Sunday, July 26, 2026
  • About Us
  • Contact Us
  • Home
publicnews360
  • Login
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत
No Result
View All Result
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत
No Result
View All Result
publicnews360
No Result
View All Result
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत

शाहजहांपुर जिले में कार और ट्रक की टक्कर में पांच लोगों की मौत

admin by admin
December 19, 2024
in उत्तर प्रदेश
0

शाहजहांपुर जिले में कार और ट्रक की टक्कर में पांच लोगों की मौत हो गई और इतने ही लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने घटना पर शोक व्यक्त किया है।

पुलिस ने बताया कि हादसा बुधवार रात करीब 10 बजे बरेली-इटावा मार्ग पर बरखेड़ा जयपाल चौराहे के पास हुआ जब जिले के कांट कस्बे के निवासी रियाजुल अली अपने परिवार के साथ कार से दिल्ली जा रहे थे तभी सामने से आ रहे ट्रक से टक्कर हो गई।

पुलिस अधीक्षक राजेश एस ने बताया कि सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने कार सवारों को बाहर निकाला और मदनापुर के सरकारी अस्पताल ले गई जहां चिकित्सकों ने पांच लोगों को मृत घोषित कर दिया तथा पांच अन्य घायलों को प्राथमिक उपचार के बाद राजकीय मेडिकल कॉलेज शाहजहांपुर रेफर कर दिया।

उन्होंने बताया कि मृतकों की पहचान रियाजुल (45), आमना (42), गुड़िया (नौ), तमन्ना (32) तथा नूर (छह) की मौके पर ही मौत हो गई।

जिलाधिकारी धर्मेंद्र प्रताप सिंह तथा पुलिस अधीक्षक समेत अन्य अधिकारी रात में मेडिकल कॉलेज पहुंचे और घायलों के बेहतर इलाज की व्यवस्था कराई। पुलिस अधीक्षक ने बताया कि ट्रक को कब्जे में लेकर उसके चालक को हिरासत में ले लिया है।

मृतक रियाजुल के चाचा शमशेर अली ने बताया कि रियाजुल दिल्ली में रहकर ही कपड़ों का कारोबार करता था और दो दिन पहले एक शादी समारोह में शामिल होने के लिए परिवार के साथ यहां आया था।

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शोक संतप्त परिजनों के प्रति संवेदना व्यक्त की है और घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की भी कामना की। मुख्यमंत्री ने जिला प्रशासन के अधिकारियों को घायलों के समुचित उपचार के उपलब्ध कराने के निर्देश दिए।

Tags: टक्कर में पांच लोगों की मौत
Previous Post

बरेली: 112 पर कॉल कर मुख्यमंत्री योगी को जान से मारने की धमकी दी, गिरफ्तार

Next Post

गाजियाबाद: कर्ज में डूबे व्यवसायी और पत्नी के फांसी से लटकते शव बरामद

Related Posts

बलिया में पुलिस मुठभेड़ के बाद दो गौ तस्कर गिरफ्तार, तमंचा और कारतूस बरामद
उत्तर प्रदेश

बलिया में पुलिस मुठभेड़ के बाद दो गौ तस्कर गिरफ्तार, तमंचा और कारतूस बरामद

July 26, 2026
बलिया में पांच साल की बच्ची से दुष्कर्म की कोशिश, आरोपी रिश्तेदार गिरफ्तार
उत्तर प्रदेश

देवरिया में शादी का झांसा देकर दुष्कर्म करने का आरोपी सिपाही निलंबित, मामला दर्ज

July 26, 2026
गाजियाबाद में अपनी बुजुर्ग मां की हत्या कर थाने में किया आत्मसमर्पण, आरोपी गिरफ्तार
उत्तर प्रदेश

बलरामपुर में युवक ने पिता की लाठी से पीट-पीटकर की हत्या, मां घायल

July 26, 2026
हरदोई में व्यापारी के घर करोड़ों की चोरी का खुलासा, घर के नौकरों समेत 14 आरोपी गिरफ्तार, 1.29 करोड़ रुपये बरामद

Recent Posts

बलिया में पुलिस मुठभेड़ के बाद दो गौ तस्कर गिरफ्तार, तमंचा और कारतूस बरामद

बलिया में पुलिस मुठभेड़ के बाद दो गौ तस्कर गिरफ्तार, तमंचा और कारतूस बरामद

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
July 26, 2026
0

बलिया जिले की बांसडीह रोड पुलिस ने एक मुठभेड़ के बाद दो शातिर गौ तस्करों को गिरफ्तार कर लिया। अपर...

मुंबई के मनोरी तट के पास मानवरहित टैंकर समुद्र में फंसा; तटरक्षक बल ने भेजे जहाज

समुद्री संघर्ष क्षेत्रों में जहाजों पर नौकरी से पहले सुरक्षा जांच करें: भारत की एडवाइजरी

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
July 26, 2026
0

भारत ने रविवार को नागरिकों से आग्रह किया कि वे संघर्ष प्रभावित समुद्री क्षेत्रों, विशेष रूप से काला सागर क्षेत्र...

बलिया में पांच साल की बच्ची से दुष्कर्म की कोशिश, आरोपी रिश्तेदार गिरफ्तार

देवरिया में शादी का झांसा देकर दुष्कर्म करने का आरोपी सिपाही निलंबित, मामला दर्ज

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
July 26, 2026
0

देवरिया जिले में एक सिपाही पर शादी का झांसा देकर दुष्कर्म करने के आरोप में मामला दर्ज कर उसे निलंबित...

गाजियाबाद में अपनी बुजुर्ग मां की हत्या कर थाने में किया आत्मसमर्पण, आरोपी गिरफ्तार

बलरामपुर में युवक ने पिता की लाठी से पीट-पीटकर की हत्या, मां घायल

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
July 26, 2026
0

बलरामपुर जिले के तुलसीपुर कस्बे में कथित तौर पर एक युवक ने अपने पिता की लाठी, डंडो से पीट-पीट कर...

हरदोई में व्यापारी के घर करोड़ों की चोरी का खुलासा, घर के नौकरों समेत 14 आरोपी गिरफ्तार, 1.29 करोड़ रुपये बरामद

हरदोई में व्यापारी के घर करोड़ों की चोरी का खुलासा, घर के नौकरों समेत 14 आरोपी गिरफ्तार, 1.29 करोड़ रुपये बरामद

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
July 26, 2026
0

हरदोई पुलिस ने एक व्यापारी के घर हुई बड़ी चोरी के मामले का खुलासा करते हुए कथित रूप से इसमें...

हमारे बारे में Public News 360

एक विश्वसनीय न्यूज़ चैनल — पढ़ें ताज़ा समाचार, राजनीति, समाज और संस्कृति की खबरें।

संपादकीय जानकारी
प्रकाशक/संपादक:अतुल नारायण श्रीवास्तव
उप संपादक: अनुराग वर्मा
पता: फ़ैज़ाबाद-अयोध्या, उत्तर प्रदेश 224001
हमसे जुड़ें
विश्वसनीयता और पारदर्शिता के साथ।

All disputes Ayodhya jurisdiction only • सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय को संसूचित राजपत्र संख्या सी.जी.-डी.एल.-अ.-25022021-225464 दिनांक 25 फरवरी 2021 के भाग II द्वारा संचालित सर्वाधिकार सुरक्षित

  • About Us
  • Contact Us
  • Home

© 2025 publicnews360.in

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत

© 2025 publicnews360.in

×

No WhatsApp Number Found!

Join Our Whatsapp Group