस ने हाल में एक अज्ञात एसयूवी से 52 करोड़ रुपये का सोना और नकदी बरामद किए जाने के बाद आय से अधिक संपत्ति रखने के आरोपों में पूर्व अधिकारी के आवास की तलाशी ली थी।

केंद्रीय एजेंसी ने परिवहन विभाग के पूर्व कांस्टेबल सौरभ शर्मा और कुछ अन्य के खिलाफ मामला दर्ज करने के लिए धन शोधन निवारण अधिनियम की विभिन्न धाराओं के तहत प्रवर्तन मामला सूचना रिपोर्ट (ईसीआईआर) दर्ज की है।

सूत्रों ने बताया कि लोकायुक्त पुलिस द्वारा दर्ज की गई प्राथमिकी का संज्ञान लेते हुए मामला दर्ज किया गया है।

लोकायुक्त पुलिस ने पिछले सप्ताह भोपाल स्थित शर्मा के परिसर पर छापेमारी की कार्रवाई की थी और वहां से 2.85 करोड़ रुपये नकद समेत तीन करोड़ रुपये से अधिक की संपत्ति बरामद की थी। आयकर विभाग ने भोपाल में 20 दिसंबर को एक अज्ञात एसयूवी में से 40 करोड़ रुपये की 52 किलोग्राम सोने की सिल्लियां और 11 करोड़ रुपये से अधिक की नकदी बरामद की थी।

सूत्रों के अनुसार, यह वाहन चेतन सिंह गौड़ के नाम पर पंजीकृत था और वह शर्मा का कथित ‘‘करीबी सहयोगी’’ है। सूत्रों ने बताया कि संदेह है कि ये दोनों घटनाएं ‘‘एक दूसरे से जुड़ी हैं और तथ्यों का पता लगाने के लिए जांच की जा रही है।’’

ऐसा बताया जा रहा है कि शर्मा ने करीब एक साल पहले स्वैच्छिक सेवानिवृत्ति ली थी। सूत्रों के अनुसार, ईडी ने लोकायुक्त पुलिस और आयकर विभाग दोनों से इन मामलों का विवरण प्राप्त किया है। उन्होंने बताया कि आने वाले दिनों में इन दोनों व्यक्तियों और उनसे जुड़े कुछ अन्य लोगों को पूछताछ के लिए बुलाया जा सकता है।

Tags: ईडी ने पूर्व अधिकारी के खिलाफ मामला दर्ज
Previous Post

छत्तीसगढ़ में 25 लाख रुपये का इनामी नक्सली प्रभाकर राव गिरफ्तार

Next Post

Ayodhya: प्राण प्रतिष्ठा की तर्ज पर मनाई जाएगी राम मंदिर की पहली वर्षगांठ, भव्य आयोजन

Related Posts

राष्ट्रमंडल खेलों में श्रीशंकर, सत्यनाथन ने लंबी कूद स्पर्धा के फाइनल में पहुंचे,8.01 मीटर की छलांग
खेल

राष्ट्रमंडल खेलों में श्रीशंकर, सत्यनाथन ने लंबी कूद स्पर्धा के फाइनल में पहुंचे,8.01 मीटर की छलांग

July 27, 2026
बैंक ऑफ बड़ौदा में डेटा तक अनधिकृत पहुंच का खुलासा, कर्मचारी के ई-मेल का हुआ दुरुपयोग
देश

बैंक ऑफ बड़ौदा में डेटा तक अनधिकृत पहुंच का खुलासा, कर्मचारी के ई-मेल का हुआ दुरुपयोग

July 27, 2026
बिहार में छात्र आंदोलन के दौरान AK-47 के इस्तेमाल के आरोप में कांस्टेबल निलंबित
देश

बिहार में छात्र आंदोलन के दौरान AK-47 के इस्तेमाल के आरोप में कांस्टेबल निलंबित

July 27, 2026
लखनऊ में नाबालिग किशोरी से दुष्कर्म मामले में बुजुर्ग समेत पांच आरोपी गिरफ्तार
उत्तर प्रदेश

लखनऊ में नाबालिग किशोरी से दुष्कर्म मामले में बुजुर्ग समेत पांच आरोपी गिरफ्तार

July 27, 2026
Next Post

Ayodhya: प्राण प्रतिष्ठा की तर्ज पर मनाई जाएगी राम मंदिर की पहली वर्षगांठ, भव्य आयोजन

Recent Posts

राष्ट्रमंडल खेलों में श्रीशंकर, सत्यनाथन ने लंबी कूद स्पर्धा के फाइनल में पहुंचे,8.01 मीटर की छलांग

राष्ट्रमंडल खेलों में श्रीशंकर, सत्यनाथन ने लंबी कूद स्पर्धा के फाइनल में पहुंचे,8.01 मीटर की छलांग

by Atul Narain Srivastava
July 27, 2026
0

भारत के लंबी कूद के खिलाड़ी एम श्रीशंकर ने सोमवार को यहां क्वालीफाइंग स्तर पार करके राष्ट्रमंडल खेलों के फाइनल...

उन्नाव में ट्रक ने मोटरसाइकिल को टक्कर मारी, तीन भाइयों की मौत

सुल्तानपुर में स्कूल बस ने मोटरसाइकिल को मारी टक्कर, किशोर की मौत, दूसरा घायल

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
July 27, 2026
0

सुल्तानपुर जिले के कोतवाली देहात क्षेत्र में अयोध्या-प्रयागराज राजमार्ग के बाईपास पर सोमवार को एक स्कूल बस ने एक मोटरसाइकिल...

क्या सख्त भाषा बनाती है बेहतर लीडर? नई रिसर्च में मिला हैरान करने वाला जवाब

क्या सख्त भाषा बनाती है बेहतर लीडर? नई रिसर्च में मिला हैरान करने वाला जवाब

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
July 27, 2026
0

कुछ लोगों की बातचीत में गाली-गलौज आम बात होती है। कार्यस्थल पर भी ऐसे लोग मिल जाते हैं और कई...

बैंक ऑफ बड़ौदा में डेटा तक अनधिकृत पहुंच का खुलासा, कर्मचारी के ई-मेल का हुआ दुरुपयोग

बैंक ऑफ बड़ौदा में डेटा तक अनधिकृत पहुंच का खुलासा, कर्मचारी के ई-मेल का हुआ दुरुपयोग

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
July 27, 2026
0

सार्वजनिक क्षेत्र के बैंक ऑफ बड़ौदा (बीओबी) ने सोमवार को कहा कि उसके एक कर्मचारी का ई-मेल अकाउंट से छेड़छाड़...

उत्तर प्रदेश के कई जिलों में तेज हवाएं, गरज के साथ तूफान और बारिश

अगले कुछ दिनों तक उत्तर प्रदेश में हो सकती भारी बारिश, उमस भरे मौसम से राहत मिलने की संभावना

by Atul Narain Srivastava
July 27, 2026
0

भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने सोमवार को कहा कि उत्तर प्रदेश में अगले कुछ दिनों में मानसून की सक्रियता...

हमारे बारे में Public News 360

एक विश्वसनीय न्यूज़ चैनल — पढ़ें ताज़ा समाचार, राजनीति, समाज और संस्कृति की खबरें।

संपादकीय जानकारी
प्रकाशक/संपादक:अतुल नारायण श्रीवास्तव
उप संपादक: अनुराग वर्मा
पता: फ़ैज़ाबाद-अयोध्या, उत्तर प्रदेश 224001
हमसे जुड़ें
विश्वसनीयता और पारदर्शिता के साथ।

All disputes Ayodhya jurisdiction only • सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय को संसूचित राजपत्र संख्या सी.जी.-डी.एल.-अ.-25022021-225464 दिनांक 25 फरवरी 2021 के भाग II द्वारा संचालित सर्वाधिकार सुरक्षित

  • About Us
  • Contact Us
  • Home

© 2025 publicnews360.in

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत

© 2025 publicnews360.in

×

No WhatsApp Number Found!

Join Our Whatsapp Group