Thursday, August 6, 2026
  • About Us
  • Contact Us
  • Home
publicnews360
  • Login
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत
No Result
View All Result
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत
No Result
View All Result
publicnews360
No Result
View All Result
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत

मुख्यमंत्री योगी अयोध्या धाम में आयोजित अष्टोत्तरशत 108 श्रीमद्भागवत पाठ, पंच नारायण महायज्ञ में हुए शामिल; विकास कार्यों की ली जानकारी

admin by admin
December 20, 2024
in अयोध्या, उत्तर प्रदेश
0

अयोध्या,  मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ आज अयोध्या पहुंचे। मुख्यमंत्री के आगमन पर रामकथा पार्क हेलीपैड पर  जनपद प्रभारी मंत्री/कृषि मंत्री सूर्य प्रताप शाही, जल शक्ति मंत्री स्वतंत्र देव सिंह, सहकारिता मंत्री जेपीएस राठौर, खाद्य रसद मंत्री  सतीश शर्मा, खेल एवं युवा कल्याण मंत्री गिरीश चन्द्र यादव, स्वास्थ्य मंत्री मंयकेश्वर शरण सिंह, मण्डलायुक्त गौरव दयाल, पुलिस महानिरीक्षक प्रवीण कुमार, जिलाधिकारी चन्द्र विजय सिंह सहित स्थानीय जनप्रतिनिधियों और अधिकारियों ने उनका स्वागत किया।

मुख्यमंत्री द्वारा जनप्रतिनिधियों के साथ हनुमानगढ़ी पहुंचकर दर्शन-पूजन किया और प्रदेश की सुख-शांति की कामना की। तत्पश्चात मुख्यमंत्री श्रीरामलला के दरबार में पहुंचकर आरती की और मंदिर परिसर की परिक्रमा कर राम मंदिर निर्माण की प्रगति का जायजा लिया, जहां श्रीराम जन्मभूमि मंदिर ट्रस्ट के पदाधिकारियों ने उन्हें निर्माण कार्यों की वर्तमान स्थिति और आगामी योजनाओं से अवगत कराया।

दर्शन करने के बाद अशर्फी भवन के समीप पंचनारायण महायज्ञ में शामिल हुये, जहां उन्होंने महायज्ञ में पूज्य जगतगुरू रामानुजचार्य स्वामी श्रीधराचार्य सहित अन्य संत धर्माचार्यो के साथ महायज्ञ में वैदिक मंत्रोच्चार के साथ प्रदेशवासियों के सुख, शांति और समृद्धि की कामना करते हुए आहुतियां अर्पित की।

अष्टोत्तरशत 108 श्रीमद्भागवत कथा स्थल पर आयोजित कार्यक्रम में पहुंचे, जहां पर उपस्थित साधु संतों व पदाधिकारियों ने उनको स्मृति चिन्ह भेंट कर स्वागत किया गया।  मुख्यमंत्री मंच से सम्बोधन देते हुये संत महंतों एवं मा0 जनप्रतिनिधियों सहित इस आयोजन के अवसर पर देश भर से पधारे सभी लोगों का हृदय से अभिनन्दन करता हूं।

मुख्यमंत्री  ने कहा कि सनातन धर्म की हमारी मान्यता है कि सम्पूर्ण सृष्टि के जो संचालक है गौरक्षक है और जो पालक है वह श्रीमन नारायण साक्षात सूर्यदेव है उन्हीं की कृपा से सब कुछ संचालित होता है उनकी कृपा के बिना कुछ भी सम्भव नही है और आज सब यहां अयोध्या धाम में आये है पंच नारायण महायज्ञ से जुड़ने का उत्तर एवं दक्षिण के विद्वानों के संयुक्त प्रयासों से चल रहे आत्मशुद्वि का, इस भूमि की शुद्वि का, पर्यावरण की शुद्वि का, इस पवित्र महायज्ञ के साथ जुड़ने का सौभाग्य प्राप्त हो रहा है और यह भी रामकोट में, श्री हरि विष्णु के ही एक पवित्र अवतार मर्यादा पुरूषोत्तम भगवान श्रीराम की पावन जन्मभूमि पर उनके पावन धाम पर, तो स्वाभाविक रूप से यज्ञ की सफलता अवश्य है।

उन्होंने कहा कि 05 अगस्त 2020 को प्रधानमंत्री मोदी जी के कर कमलों से 500 वर्षो के संघर्ष के पश्चात अयोध्या में रामजन्मभूमि पर प्रभु श्रीराम के भव्य मंदिर के कार्यक्रम का शुभारम्भ हुआ और 22 जनवरी 2024 को भगवान श्ररामलला फिर से विराजमान हुये।

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने अयोध्या में निरन्तर हो रहे विकास कार्यों को बताते हुए कहा कि डबल इंजन की सरकार ने संतों के मार्गदर्शन में अयोध्या के वैभव को पुनः स्थापित करने का कार्य किया है। रामलला के भव्य मंदिर का निर्माण और अयोध्या धाम का विकास इसका जीवंत उदाहरण है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि यह यज्ञ न केवल आत्मशुद्धि और पर्यावरण शुद्धि का माध्यम है, बल्कि यह सनातन धर्म की रक्षा और समाज में सकारात्मक ऊर्जा का प्रसार भी करता है। उन्होंने कहा कि यह आयोजन मां सरयू के पवित्र अंचल और भगवान श्रीराम की जन्मभूमि पर हो रहा है, जो इस यज्ञ को और भी विशेष बनाता है।

पंच नारायण महायज्ञ इसी भाव के साथ, पर्यावरण की भी शुद्वि हो, भारत की रक्षा हो, सनातन धर्म फिर से हम सबके संरक्षण का आधार बने और हम अपने धर्म की सुरक्षा का आधार बने इस भाव के साथ आज यहां पर पवित्र अयोध्या श्रीरामलला के पावन धरा पर मां सरयू की इस आंचल में आज यहां पर आयोजित हो रहा है इसके लिए पूज्य जगतगुरू रामानुजचार्य स्वामी श्रीधराचार्य जी महाराज और उनकी पूरी टीम को जो इस पूरे आयोजन से जुड़े हुये सभी का हृदय से अभिनन्दन करता हूं और विश्वास व्यक्त करता हूं कि यज्ञ का पुण्य पूरे भारतवासियों को सनातन धर्मावलम्बी को प्राप्त हो आप सबके के प्रति मेरी शुभकामनाएं है।

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ  अशर्फी भवन में आयोजित कार्यक्रम के पश्चात सरयू अतिथि गृह रामकथा पार्क में पहुंचे जहां उन्होंने जनप्रतिनिधियों के साथ बैठक की और आवश्यक दिशा निर्देश दिये गये।

इस दौरान मंत्री श्री सूर्य प्रताप शाही, स्वतंत्र देव सिंह,  जेपीएस राठौर, सतीश शर्मा, मयंकेश्वर शरण सिंह,  गिरीश चन्द्र यादव, विधान परिषद सदस्य-धर्मेन्द्र सिंह, डा0 हरिओम पांडेय,  अवनीश पटेल, जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती रोली सिंह, महापौर अयोध्या महंत गिरीश पति त्रिपाठी, विधायक- वेद प्रकाश गुप्ता, रामचन्द्र यादव, डा0 अमित सिंह चैहान, जिलाध्यक्ष  संजीव सिंह, पूर्व सांसद लल्लू सिंह, महानगर अध्यक्ष  कमलेश श्रीवास्तव, जिला प्रभारी मिथिलेश त्रिपाठी, जिला सहकारी बैंक चेयरमैन धर्मेन्द्र प्रताप सिंह सहित अन्य जनप्रतिनिधिगण उपस्थित रहे।

मण्डलायुक्त गौरव दयाल, पुलिस महानिरीक्षक प्रवीण कुमार, जिलाधिकारी चन्द्र विजय सिंह, नगर आयुक्त  संतोष कुमार शर्मा, उपाध्यक्ष विकास प्राधिकरण अश्विनी कुमार पांडेय, मुख्य विकास अधिकारी  कृष्ण कुमार सिंह, अपर जिलाधिकारी नगर सलिल कुमार पटेल, पुलिस अधीक्षक नगर मधुबन कुमार सिंह सहित वरिष्ठ प्रशासनिक एवं पुलिस अधिकारियों ने आज के कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए सभी का धन्यवाद ज्ञापित किया।

Tags: अष्टोत्तरशत 108 श्रीमद्भागवत पाठ
Previous Post

GST परिषद बीमा ‘प्रीमियम’ पर कर में कटौती, कई वस्तुओं पर दर में बदलाव का करेगी फैसला

Next Post

नववर्ष 2025 में कई ग्रह करेंगे राशि परिवर्तन, चमकेगी इन राशियों की किस्मत

Related Posts

बरेली: यूनिवर्सिटी के पास दो ट्रकों की आमने-सामने टक्कर, 2 लोगों की मौत
उत्तर प्रदेश

बरेली: यूनिवर्सिटी के पास दो ट्रकों की आमने-सामने टक्कर, 2 लोगों की मौत

August 5, 2026
अयोध्या: सरयू नदी में कूदी महिला, पुलिस की तत्परता और स्टीमर से बची जान
अयोध्या

अयोध्या: सरयू नदी में कूदी महिला, पुलिस की तत्परता और स्टीमर से बची जान

August 5, 2026
अयोध्या: चौदहकोसी परिक्रमा मार्ग निर्माण में लापरवाही पर DM का एक्शन, 13 इंजीनियरों का रोका वेतन
अयोध्या

अयोध्या: चौदहकोसी परिक्रमा मार्ग निर्माण में लापरवाही पर DM का एक्शन, 13 इंजीनियरों का रोका वेतन

August 5, 2026
अपार आईडी योजना पर बेसिक शिक्षा राज्यमंत्री ने विधान परिषद में सरकार रखा का पक्ष
उत्तर प्रदेश

अपार आईडी योजना पर बेसिक शिक्षा राज्यमंत्री ने विधान परिषद में सरकार रखा का पक्ष

August 5, 2026
Next Post

नववर्ष 2025 में कई ग्रह करेंगे राशि परिवर्तन, चमकेगी इन राशियों की किस्मत

Recent Posts

अमेरिका का दावा: हॉरमुज़ जलडमरूमध्य का रास्ता सुरक्षित, 1000 से अधिक जहाजों को दी सुरक्षा

अमेरिका का दावा: हॉरमुज़ जलडमरूमध्य का रास्ता सुरक्षित, 1000 से अधिक जहाजों को दी सुरक्षा

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
August 5, 2026
0

अमेरिकी सेंट्रल कमांड यानी सेंटकॉम ने बुधवार को कहा कि होर्मुज जलडमरूमध्य का दक्षिणी मार्ग सभी वाणिज्यिक जहाजों के लिए...

बरेली: यूनिवर्सिटी के पास दो ट्रकों की आमने-सामने टक्कर, 2 लोगों की मौत

बरेली: यूनिवर्सिटी के पास दो ट्रकों की आमने-सामने टक्कर, 2 लोगों की मौत

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
August 5, 2026
0

बरेली जिले में लखनऊ-दिल्ली राजमार्ग पर बड़ा बाइपास (जीरो प्वाइंट) के पास बुधवार दोपहर दो ट्रक की आमने-सामने की भिड़ंत...

अयोध्या: सरयू नदी में कूदी महिला, पुलिस की तत्परता और स्टीमर से बची जान

अयोध्या: सरयू नदी में कूदी महिला, पुलिस की तत्परता और स्टीमर से बची जान

by Atul Narain Srivastava
August 5, 2026
0

अयोध्या, रौनाही थाना क्षेत्र स्थित ढेमवा पुल से सरयू नदी में छलांग लगाने वाली एक महिला को पुलिस की मुस्तैदी...

अयोध्या: चौदहकोसी परिक्रमा मार्ग निर्माण में लापरवाही पर DM का एक्शन, 13 इंजीनियरों का रोका वेतन

अयोध्या: चौदहकोसी परिक्रमा मार्ग निर्माण में लापरवाही पर DM का एक्शन, 13 इंजीनियरों का रोका वेतन

by Atul Narain Srivastava
August 5, 2026
0

अयोध्या में भव्य चौदहकोसी परिक्रमा मार्ग पर चल रहे निर्माण कार्यों में लापरवाही और खराब गुणवत्ता को लेकर जिला प्रशासन...

अपार आईडी योजना पर बेसिक शिक्षा राज्यमंत्री ने विधान परिषद में सरकार रखा का पक्ष

अपार आईडी योजना पर बेसिक शिक्षा राज्यमंत्री ने विधान परिषद में सरकार रखा का पक्ष

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
August 5, 2026
0

लखनऊ, प्रदेश के बेसिक शिक्षा राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) संदीप सिंह ने छात्रों के हित में शुरू की गई ‘अपार आईडी’...

हमारे बारे में Public News 360

एक विश्वसनीय न्यूज़ चैनल — पढ़ें ताज़ा समाचार, राजनीति, समाज और संस्कृति की खबरें।

संपादकीय जानकारी
प्रकाशक/संपादक:अतुल नारायण श्रीवास्तव
उप संपादक: अनुराग वर्मा
पता: फ़ैज़ाबाद-अयोध्या, उत्तर प्रदेश 224001
हमसे जुड़ें
विश्वसनीयता और पारदर्शिता के साथ।

All disputes Ayodhya jurisdiction only • सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय को संसूचित राजपत्र संख्या सी.जी.-डी.एल.-अ.-25022021-225464 दिनांक 25 फरवरी 2021 के भाग II द्वारा संचालित सर्वाधिकार सुरक्षित

  • About Us
  • Contact Us
  • Home

© 2025 publicnews360.in

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत

© 2025 publicnews360.in

×

No WhatsApp Number Found!

Join Our Whatsapp Group