Sunday, September 13, 2026
  • About Us
  • Contact Us
  • Home
publicnews360
  • Login
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत
No Result
View All Result
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत
No Result
View All Result
publicnews360
No Result
View All Result
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत

मुजफ्फरनगर: पूर्व सांसद सहित 25 लोगों पर आदर्श आचार संहिता के उल्लंघन का मामला दर्ज

admin by admin
November 11, 2024
in उत्तर प्रदेश, राजनीति
0

मुजफ्फरनगर जिले के रामराज थाने के अंतर्गत लालपुर गांव में मीरापुर विधानसभा क्षेत्र में रविवार को चुनावी सभा के लिए कथित तौर पर सरकारी भवन का इस्तेमाल करने पर पूर्व सांसद कादिर राणा समेत 25 लोगों के खिलाफ आदर्श आचार संहिता के उल्लंघन का मामला दर्ज किया गया है। एक पुलिस अधिकारी ने सोमवार को यह जानकारी दी।

पुलिस क्षेत्राधिकारी (जानसठ) यतेंद्र सिंह नागर ने सोमवार को संवाददाताओं को बताया कि पुलिस ने 10 नामजद समेत 25 लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया है। इन नामजद 10 लोगों में कादिर राणा भी शामिल हैं।

उन्होंने बताया कि जिला प्रशासन ने प्रत्याशियों को घर-घर जाकर प्रचार करने की अनुमति दी है, लेकिन पूर्व सांसद कादिर राणा और अन्य ने पंचायत घर में बैठक की और सरकारी भवन का इस्तेमाल किया।

मुजफ्फरनगर से 2009 से 2014 तक बसपा के सांसद रहे कादिर राणा अपनी पुत्रवधू और समाजवादी पार्टी की प्रत्याशी सुम्बुल राणा के लिए चुनावी सभा कर रहे थे। मीरापुर विधानसभा क्षेत्र में आदर्श आचार संहिता के उल्लंघन के लिए कादिर राणा और अन्य पर यह दूसरा मामला दर्ज किया गया है।

एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि इससे पहले राणा सहित 30 से अधिक लोगों पर मीरापुर विधानसभा उपचुनाव के लिए लागू आदर्श आचार संहिता का कथित उल्लंघन कर मुजफ्फरनगर के चूहापुर गांव में (4 नवंबर को) चुनावी सभा करने को लेकर मामला दर्ज किया गया था।

मीरापुर से 11 उम्मीदवार चुनाव मैदान में हैं और यहां पर 20 नवंबर को मतदान होगा।

मीरापुर में उपचुनाव की जरूरत इसलिए पड़ी क्योंकि यहां के मौजूदा विधायक रालोद के चंदन चौहान बिजनौर से लोकसभा के लिए निर्वाचित हुए हैं।

उत्तर प्रदेश की नौ विधानसभा सीट पर उपचुनाव होंगे। ये हैं अंबेडकर नगर में कटेहरी, मैनपुरी में करहल, मुजफ्फरनगर में मीरापुर, गाजियाबाद, मिर्जापुर में मझवां, कानपुर शहर में सीसामऊ, अलीगढ़ में खैर, प्रयागराज में फूलपुर और मुरादाबाद में कुंदरकी।

इनमें से आठ सीट विधायकों के लोकसभा के लिए निर्वाचित होने की वजह से खाली हुई हैं। सीसामऊ सीट पर उपचुनाव इसलिए हो रहा है क्योंकि समाजवादी पार्टी के विधायक इरफान सोलंकी को आपराधिक मामले में दोषी ठहराया गया है।

Tags: आदर्श आचार संहिता के उल्लंघन
Previous Post

अलीगढ़: पुलिस चौकी में घुसकर न्यायाधीश ने बचाई जान, खैर थाने में मामला दर्ज

Next Post

शुरुआती दौर में शारीरिक व्यायाम बच्चों के स्वास्थ्य और खुशहाली के लिए आवश्यक

Related Posts

उत्तर प्रदेश

वाराणसी में सीवर में रेत से भरी मिलीं बोरियां, पुलिस ने FIR दर्ज की

September 13, 2026
उत्तर प्रदेश

UP ATS ने आजमगढ़ से अलकायदा से जुड़ा 19 वर्षीय मोहम्मद नबील को किया गिरफ्तार

September 13, 2026
उत्तर प्रदेश

KGMU : लखनऊ KGMU में आर्थ्रोस्कोपी कॉन्क्लेव, ‘की-होल सर्जरी’ से कम दर्द और जल्दी रिकवरी पर जोर

September 12, 2026
उत्तर प्रदेश

लखनऊ जिला अदालत के आस-पास पांच सप्ताह में अवैध अक्रिमण हटाने का निर्देश

September 12, 2026
Next Post

शुरुआती दौर में शारीरिक व्यायाम बच्चों के स्वास्थ्य और खुशहाली के लिए आवश्यक

Recent Posts

वाराणसी में सीवर में रेत से भरी मिलीं बोरियां, पुलिस ने FIR दर्ज की

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
September 13, 2026
0

वाराणसी, काशी की छवि को योजनाबद्ध तरीके से धूमिल करने के प्रयास में सीवर लाइनों की सफाई के दौरान शिवाला,...

UP ATS ने आजमगढ़ से अलकायदा से जुड़ा 19 वर्षीय मोहम्मद नबील को किया गिरफ्तार

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
September 13, 2026
0

लखनऊ, उत्तर प्रदेश आतंकवाद-रोधी दस्ते (एटीएस) ने शनिवार को आजमगढ़ से 19 वर्षीय एक युवक को कथित रूप से अल-कायदा...

KGMU : लखनऊ KGMU में आर्थ्रोस्कोपी कॉन्क्लेव, ‘की-होल सर्जरी’ से कम दर्द और जल्दी रिकवरी पर जोर

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
September 12, 2026
0

लखनऊ, किंग जॉर्ज मेडिकल यूनिवर्सिटी (KGMU) में 12 और 13 सितंबर को 9वीं KGMU Arthroscopy Conclave 2026 और 9वीं Cadaveric...

PM meeting with the President of the People's Republic of China, Mr. Xi Jinping on the sidelines of the 18th BRICS Summit at Bharat Mandapam, in New Delhi on September 12, 2026.

Modi-Xi Meeting: मोदी-शी जिनपिंग की अहम बैठक, सीमा पर शांति और मतभेदों को विवाद में न बदलने पर जोर

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
September 12, 2026
0

नई दिल्ली, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग के बीच शनिवार को नई दिल्ली में ब्रिक्स शिखर...

PM in a group photograph with BRICS leaders on the sidelines of the 18th BRICS Summit at Bharat Mandapam, in New Delhi on September 12, 2026.

BRICS Summit 2026: सीमा पार भुगतान को तेज, सस्ता और सुरक्षित बनाने पर ब्रिक्स देशों की सहमति

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
September 12, 2026
0

नयी दिल्ली, ब्रिक्स देशों के नेताओं ने शनिवार को सदस्य देशों के बीच सीमा पार भुगतानों को अधिक तेज, सस्ता,...

हमारे बारे में Public News 360

एक विश्वसनीय न्यूज़ चैनल — पढ़ें ताज़ा समाचार, राजनीति, समाज और संस्कृति की खबरें।

संपादकीय जानकारी
प्रकाशक/संपादक:अतुल नारायण श्रीवास्तव
उप संपादक: अनुराग वर्मा
पता: फ़ैज़ाबाद-अयोध्या, उत्तर प्रदेश 224001
हमसे जुड़ें
विश्वसनीयता और पारदर्शिता के साथ।

All disputes Ayodhya jurisdiction only • सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय को संसूचित राजपत्र संख्या सी.जी.-डी.एल.-अ.-25022021-225464 दिनांक 25 फरवरी 2021 के भाग II द्वारा संचालित सर्वाधिकार सुरक्षित

  • About Us
  • Contact Us
  • Home

© 2025 publicnews360.in

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत

© 2025 publicnews360.in

×

No WhatsApp Number Found!

Join Our Whatsapp Group