Wednesday, July 29, 2026
  • About Us
  • Contact Us
  • Home
publicnews360
  • Login
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत
No Result
View All Result
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत
No Result
View All Result
publicnews360
No Result
View All Result
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत

अमेरिका में राष्ट्रपति चुनाव : करोड़ों मतदाताओं ने समय पूर्व मतदान व्यवस्था का लाभ उठा वोट डाला

admin by admin
November 4, 2024
in अंतराष्ट्रीय, देश
0

अमेरिका में इस बार राष्ट्रपति चुनाव में न्यूयॉर्क का 42 ब्रॉडवे एक अहम गंतव्य है, जहां निर्वाचन बोर्ड का दफ्तर का स्थित है।कार्यकारी निदेशक माइकल रेयान और उनके डिप्टी विंसेंट इग्निजियो न्यूयॉर्क में मतदान तिथि से पहले पड़े वोटों की संख्या को लेकर खासे उत्साहित हैं। समय पूर्व वोटिंग व्यवस्था के तहत न्यूयॉर्क में पहले दिन करीब 1,40,000 लोगों ने अपने मताधिकार का इस्तेमाल किया।

रेयान ने कहा, “हम अपनी पीठ नहीं थपथपाना चाहते, लेकिन हम इसे लेकर बेहद उत्साहित हैं। न्यूयॉर्क ने समय पूर्व वोटिंग के मामले में पहले ही रिकॉर्ड कायम कर लिया है और मतदान अभी भी जारी है।”

अमेरिका के विभिन्न प्रांतों में करोड़ों मतदाताओं ने मतदान तिथि (पांच नवंबर) से पहले ही अपने वोट डाल दिए हैं। फ्लोरिडा विश्वविद्यालय के ‘इलेक्शन लैब ट्रैकर’ के आंकड़ों के मुताबिक, 6.8 करोड़ से अधिक अमेरिकी अपने मताधिकार का इस्तेमाल कर चुके हैं।

पूरे अमेरिका में मतदाता समय पूर्व मतदान व्यवस्था से मिलने वाली सहूलियत का लाभ उठा रहे हैं, फिर चाहे वह डाक मतपत्रों के माध्यम से हो या फिर मतदान केंद्रों पर जाकर वोट डालकर।

समय पूर्व मतदान व्यवस्था मतदाताओं को खराब मौसम, मतदान केंद्रों पर लंबी कतारों में लगने, व्यस्तताओं के कारण वोट न डालने या चुनाव के दिन व्यक्तिगत कार्यक्रमों में बदलाव करने के झंझट से मुक्ति दिलाती है।

रेयान का मानना है कि समय पूर्व मतदान के प्रति सकारात्मक रुझान सुनिश्चित करने में कई कारकों ने अहम भूमिका निभाई, कम से कम न्यूयॉर्क शहर में। उन्होंने कहा, “2020 में समय पूर्व मतदान के लिए 100 से भी कम मतदान केंद्र बनाए गए थे। इस साल यह संख्या उससे लगभग 50 फीसदी अधिक है।

न्यूयॉर्क शहर के मैनहट्टन क्षेत्र में जॉन जे कॉलेज में समय पूर्व वोटिंग की सुविधा देने वाला एक मतदान केंद्र स्थापित किया गया है। यहां पांच नवंबर को चुनावी तिथि से पहले ही बड़ी संख्या में मतदाता अपने मताधिकार का इस्तेमाल करने पहुंच रहे हैं।

मतदान केंद्र की समन्वयक सुजैन का मानना ​​है कि समय पूर्व मतदान प्रक्रिया के प्रति बहुत सकारात्मक रुझान देखने को मिल रहा है।

उन्होंने कहा, “हम मतदान प्रक्रिया में व्यस्त हैं। हम यह सुनिश्चित कर रहे हैं कि यहां वोट डालने वाले हर मतदाता को सभी जरूरी सहायता मिले। लोग समय पूर्व मतदान की सुविधा को लेकर बेहद उत्साहित हैं।

जॉन जे कॉलेज में वोट डालने पहुंचे एक मतदाता ने कहा, “मुझे इस तरह की लचीली प्रणाली पसंद है। मैं सिर्फ इसलिए अपना वोट बर्बाद नहीं करना चाहता कि मैं मंगलवार को उपलब्ध नहीं रह पाऊंगा। यह देश के लिए एक महत्वपूर्ण समय है और हम उस व्यक्ति को वोट नहीं देने का जोखिम नहीं उठा सकते, जो हमारा नेतृत्व करेगा।”

Tags: समय पूर्व मतदान व्यवस्था
Previous Post

चीनी विद्वानों ने चीन में बौद्ध ग्रंथों में रामायण के प्रभाव को उजागर किया

Next Post

केरल, पंजाब और उत्तर प्रदेश में टला उपचुनाव; अब 20 नवंबर को डाले जाएंगे वोट

Related Posts

Devanand के बेटे सुनील आनंद का हार्ट अटैक से निधन, 70 की उम्र में ली अंतिम सांस
देश

Devanand के बेटे सुनील आनंद का हार्ट अटैक से निधन, 70 की उम्र में ली अंतिम सांस

July 28, 2026
अमरोहा में तीन सगी बहनों ने एक ही कैमरामैन दोस्त से की शादी, वीडियो हुआ वायरल, कानून से बचने के लिया U-Turn?
उत्तर प्रदेश

अमरोहा में तीन सगी बहनों ने एक ही कैमरामैन दोस्त से की शादी, वीडियो हुआ वायरल, कानून से बचने के लिया U-Turn?

July 28, 2026
Japan में 7.1 तीव्रता का जबरदस्त भूकंप, sunami advisory issued
अंतराष्ट्रीय

Japan में 7.1 तीव्रता का जबरदस्त भूकंप, sunami advisory issued

July 28, 2026
बिहार: TRE-3 पेपर लीक मामले में बड़ी कार्रवाई, EOU ने आरोपी डॉक्टर मनीष कुमार को किया गिरफ्तार
क्राइम

बिहार: TRE-3 पेपर लीक मामले में बड़ी कार्रवाई, EOU ने आरोपी डॉक्टर मनीष कुमार को किया गिरफ्तार

July 28, 2026
Next Post

केरल, पंजाब और उत्तर प्रदेश में टला उपचुनाव; अब 20 नवंबर को डाले जाएंगे वोट

Recent Posts

Devanand के बेटे सुनील आनंद का हार्ट अटैक से निधन, 70 की उम्र में ली अंतिम सांस

Devanand के बेटे सुनील आनंद का हार्ट अटैक से निधन, 70 की उम्र में ली अंतिम सांस

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
July 28, 2026
0

दिग्गज अभिनेता देव आनंद और अभिनेत्री कल्पना कार्तिक के बेटे सुनील आनंद का लंदन में दिल का दौरा पड़ने से...

अमरोहा में तीन सगी बहनों ने एक ही कैमरामैन दोस्त से की शादी, वीडियो हुआ वायरल, कानून से बचने के लिया U-Turn?

अमरोहा में तीन सगी बहनों ने एक ही कैमरामैन दोस्त से की शादी, वीडियो हुआ वायरल, कानून से बचने के लिया U-Turn?

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
July 28, 2026
0

अमरोहा जिले की हसनपुर तहसील में तीन बहनों द्वारा एक ही युवक से विवाह करने का चर्चित मामला फर्जी निकला। तीन...

बरेली में गौशाला की आड़ में पार्क की जमीन पर अवैध कब्ज़ा; कामधेनु गौशाला पर BDA का चला बुलडोजर

बरेली में गौशाला की आड़ में पार्क की जमीन पर अवैध कब्ज़ा; कामधेनु गौशाला पर BDA का चला बुलडोजर

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
July 28, 2026
0

2010 में कोर्ट ने दिया था ध्वस्तीकरण का आदेश बरेली विकास प्राधिकरण (बीडीए) ने अनधिकृत निर्माणों के खिलाफ अभियान के...

Gorakhpur में ज्वैलरी कारोबारी के पोते की अपहरण के बाद हत्या, पड़ोसी  कंप्यूटर Teacher  के घर तहखाने से 10 साल के मासूम की मिली लाश!

Gorakhpur में ज्वैलरी कारोबारी के पोते की अपहरण के बाद हत्या, पड़ोसी कंप्यूटर Teacher के घर तहखाने से 10 साल के मासूम की मिली लाश!

by Atul Narain Srivastava
July 28, 2026
0

गोरखपुर जिले के खजनी कस्बे में घर के बाहर खेलते समय लापता हुए 10 वर्षीय बच्चे की कथित रूप से...

फतेहपुर में इंटर कॉलेज के Gen–Alpha छात्रों का आंदोलन; सैकड़ों विद्यार्थियों का सुविधाओं की कमी को लेकर सफल विरोध प्रदर्शन

फतेहपुर में इंटर कॉलेज के Gen–Alpha छात्रों का आंदोलन; सैकड़ों विद्यार्थियों का सुविधाओं की कमी को लेकर सफल विरोध प्रदर्शन

by Atul Narain Srivastava
July 28, 2026
0

फतेहपुर, कॉकरोच जनता पार्टी की अगुवाई में जंतर- मंतर पर छात्रों के हालिया ऐतिहासिक विरोध प्रदर्शन की तर्ज पर यहां...

हमारे बारे में Public News 360

एक विश्वसनीय न्यूज़ चैनल — पढ़ें ताज़ा समाचार, राजनीति, समाज और संस्कृति की खबरें।

संपादकीय जानकारी
प्रकाशक/संपादक:अतुल नारायण श्रीवास्तव
उप संपादक: अनुराग वर्मा
पता: फ़ैज़ाबाद-अयोध्या, उत्तर प्रदेश 224001
हमसे जुड़ें
विश्वसनीयता और पारदर्शिता के साथ।

All disputes Ayodhya jurisdiction only • सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय को संसूचित राजपत्र संख्या सी.जी.-डी.एल.-अ.-25022021-225464 दिनांक 25 फरवरी 2021 के भाग II द्वारा संचालित सर्वाधिकार सुरक्षित

  • About Us
  • Contact Us
  • Home

© 2025 publicnews360.in

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत

© 2025 publicnews360.in

×

No WhatsApp Number Found!

Join Our Whatsapp Group