Friday, April 24, 2026
  • About Us
  • Contact Us
  • Home
publicnews360
" data-ad-slot="">
  • Login
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत
No Result
View All Result
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत
No Result
View All Result
publicnews360
No Result
View All Result
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत

उपचुनाव: सीसामऊ और करहल सीट सपा की जीत, गाजियाबाद, खैर और फूलपुर में भाजपा विजयी

admin by admin
November 23, 2024
in उत्तर प्रदेश, राजनीति
0

उत्तर प्रदेश में विधानसभा की नौ सीट पर हुए उपचुनाव में शनिवार पांच सीट के परिणामों में समाजवादी पार्टी (सपा) को सीसामऊ व करहल सीट जबकि भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने गाजियाबाद, खैर और फूलपुर में जीत दर्ज की।

हालांकि, अन्य चार सीट में से तीन पर भाजपा और एक सीट पर सहयोगी राष्ट्रीय लोकदल (रालोद) के उम्मीदवार आगे हैं।

निर्वाचन आयोग के अनुसार, कानपुर जिले की सीसामऊ विधानसभा सीट पर सपा की नसीम सोलंकी ने अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी भाजपा के सुरेश अवस्थी के खिलाफ 8,564 मतों के अंतर से जीत दर्ज की।

सीसामऊ उपचुनाव में किस्मत आजमा रहे कुल पांच उम्मीदवार में से सपा की नसीम सोलंकी को 69,714 मत, भाजपा उम्मीदवार सुरेश अवस्थी को 61,150 मत और बहुजन समाज पार्टी (बसपा) के वीरेन्द्र कुमार को 1410 मत मिले।

नसीम सोलंकी के पति इरफान सोलंकी सीसामऊ सीट का 2012, 2017 और 2022 में प्रतिनिधित्व कर चुके हैं। इसके पहले 2007 में इरफान आर्य नगर क्षेत्र से भी विधानसभा सदस्य रहे।

एक आपराधिक मामले में सजा सुनाये जाने के बाद विधानसभा की सदस्यता से इरफान सोलंकी को अयोग्य घोषित किये जाने से सीसामऊ सीट पर उपचुनाव हुआ।

आयोग के अनुसार, गाजियाबाद सीट पर संजीव शर्मा और खैर सीट पर सुरेंद्र दिलेर ने अपने प्रतिद्वंद्वी सपा उम्मीदवारों को पराजित किया। गाजियाबाद सीट पर भाजपा के संजीव शर्मा ने सपा के सिंहराज सिंह जाटव को 69,351 मतों और खैर सीट पर भाजपा के सुरेंद्र दिलेर ने सपा की चारु केन को 38,393 मतों के अंतर से हराया।

संजीव शर्मा को 96,946 मत और सिंहराज को 27,595 हासिल हुए।

इसके अलावा, बहुजन समाज पार्टी (बसपा) के परमानंद गर्ग को 10,736 मत हासिल कर संतोष करना पड़ा। वहीं, अलीगढ जिले की खैर सीट पर भाजपा के सुरेन्द्र दिलेर को 10,0181 मत मिले जबकि चारु केन को 61,788 मत मिले।

करहल विधानसभा सीट पर सपा के तेज प्रताप यादव ने अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी भाजपा के अनुजेश प्रताप सिंह को 14725 मतों के अंतर से पराजित कर दिया।

सपा प्रमुख अखिलेश यादव के भतीजे और राष्ट्रीय जनता दल (राजद) के संस्थापक लालू प्रसाद यादव के दामाद तेज प्रताप यादव ने चुनाव में जीत हासिल की।

यह सीट अखिलेश यादव के कन्नौज से सांसद चुने जाने के बाद उनके विधानसभा सदस्यता से त्यागपत्र देने की वजह से रिक्त हुई थी। सपा के लिए यह सर्वाधिक प्रतिष्ठापक सीट रही है।

करहल में तेज प्रताप यादव को कुल 104304 मत मिले जबकि अनुजेश को 89579 मत मिले। वहीं बसपा के अविनाश कुमार शाक्य को 8409 वोट मिले।

फूलपुर विधानसभा सीट पर भारतीय जनता पार्टी के दीपक पटेल ने अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी सपा के मुज्तबा सिद्दीकी को 11305 मतों के अंतर से पराजित कर दिया।

फूलपुर में भाजपा के दीपक पटेल को 78289 मत तथा उनके प्रतिद्वंद्वी सपा के सिद्दीकी को 66984 मत मिले। यहां बसपा उम्मीदवार जितेन्द्र कुमार सिंह को 20342 मत मिले।

Tags: खैर और फूलपुर में भाजपा विजयीगाजियाबाद
Previous Post

अयोध्या: निर्मलीकुण्ड क्षेत्र में कैमरों में एक व्यस्क नर तेंदुआ ट्रैप, पगमार्क दो के मिले

Next Post

बलिया में युवक ने फावड़े से प्रहार कर अपनी मां समेत दो महिलाओं की हत्या की

Next Post

बलिया में युवक ने फावड़े से प्रहार कर अपनी मां समेत दो महिलाओं की हत्या की

Recent Posts

  • Ayodhya: अयोध्या में अवैध प्लाटिंग पर गरजा बुलडोजर, शिवदासपुर, बिरौली, गंजा की 450 बिस्वा जमीन पर कार्रवाई
  • Ayodhya: भाजपा नेता आशीष शर्मा, अग्निकांड पीड़ितों से मिले, बांटी राहत सामग्री
  • ट्रंप ने नौसेना को होर्मुज स्ट्रेट में बारूदी सुरंगें बिछाने वाली नाव को ‘गोली मारने’ का दिया आदेश
  • होर्मुज में तनाव के बीच 14 भारतीय जहाज सुरक्षित निकले
  • यूपी बोर्ड परीक्षा रिजल्ट जारी; इंटरमीडिएट में सीतापुर की शिखा वर्मा हाईस्कूल में कशिश वर्मा और अनशिका वर्मा ने संयुक्त रूप से किया टॉप

Recent Comments

  1. cenforce d 160mg review on एलएनजी आपूर्ति बाधित होने के बाद अदाणी-टोटल गैस ने औद्योगिक गैस की कीमतें तीन गुना बढाई
  2. cialis 5mg costco on रुपया सर्वकालिक निचले स्तर से उबरा, 45 पैसे की बढ़त के साथ 91.60 प्रति डॉलर पर
  3. vidalista farmacia online on श्रीलंका के समुद्री क्षेत्र के पास मौजूद दूसरा ईरानी पोत ‘बुशहर’ ने प्रवेश की अनुमति की प्रतीक्षा कर रहा
  4. cenforce 100mg vs viagra on श्रीलंका के समुद्री क्षेत्र के पास मौजूद दूसरा ईरानी पोत ‘बुशहर’ ने प्रवेश की अनुमति की प्रतीक्षा कर रहा
  5. super vidalista uses on नीतीश आज राज्यसभा के लिए दाखिल कर सकते हैं नामांकन, नितिन नवीन भी भरेंगे पर्चा

Archives

  • April 2026
  • March 2026
  • February 2026
  • January 2026
  • December 2025
  • November 2025
  • October 2025
  • September 2025
  • August 2025
  • July 2025
  • June 2025
  • May 2025
  • April 2025
  • March 2025
  • February 2025
  • January 2025
  • December 2024
  • November 2024
  • October 2024
  • September 2024
  • June 2024
  • May 2024
  • April 2024
  • March 2024
  • February 2024
  • January 2024

Categories

  • Featured
  • Uncategorized
  • अंतराष्ट्रीय
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • क्राइम
  • खेल
  • देश
  • राजनीति
  • व्यापार जगत
  • होम

हमारे बारे में Public News 360

एक विश्वसनीय न्यूज़ चैनल — पढ़ें ताज़ा समाचार, राजनीति, समाज और संस्कृति की खबरें।

संपादकीय जानकारी
प्रकाशक/संपादक:अतुल नारायण श्रीवास्तव
उप संपादक: अनुराग वर्मा
पता: फ़ैज़ाबाद-अयोध्या, उत्तर प्रदेश 224001
हमसे जुड़ें
विश्वसनीयता और पारदर्शिता के साथ।

All disputes Ayodhya jurisdiction only • सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय को संसूचित राजपत्र संख्या सी.जी.-डी.एल.-अ.-25022021-225464 दिनांक 25 फरवरी 2021 के भाग II द्वारा संचालित सर्वाधिकार सुरक्षित

Ayodhya: अयोध्या में अवैध प्लाटिंग पर गरजा बुलडोजर, शिवदासपुर, बिरौली, गंजा की 450 बिस्वा जमीन पर कार्रवाई

Ayodhya: अयोध्या में अवैध प्लाटिंग पर गरजा बुलडोजर, शिवदासपुर, बिरौली, गंजा की 450 बिस्वा जमीन पर कार्रवाई

April 23, 2026
Ayodhya: भाजपा नेता आशीष शर्मा, अग्निकांड पीड़ितों से मिले, बांटी राहत सामग्री

Ayodhya: भाजपा नेता आशीष शर्मा, अग्निकांड पीड़ितों से मिले, बांटी राहत सामग्री

April 23, 2026
भारत के साथ व्यापार समझौता करने के ‘बेहद करीब’ है अमेरिका : ट्रंप

ट्रंप ने नौसेना को होर्मुज स्ट्रेट में बारूदी सुरंगें बिछाने वाली नाव को ‘गोली मारने’ का दिया आदेश

April 23, 2026
  • About Us
  • Contact Us
  • Home

© 2025 publicnews360.in

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत

© 2025 publicnews360.in