Friday, September 18, 2026
  • About Us
  • Contact Us
  • Home
publicnews360
  • Login
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत
No Result
View All Result
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत
No Result
View All Result
publicnews360
No Result
View All Result
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत

वक्फ विधेयक: संसदीय समिति ने राज्य सरकारों के ‘अनधिकृत’ कब्जे वाली संपत्तियों की जानकारी मांगी

admin by admin
December 1, 2024
in उत्तर प्रदेश, देश
0

वक्फ (संशोधन) विधेयक पर विचार कर रही संसदीय समिति ने विभिन्न राज्य सरकारों से उन वक्फ संपत्तियों की सत्यता और अद्यतन विवरण के बारे में जानकारी मांगी है, जिन पर सच्चर समिति के अनुसार उन्होंने अनधिकृत तरीके से कब्जा कर रखा है। सूत्रों ने यह जानकारी दी।

संसदीय समिति का कार्यकाल लोकसभा द्वारा अगले बजट सत्र के अंतिम दिन तक बढ़ा दिया गया है। समिति ने राज्यों से वक्फ अधिनियम की धारा 40 का इस्तेमाल करते हुए वक्फ बोर्डों द्वारा दावा की गई संपत्तियों का विवरण भी मांगा है।

धारा 40, जो 2013 में कांग्रेस के नेतृत्व वाली संयुक्त प्रगतिशील गठबंधन (संप्रग) सरकार के कार्यकाल के दौरान किया गया संशोधन है, मौजूदा कानून के सबसे विवादित तथ्यों में से एक है क्योंकि इसने वक्फ बोर्डों को यह निर्णय लेने की शक्ति दी है कि कोई संपत्ति वक्फ की है या नहीं।

प्रस्तावित कानून में मौजूदा अधिनियम में कई अन्य बदलाव करते हुए इस शक्ति पर अंकुश लगाने का प्रयास किया गया है।

सूत्रों ने बताया कि संसदीय समिति ने सच्चर समिति द्वारा उन वक्फ संपत्तियों के बारे में उठाए गए बिंदुओं पर अद्यतन जानकारी मांगने का निर्णय लिया है, जो राज्य सरकारों या उनकी आधिकारिक एजेंसियों के कथित तौर पर अनधिकृत कब्जे में हैं।

सच्चर समिति को 2005-06 के दौरान विभिन्न राज्य वक्फ बोर्ड द्वारा कथित अनधिकृत कब्जे के बारे में सूचित किया गया था। संसदीय समिति केंद्रीय अल्पसंख्यक कार्य मंत्रालय के माध्यम से राज्यों से जानकारी एकत्र कर रही है।

सूत्रों ने बताया कि भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) सांसद जगदम्बिका पाल की अध्यक्षता वाली समिति ने पाया है कि 2005-06 में सच्चर समिति को दी गई रिपोर्ट में दिल्ली में 316, राजस्थान में 60 और कर्नाटक में 42 ऐसी संपत्तियों के बारे में बताया गया था।

इनमें से 53 मध्य प्रदेश में, 60 उत्तर प्रदेश में और 53 ओडिशा में थे। सूत्रों ने बताया कि समिति ने इन सभी छह राज्यों से अद्यतन जानकारी मांगी है। उन्होंने बताया कि समिति को कई अन्य राज्यों से भी जानकारी मिली है।

एक सूत्र ने पत्र का हवाला देते हुए कहा, ‘‘उपर्युक्त राज्यों के मुख्यमंत्री कृपया सच्चर समिति की रिपोर्ट में दी गई जानकारी की सत्यता की विस्तार से जांच करें… और इस समिति को विस्तार से जानकारी दें।

तत्कालीन संप्रग सरकार ने भारत में मुस्लिम समुदाय की सामाजिक, आर्थिक और शैक्षणिक स्थिति का अध्ययन करने के लिए 2005 में सच्चर समिति का गठन किया था।

लोकसभा ने गत 28 नवंबर को वक्फ (संशोधन) विधेयक पर विचार कर रही संसद की संयुक्त समिति का कार्यकाल अगले साल बजट सत्र के आखिरी दिन तक के लिए बढ़ाने को मंजूरी दी थी।

Tags: अनधिकृत’ कब्जे वाली संपत्तियों
Previous Post

दिल की बीमारियों का जोखिम बढ़ाती हैं हार्मोन थेरेपी में इस्तेमाल दवाएं

Next Post

नोएडा: पूर्व आईएएस अधिकारी की बेटी ने आत्महत्या की

Related Posts

देश

UPI शुल्क पर मायावती का सरकार पर हमला, बोलीं- आखिरकार आम जनता की ही जेब पर पड़ेगा असर

September 18, 2026
उत्तर प्रदेश

एप्पल कम्पनी के क्षेत्रीय सेल्स प्रबंधक की हत्या के मामले में एक कॉन्स्टेबल दोषी करार, दूसरा बरी

September 18, 2026
उत्तर प्रदेश

पति के लोन के लिए पत्नी की FD से काटे 19.90 लाख, हाईकोर्ट ने SBI को लगाई फटकार; ब्याज समेत रकम लौटाने का आदेश

September 18, 2026
उत्तर प्रदेश

चंदौली में परिजन से लेनदेन के विवाद में नाबालिग छात्रा को बंधक बनाया, पुलिस ने कराया मुक्त

September 18, 2026
Next Post

नोएडा: पूर्व आईएएस अधिकारी की बेटी ने आत्महत्या की

Recent Posts

अमेरिका के मिशिगन में ट्रेनिंग के दौरान F-16 लड़ाकू विमान दुर्घटनाग्रस्त, पायलट ने सुरक्षित किया इजेक्ट

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
September 18, 2026
0

वाशिंगटन, अमेरिका के मिशिगन राज्य में गुरुवार को नियमित प्रशिक्षण अभ्यास के दौरान टेक्सास एयर नेशनल गार्ड का एफ-16 लड़ाकू...

UPI शुल्क पर मायावती का सरकार पर हमला, बोलीं- आखिरकार आम जनता की ही जेब पर पड़ेगा असर

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
September 18, 2026
0

लखनऊ, बहुजन समाज पार्टी की राष्ट्रीय अध्यक्ष और उत्तर प्रदेश की पूर्व मुख्यमंत्री मायावती ने यूपीआई लेनदेन पर लागू होने...

एप्पल कम्पनी के क्षेत्रीय सेल्स प्रबंधक की हत्या के मामले में एक कॉन्स्टेबल दोषी करार, दूसरा बरी

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
September 18, 2026
0

लखनऊ, लखनऊ की एक स्थानीय अदालत ने 2018 में एप्पल कंपनी के क्षेत्रीय सेल्स प्रबंधक की हत्या के मामले में...

पति के लोन के लिए पत्नी की FD से काटे 19.90 लाख, हाईकोर्ट ने SBI को लगाई फटकार; ब्याज समेत रकम लौटाने का आदेश

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
September 18, 2026
0

लखनऊ, पति के पुराने कर्ज की वसूली के लिए पत्नी की सावधि जमा (FD) से करीब 19.90 लाख रुपये काटना...

चंदौली में परिजन से लेनदेन के विवाद में नाबालिग छात्रा को बंधक बनाया, पुलिस ने कराया मुक्त

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
September 18, 2026
0

चंदौली जिले के शहाबगंज क्षेत्र में बंधक बनायी गयी एक नाबालिग छात्रा को पुलिस ने मुक्त कराकर दो आरोपियों को...

हमारे बारे में Public News 360

एक विश्वसनीय न्यूज़ चैनल — पढ़ें ताज़ा समाचार, राजनीति, समाज और संस्कृति की खबरें।

संपादकीय जानकारी
प्रकाशक/संपादक:अतुल नारायण श्रीवास्तव
उप संपादक: अनुराग वर्मा
पता: फ़ैज़ाबाद-अयोध्या, उत्तर प्रदेश 224001
हमसे जुड़ें
विश्वसनीयता और पारदर्शिता के साथ।

All disputes Ayodhya jurisdiction only • सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय को संसूचित राजपत्र संख्या सी.जी.-डी.एल.-अ.-25022021-225464 दिनांक 25 फरवरी 2021 के भाग II द्वारा संचालित सर्वाधिकार सुरक्षित

  • About Us
  • Contact Us
  • Home

© 2025 publicnews360.in

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत

© 2025 publicnews360.in

×

No WhatsApp Number Found!

Join Our Whatsapp Group