Saturday, September 19, 2026
  • About Us
  • Contact Us
  • Home
publicnews360
  • Login
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत
No Result
View All Result
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत
No Result
View All Result
publicnews360
No Result
View All Result
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत

दिल की बीमारियों का जोखिम बढ़ाती हैं हार्मोन थेरेपी में इस्तेमाल दवाएं

admin by admin
December 1, 2024
in देश
0

नयी दिल्ली, रजोनिवृत्ति के बाद महिलाओं के लिए हार्मोन थेरेपी में इस्तेमाल की जाने वाली दवाएं हृदय रोग और खून के थक्के जमने का जोखिम बढ़ाती हैं। एक नये अध्ययन से यह बात सामने आई है।

‘हार्मोन रिप्लेसमेंट थेरेपी’ उन हार्मोन को प्रतिस्थापित करके रजोनिवृत्ति के बाद के लक्षणों से राहत दिलाती है, जिनका महिलाओं के शरीर में पर्याप्त उत्पादन नहीं होता।

स्वीडन स्थित उपसाला विश्वविद्यालय सहित अन्य संस्थानों के शोधकर्ताओं ने कहा कि एस्ट्रोजेन और प्रोजेस्टोजन से लैस कुछ दवाएं न सिर्फ दिल की बीमारियों का खतरा बढ़ाती हैं, बल्कि दुर्लभ, लेकिन गंभीर खून के थक्कों का कारण भी बन सकती हैं, जिन्हें ‘वेनस थ्रॉम्बोएम्बोलिज्म’ के नाम से जाना जाता है।

हालांकि, टिबोलोन नामक हार्मोन थेरेपी हृदय रोगों और स्ट्रोक का जोखिम तो बढ़ाती है, लेकिन इनके इस्तेमाल से खून के थक्के जमने का खतरा नहीं होता। टिबोलोन और एस्ट्रोजेन-प्रोजेस्टोजन जैसी दवाएं भारत में उपलब्ध हैं।

अध्ययन के नतीजे ‘द ब्रिटिश मेडिकल जर्नल’ में प्रकाशित किए गए हैं। इसमें ‘विभिन्न हार्मोन के संयोजन और इस्तेमाल से हृदय रोग के जोखिम में होने वाली वृद्धि’ पर प्रकाश डाला गया है।

शोधकर्ताओं ने कहा कि पिछले अध्ययनों में हार्मोन थेरेपी और हृदय रोग के खतरे के बीच संबंध होने के संकेत मिलते हैं, लेकिन विभिन्न तरह की थेरेपी से जुड़े विशिष्ट जोखिमों के बारे में जानकारी स्पष्ट नहीं है।

अध्ययन के दौरान शोधकर्ताओं ने 2007 से 2020 के बीच हुए 138 शोध का विश्लेषण किया, जिनमें स्वीडन की 50 से 58 साल की लगभग 9.2 लाख महिलाओं को शामिल किया गया, जिन्होंने पिछले दो वर्ष में हार्मोन थेरेपी नहीं ली थी।

टिबोलोन और एस्ट्रोजन-प्रोजेस्टोजन टैबलेट उन आठ हार्मोन रिप्लेसमेंट थेरेपी में शामिल थीं, जो इन महिलाओं को सुझाई गई थीं। प्रतिभागियों में दो साल की अवधि में उच्च रक्तचाप, मधुमेह और हृदय संबंधी समस्याएं उभरने का पता लगाने के लिए राष्ट्रीय रजिस्ट्री डेटा का इस्तेमाल किया गया।

इस दौरान पाया गया कि कुल 9,19,614 महिलाओं में से लगभग 24,100 में हृदय संबंधी समस्याएं उभरीं। एस्ट्रोजेन-प्रोजेस्टोजन या टिबोलोन युक्त गोलियां लेने से इस्केमिक हृदय रोग का खतरा बढ़ जाता है, जिसमें वाहिकाओं के संकुचित होने के कारण हृदय को रक्त की आपूर्ति कम हो जाती है।

Tags: दिल की बीमारियों का जोखिम बढ़ाती
Previous Post

नागपुर में कठाले कुलसम्मेलन में बोले भागवत- हर दंपति को कम से कम तीन बच्चे पैदा..

Next Post

वक्फ विधेयक: संसदीय समिति ने राज्य सरकारों के ‘अनधिकृत’ कब्जे वाली संपत्तियों की जानकारी मांगी

Related Posts

देश

गुरुग्राम : पुलिस ने 18 स्पा पर मारे छापे, 30 महिलाओं सहित 50 लोग हिरासत में

September 19, 2026
देश

ICC ग्लोबल बिजनेस समिट में शामिल हुए मुख्यमंत्री डॉ. हिमंत विश्व शर्मा, वैश्विक कारोबारियों को न्योता, पूर्वोत्तर से निकलेगी भारत की अगली विकास यात्रा

September 18, 2026
अंतराष्ट्रीय

पाकिस्तान के कोहाट में जुमे की नमाज के दौरान आत्मघाती हमला, 21 की मौत और 78 घायल; पुलिस लाइन में दो धमाके

September 18, 2026
उत्तर प्रदेश

हाईवे पर आवारा पशु छोड़ना पड़ेगा भारी, मालिकों पर जुर्माना और कार्रवाई की तैयारी, MoRTH ने जारी की SOP

September 18, 2026
Next Post

वक्फ विधेयक: संसदीय समिति ने राज्य सरकारों के ‘अनधिकृत’ कब्जे वाली संपत्तियों की जानकारी मांगी

Recent Posts

संत कबीर नगर में गणेश प्रतिमा विसर्जन के दौरान सपा सांसद की गाड़ी पर पथराव

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
September 19, 2026
0

संत कबीर नगर जिले के बखिरा थाना क्षेत्र में गणेश मूर्ति के विसर्जन की शोभायात्रा के दौरान समाजवादी पार्टी (सपा)...

ट्रंप ने रूस-ईरान प्रतिबंध कानून पर किए हस्ताक्षर, भारत-चीन पर 100% तक शुल्क का रास्ता साफ

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
September 19, 2026
0

अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने रूस और ईरान पर प्रतिबंधों से जुड़े ‘Lindsey O. Graham Sanctioning Russia and Iran...

लखनऊ में रोडवेज एसी बस में लगी आग, कोई हताहत नहीं

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
September 19, 2026
0

लखनऊ में शुक्रवार-शनिवार की दरमियानी रात कानपुर-हरदोई रिंग रोड के पास एक वातानुकूलित रोडवेज बस में आग लग गई। विभाग की...

झांसी में ड्रग्स के नाम पर वसूली के दौरान युवक की मौत, सिपाही समेत 8 गिरफ्तार

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
September 19, 2026
0

झांसी के प्रेमनगर क्षेत्र में 21 वर्षीय परवेज अली की मौत के मामले में पुलिस ने पांच दिन बाद घटना...

बहराइच में फर्जी महिला डॉक्टर बनकर ब्लैकमेलिंग, वजन घटाने के नाम पर तस्वीरें लेकर 5.20 लाख वसूले

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
September 19, 2026
0

बहराइच में सोशल मीडिया पर खुद को महिला डॉक्टर बताकर एक महिला से संपर्क करने और वजन कम कर उसे...

हमारे बारे में Public News 360

एक विश्वसनीय न्यूज़ चैनल — पढ़ें ताज़ा समाचार, राजनीति, समाज और संस्कृति की खबरें।

संपादकीय जानकारी
प्रकाशक/संपादक:अतुल नारायण श्रीवास्तव
उप संपादक: अनुराग वर्मा
पता: फ़ैज़ाबाद-अयोध्या, उत्तर प्रदेश 224001
हमसे जुड़ें
विश्वसनीयता और पारदर्शिता के साथ।

All disputes Ayodhya jurisdiction only • सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय को संसूचित राजपत्र संख्या सी.जी.-डी.एल.-अ.-25022021-225464 दिनांक 25 फरवरी 2021 के भाग II द्वारा संचालित सर्वाधिकार सुरक्षित

  • About Us
  • Contact Us
  • Home

© 2025 publicnews360.in

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत

© 2025 publicnews360.in

×

No WhatsApp Number Found!

Join Our Whatsapp Group