Monday, September 14, 2026
  • About Us
  • Contact Us
  • Home
publicnews360
  • Login
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत
No Result
View All Result
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत
No Result
View All Result
publicnews360
No Result
View All Result
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत

अयोध्या: जीजीआई ग्राउंड में मंडलीय खादी एवं ग्रामोद्योग प्रदर्शनी का हुआ शुभारम्भ, 04 दिसम्बर तक चलेगी प्रदर्शनी

admin by admin
November 21, 2024
in अयोध्या
0

अयोध्या, महापौर महंत गिरीशपति त्रिपाठी जी ने आज मंडलीय खादी एवं ग्रामोद्योग प्रदर्शनी का अवलोकन  राजकीय बालिका इण्टर कालेज ग्राउंड में किया गया।

विधायक रूदौलीरामचन्द्र यादव ने प्रदर्शनी का फीता काटकर व दीप प्रज्जवलित कर शुभारम्भ किया गया और वहां लगे स्टाॅलों का अवलोकन करते हुये स्टाॅल के व्यक्तियों से वार्ता की गयी।

उन्होंने कहा कि खादी ग्रामोद्योग प्रदर्शनी में उत्तर प्रदेश के कई जनपदों के संस्थागत/व्यक्तिगत इकाइयों के साथ साथ राजस्थान पंजाब, उत्तराखंड व जम्मू कश्मीर के उद्यमियों द्वारा उत्पादित खादी ग्रामोद्योग सामग्री के इकाइयों के उत्पादन सामग्री को स्टाॅलों पर प्रदर्शित किया गया है।

प्रदर्शनी में अयोध्या के रामजनम यादव किचन वेयर, इंटरनेशनल मार्केटिंग प्रा0लि0 व ग्राम स्वावलम्बी विद्यालय, गोंडा से अवध ग्रामोद्योग मण्डल, खादी ग्रामोद्योग आश्रम, देवनिधि समग्र महिला विकास संस्थान, पूर्वांचन एण्ड रेडीमेड गारमेंट, बस्ती के मीना हैण्डीक्राप्ट, हाथरस के यर्ष ग्रामोद्योग संस्थान, मथुरा के अनुपमा अगरबत्ती उद्योग, गोरखपुर के ए0एस0 हर्बल, भारद्वाज खादी ग्रामोद्योग सेवा संस्थान व आकाश ग्रामोद्योग संस्थान कानपुर, कन्नौज के राधा ग्रामोद्योग व चन्दन फेस पाउडर, फतेहपुर से शिव ग्रामोद्योग, अमेठी के महाराजा हस्तकला केन्द्र, प्रयागराज से पांडेय ग्रामोद्योग, सुल्तानपुर से प्रवेश कुमार ग्रामोद्योग, आजमगढ़ के इकबाल साड़ी उद्योग, लखनऊ के ब्राहा्रन ग्रामोद्योग सेवा समिति, हरिद्वार से जे0बदरी ग्रामोद्योग, जय बद्री ग्रामोद्योग व जूता चप्पल, पटियाला पंजाब के रवि कुमार पंजाबी जूती व मदन राठौर पंजाबी जूती, राजस्थान के जोधपुर बन्धन गृह हस्तकला आदि के स्टाॅल लगाये गये है।

इस मौके पर  विधायक रूदौली श्री रामचन्द्र यादव, भाजपा जिलाध्यक्ष संजीव सिंह, मां कामाख्या देवी चेयरमैन शीतला पांडेय, परिक्षेत्रीय/जिला ग्रामोद्योग अधिकारी  राकेश कुमार, ज्येष्ठ लेखा परीक्षक परिक्षेत्रीय ग्रामोद्योग कार्यालय श्री राकेश मोहन सहित अन्य गणमान्य महानुभावों ने गांधी जी की प्रतिमा पर  माल्यार्पण किया गया।

जिला ग्रामोद्योग अधिकारी ने कहा कि हमारा देश की अधिकांश आबादी गांवों में निवास करती है। प्राचीन काल से ही देश के कुटीर उद्योग धंधों की बहुतायत थी। जैसे दर्जीगिरी, छापीगिरी, बढई, लोहारगिरी, चर्मकारी, हस्तनिर्मित, खादी एवं रेशम के वस्त्र आदि ग्रामीण क्षेत्र के लोग स्वयं तैयार करते थे और जनमानस उपयोग करता था।

खादी तथा ग्रामोद्योग बोर्ड द्वारा प्रधानमंत्री रोजगार सृजन कार्यकम पूरे देश में चलाया जा रहा है, जिसमें 50 लाख रूपये तक के ऋण पर 25 से 35 प्रतिशत अनुदान अनुमन्य है।

खादी तथा ग्रामोद्योग द्वारा जनपद अयोध्या में माटीकला बोर्ड की योजना के तहत् माटीकला से जुड़े प्रजापति समाज के शिल्पियों को विद्युत चालित चाक का निःशुल्क वितरण विगत 05 वर्षो से किया जा रहा है जिसके अन्तर्गत विगत 04 वर्षों में 90 शिल्पियों को निःशुल्क विद्युत चालित चाक का वितरण किया जा चुका है। वित्तीय वर्ष 2024-25 में 35 शिल्पियों का चयन निःशुल्क विद्युत चालित चाक वितरण हेतु किया गया है।

विभिन्न प्रान्तों के ग्रामीण कारीगरों द्वारा उत्पादित खादी, ऊनी, कम्बल, रेशम, जड़ी बूटियों से निर्मित औषधियां, फल, प्रशोधन, काष्टकला, चर्मकला आदि विभिन्न उत्पादन प्रदर्शनी में लगाये गये है।

मण्डल के निवासियों को शुद्व खादी ग्रामोद्योगी सामान इस प्रदर्शनी के माध्यम से प्राप्त होगा। उन्होंने आमजन से अपील की है कि प्रदर्शनी में अधिक से अधिक लोग आकर प्रदर्शनी का लाभ उठायें। यह प्रदर्शनी 04 दिसम्बर 2024 तक जीजीआई के ग्राउंड में चलेगी।

Tags: प्रदर्शनी का हुआ शुभारम्भ
Previous Post

अयोध्या में बढ़ाई गई धारा 163 की अवधि, पूर्व में धारा 144, जिला मजिस्ट्रेट चंद्र विजय सिंह ने जारी किया आदेश

Next Post

BGT: बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी 22 नवंबर से पर्थ में? मोहम्मद शमी की टीम इंडिया में वापसी!

Related Posts

अयोध्या

अयोध्या के दर्शननगर बाजार में गणेश उत्सव की धूम, जगह-जगह सजे पंडाल; 21 सितंबर को होगा विसर्जन

September 14, 2026
अयोध्या

पूर्व सांसद डॉ. निर्मल खत्री की पत्नी बीना खत्री का निधन, 15 सितंबर को होगा अंतिम संस्कार

September 14, 2026
अयोध्या

बार एसोसिएशन रुदौली के नवनिर्वाचित पदाधिकारियों ने ली शपथ, बार-बेंच में बेहतर समन्वय पर जोर

September 14, 2026
अयोध्या

अयोध्या: पटरंगा में आमने-सामने बाइक की टक्कर, 45 वर्षीय व्यक्ति की मौत

September 14, 2026
Next Post

BGT: बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी 22 नवंबर से पर्थ में? मोहम्मद शमी की टीम इंडिया में वापसी!

Recent Posts

ग्रेटर नोएडा में उल्लुओं का आतंक, लोगों पर झपट्टा मारने वाले 8 उल्लू रेस्क्यू; कई घायल

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
September 14, 2026
0

ग्रेटर नोएडा, वेस्ट की ला रेजिडेंशिया सोसाइटी में पिछले कई दिनों से उल्लुओं के हमले से लोगों में दहशत का...

जयपुर में कुंवारों की भीड़! मोती डूंगरी गणेश मंदिर में मेहंदी लेने उमड़े श्रद्धालु, सोशल मीडिया रील देखकर पहुंचे लोग

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
September 14, 2026
0

जयपुर, गणेश चतुर्थी के अवसर पर जयपुर के प्रसिद्ध मोती डूंगरी गणेश मंदिर में सोमवार को श्रद्धालुओं की भारी भीड़...

Operation Deep Manifest: नासिक के सीएफएस अंबड में आयातित सूखे खजूर के 13 कंटेनर जब्त, पाकिस्तानी सूखी खजूर जब्त

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
September 14, 2026
0

भारत द्वारा पाकिस्तान से आयात पर लगाए गए प्रतिबंध को दरकिनार करने के प्रयासों पर महत्वपूर्ण कार्रवाई करते हुए, राजस्व खुफिया...

अयोध्या के दर्शननगर बाजार में गणेश उत्सव की धूम, जगह-जगह सजे पंडाल; 21 सितंबर को होगा विसर्जन

by Atul Narain Srivastava
September 14, 2026
0

अयोध्या, महानगर निगम के अंतर्गत वार्ड नंबर 204 के दर्शननगर बाजार और आसपास के क्षेत्रों में सोमवार, 14 सितंबर 2026...

पूर्व सांसद डॉ. निर्मल खत्री की पत्नी बीना खत्री का निधन, 15 सितंबर को होगा अंतिम संस्कार

by Atul Narain Srivastava
September 14, 2026
0

अयोध्या, फैजाबाद के पूर्व सांसद डॉ. निर्मल खत्री की धर्मपत्नी श्रीमती बीना खत्री (74) का सोमवार को निधन हो गया।...

हमारे बारे में Public News 360

एक विश्वसनीय न्यूज़ चैनल — पढ़ें ताज़ा समाचार, राजनीति, समाज और संस्कृति की खबरें।

संपादकीय जानकारी
प्रकाशक/संपादक:अतुल नारायण श्रीवास्तव
उप संपादक: अनुराग वर्मा
पता: फ़ैज़ाबाद-अयोध्या, उत्तर प्रदेश 224001
हमसे जुड़ें
विश्वसनीयता और पारदर्शिता के साथ।

All disputes Ayodhya jurisdiction only • सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय को संसूचित राजपत्र संख्या सी.जी.-डी.एल.-अ.-25022021-225464 दिनांक 25 फरवरी 2021 के भाग II द्वारा संचालित सर्वाधिकार सुरक्षित

  • About Us
  • Contact Us
  • Home

© 2025 publicnews360.in

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत

© 2025 publicnews360.in

×

No WhatsApp Number Found!

Join Our Whatsapp Group