अयोध्या, उत्तर प्रदेशीय जूनियर हाई स्कूल शिक्षक संघ मया कार्यकारिणी की बैठक उच्च प्राथमिक विद्यालय-सिलौनी में चंद्र प्रकाश यादव (सी. पी. यादव) अध्यक्ष मया/ प्रांतीय प्रचार मंत्री की अध्यक्षता एवं राम जी गुप्ता मंत्री व सुखदेव भारती कोषाध्यक्ष के संचालन में संपन्न हुई।
बैठक मैं शिक्षक समस्याओं पर चर्चा एवं संघ की सदस्यता बढ़ाने पर जोर दिया गया। शिक्षक समस्याओं में मुख्य रूप से चयन वेतनमान, एरियर संबंधी विभिन्न समस्याओं पर चर्चा किया गया।
बैठक में संघ के मंत्री – रामजी गुप्ता, कोषाध्यक्ष- सुखदेव भारती, मीडिया प्रभारी/ प्रवक्ता-रामजीत वर्मा, वरिष्ठ उपाध्यक्ष उदय पाल यादव, जिला एवं ब्लॉक संयुक्त मंत्री शोभिता वर्मा, उपाध्यक्ष उर्मिला देवी , संयुक्त मंत्री अवधेश वर्मा , ऑडिटर कुसुम लता वर्मा, वरिष्ठ शिक्षक शाहिद जमाल एवं मुक्ता वर्मा जी ने प्रतिभाग किया।


