Thursday, September 17, 2026
  • About Us
  • Contact Us
  • Home
publicnews360
  • Login
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत
No Result
View All Result
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत
No Result
View All Result
publicnews360
No Result
View All Result
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत

आजमगढ़ में जालसाज ने मृत व्यक्ति के नाम पर उसके वाहन की एनओसी लेकर बेच दी, मामला दर्ज

admin by admin
November 16, 2024
in उत्तर प्रदेश
0

आजमगढ़ जिले के संभागीय परिवहन अधिकारी कार्यालय (आरटीओ) में एक जालसाज ने एक व्यक्ति की मौत के बाद उसके नाम पर अनापत्ति प्रमाण पत्र (एनओसी) लेकर उसका वाहन बेच दिया। एक अधिकारी ने बताया कि मामला संज्ञान में आने पर एनओसी रद्द कर आरोपी के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई गयी है।

आरटीओ सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक गाजीपुर के सुरहुरपुर जफ्ती गांव निवासी अलका दुबे ने शिकायत दर्ज कराई कि उनके पति सुनील दुबे के नाम से एक चार पहिया (बोलेरो) वाहन था, जिसका पंजीकरण आजमगढ़ के आरटीओ दफ्तर में था।

अलका ने अपनी शिकायत में बताया कि उनके पति सुनील दुबे की मौत 18 अक्टूबर 2023 को हो गयी और उनकी मृत्यु के चार माह बाद ही कुछ लोगों द्वारा फर्जी तरीके से उनके पति के स्थान पर खुद को सुनील दुबे बताकर वाहन की एनओसी ले ली और दूसरे को बेच दी।

मामला संज्ञान में आते ही अलका ने इसकी शिकायत आजमगढ़ आरटीओ कार्यालय में की। अलका ने परिवहन विभाग से लेकर मंत्री और आइजीआरएस पोर्टल पर भी अपनी शिकायत दर्ज कराई। हालांकि मामला संज्ञान में आते ही आरटीओ ने अपनी गलती को सुधारने के लिए एनओसी को रद्द कर दिया और आरोपी के खिलाफ संबंधित थाने में मुकदमा दर्ज कराया।

इस मामले में आरटीओ प्रवर्तन डॉ. आरएन चौधरी ने बताया कि मामला उनके संज्ञान में है और इस मामले में एनओसी को रद्द कर दिया गया है।

चौधरी ने बताया कि फर्जीवाड़ा करने वाले व्यक्ति के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज करायी गयी है और संबंधित अधिकारी से स्पष्टीकरण मांगा गया है। गाड़ी मालिक सुनील दुबे की पत्नी से कहा गया कि वह गाजीपुर आरटीओ में जाकर वाहन को अपने नाम से पंजीकरण कराएं।

चौधरी ने बताया कि वाहन का पंजीकरण अलका के नाम हो चुका है और गाड़ी की आरसी भी उनको दे दी गयी है।

Tags: आजमगढ़ में जालसाज ने मृत व्यक्ति
Previous Post

बिजनौर: कार और टैंपू के बीच टक्कर, दूल्हा-दुल्हन समेत सात लोगों की मौत

Next Post

बहराइच के कतर्नियाघाट वन्यजीव अभयारण्य के पास तेंदुए के हमले में चार वर्षीय बालक की मौत

Related Posts

उत्तर प्रदेश

प्रतापगढ़ में पिकअप और ट्रैक्टर की टक्कर में दो मजदूरों की मौत, चार घायल

September 17, 2026
उत्तर प्रदेश

गोरखपुर में घर के बरामदे में सो रहे BSc छात्र की चाकू से हत्या, पिता के इलाज के लिए लखनऊ गया था परिवार

September 17, 2026
उत्तर प्रदेश

UP Weather: 22 सितंबर से उत्तर प्रदेश में मौसम होगा शुष्क, मानसून की विदाई के संकेत

September 17, 2026
उत्तर प्रदेश

प्रतापगढ़ में 42.65 करोड़ की साइबर ठगी का खुलासा, 109 फर्जी खातों के जरिए ऑनलाइन सट्टेबाजी-ट्रेडिंग फ्रॉड; दो गिरफ्तार

September 17, 2026
Next Post

बहराइच के कतर्नियाघाट वन्यजीव अभयारण्य के पास तेंदुए के हमले में चार वर्षीय बालक की मौत

Recent Posts

OpenAI ने AI के 6 चौंकाने वाले मामले किए उजागर, मॉडल ने छिपाई गलतियां और बिना अनुमति इंटरनेट पर डाली फाइलें

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
September 17, 2026
0

वाशिंगटन, कृत्रिम बुद्धिमत्ता (AI) की सुरक्षा को लेकर बढ़ती चिंता के बीच OpenAI ने अपने मॉडलों के अप्रत्याशित और चिंताजनक...

चंद्रमा पर मिला कोलोसियम से भी बड़ा नया गड्ढा, 2024 में हुआ था शक्तिशाली टकराव; NASA ने खोजा ‘मैकगेटचिन क्रेटर’

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
September 17, 2026
0

वैज्ञानिकों ने चंद्रमा पर एक ऐसे नए गड्ढे की खोज की है जो रोम के कोलोसियम से भी बड़ा है।...

प्रतापगढ़ में पिकअप और ट्रैक्टर की टक्कर में दो मजदूरों की मौत, चार घायल

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
September 17, 2026
0

प्रतापगढ़ जिला मुख्यालय से 20 किलोमीटर दूर थाना कंधई क्षेत्र में प्रतापगढ़-पट्टी मार्ग पर भीमसेन गांव के पास एक पिकअप...

गोरखपुर में घर के बरामदे में सो रहे BSc छात्र की चाकू से हत्या, पिता के इलाज के लिए लखनऊ गया था परिवार

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
September 17, 2026
0

गोरखपुर जिले के बंसगांव थाना क्षेत्र के जयंतीपुर गांव में बृहस्पतिवार तड़के घर के बाहर बरामदे में सो रहे 19...

UP Weather: 22 सितंबर से उत्तर प्रदेश में मौसम होगा शुष्क, मानसून की विदाई के संकेत

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
September 17, 2026
0

लखनऊ, दक्षिण-पश्चिम मानसून के उत्तर प्रदेश से जल्द ही विदा होने की संभावना के बीच राज्य मौसम विभाग ने 22...

हमारे बारे में Public News 360

एक विश्वसनीय न्यूज़ चैनल — पढ़ें ताज़ा समाचार, राजनीति, समाज और संस्कृति की खबरें।

संपादकीय जानकारी
प्रकाशक/संपादक:अतुल नारायण श्रीवास्तव
उप संपादक: अनुराग वर्मा
पता: फ़ैज़ाबाद-अयोध्या, उत्तर प्रदेश 224001
हमसे जुड़ें
विश्वसनीयता और पारदर्शिता के साथ।

All disputes Ayodhya jurisdiction only • सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय को संसूचित राजपत्र संख्या सी.जी.-डी.एल.-अ.-25022021-225464 दिनांक 25 फरवरी 2021 के भाग II द्वारा संचालित सर्वाधिकार सुरक्षित

  • About Us
  • Contact Us
  • Home

© 2025 publicnews360.in

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत

© 2025 publicnews360.in

×

No WhatsApp Number Found!

Join Our Whatsapp Group