Sunday, August 2, 2026
  • About Us
  • Contact Us
  • Home
publicnews360
  • Login
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत
No Result
View All Result
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत
No Result
View All Result
publicnews360
No Result
View All Result
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत

उच्च न्यायालय ने कहा, हर नग्न पेंटिंग अश्लील नहीं होती; सूजा और पदमसी की कलाकृतियां लौटाने का आदेश

admin by admin
October 26, 2024
in देश
0

बंबई उच्च न्यायालय ने शुक्रवार को सीमा शुल्क विभाग को प्रसिद्ध कलाकारों एफ एन सूजा और अकबर पदमसी की कलाकृतियां लौटाने का आदेश देते हुए कहा कि हर नग्न पेंटिंग अश्लील नहीं होती। इन कलाकृतियों के ‘‘अश्लील सामग्री’’ होने के आधार पर पिछले साल उन्हें जब्त कर लिया गया था।

न्यायमूर्ति एम एस सोनक और न्यायमूर्ति जितेंद्र जैन की पीठ ने कलाकृति जब्त करने संबंधी सीमा शुल्क विभाग के सहायक आयुक्त (मुंबई) के जुलाई 2024 के आदेश को रद्द कर दिया।

उच्च न्यायालय ने कहा, ‘‘सीमा शुल्क के सहायक आयुक्त यह समझने में विफल रहे हैं कि यौन संबंध और अश्लीलता हमेशा एक-दूसरे के पर्याय नहीं होते हैं। अश्लील सामग्री वह है जो कामुकता उत्पन्न करती है। हमारे विचार से, ऐसा आदेश बरकरार नहीं रखा जा सकता और इसे निरस्त करना होगा।

पीठ ने सीमा शुल्क विभाग के आदेश के खिलाफ शहर के व्यवसायी और कला पारखी मुस्तफा कराचीवाला की स्वामित्व वाली कंपनी बी के पोलीमेक्स इंडिया प्राइवेट लिमिटेड द्वारा दायर याचिका को स्वीकार कर लिया।

अदालत ने जब्त की गई कलाकृति याचिकाकर्ता को तुरंत लौटाने को कहा।

पीठ ने कहा कि सहायक आयुक्त ने केवल इस तथ्य को ध्यान में रखा था कि कलाकृतियां नग्न थीं और कुछ मामलों में यौन संबंध का चित्रण करती थीं और इसलिए, अश्लील थीं। अदालत ने कहा, ‘‘हर नग्न पेंटिंग या यौन संबंध की कुछ मुद्राओं को दर्शाने वाली हर पेंटिंग को अश्लील नहीं कहा जा सकता।’’

अदालत ने 60 वर्ष पहले उच्चतम न्यायालय द्वारा पारित एक निर्णय का हवाला दिया, जिसमें कहा गया था कि (इतालवी मूर्तिकार, चित्रकार एवं वास्तुकार) माइकल एंजेलो के देवदूतों और संतों की पेंटिंग भारत में देखने से पहले उन्हें वस्त्र पहनाने की आवश्यकता नहीं है।

इस सप्ताह की शुरुआत में पीठ ने विभाग को एक जुलाई 2024 के विवादित आदेश के तहत जब्त कलाकृतियों को अगले आदेश तक नष्ट करने से रोक दिया था। याचिका में कहा गया है कि जब्त की गई वस्तुएं प्रसिद्ध कलाकारों एफ एन सूजा और अकबर पदमसी की कलाकृतियां शामिल थीं, जिन्हें भारत सरकार द्वारा प्रतिष्ठित पुरस्कारों से सम्मानित किया गया है।

अधिवक्ताओं श्रेयस श्रीवास्तव और श्रद्धा स्वरूप के जरिए दायर याचिका में सवाल उठाया गया था कि सीमा शुल्क विभाग उनकी कलाकृति को अश्लील कैसे मान सकता है।

याचिका में यह भी कहा गया था सीमा शुल्क अधिकारी कला के महत्व को समझने में विफल रहे और कला और अश्लीलता के बीच अंतर नहीं कर सके।

इसमें कहा गया था कि कलाकृतियों को जब्त करने का आदेश भारत के संविधान में निहित मौलिक अधिकारों का उल्लंघन है।

Tags: सूजा और पदमसी की कलाकृतियां
Previous Post

भदोही: दलित समुदाय के लोगों के साथ मारपीट के मामले में उप निरीक्षक व ग्राम प्रधान समेत चार के खिलाफ मुकदमा

Next Post

पू्र्वी लद्दाख में ‘सुचारू रूप से’ चीनी सैनिकों की हो रही है वापसी

Related Posts

सहमा शेयर बाजार, सेंसेक्स 1,066 अंक लुढ़का, निवेशकों के 9.86 लाख करोड़ रुपये डूबे
देश

सेंसेक्स की शीर्ष 10 कंपनियों में से नौ का बाजार पूंजीकरण 2.51 लाख करोड़ रुपये बढ़ा

August 2, 2026
प्रधानमंत्री पर आपत्तिजनक टिप्पणी करने वाली लड़की ने माफी मांगी
देश

प्रधानमंत्री पर आपत्तिजनक टिप्पणी करने वाली लड़की ने माफी मांगी

August 1, 2026
होर्मुज में तनाव के बीच 14 भारतीय जहाज सुरक्षित निकले
Featured

रूसी सेना के साथ अब भी काम कर रहे करीब दो दर्जन भारतीय, रिहा कराने के प्रयास जारी : विदेश मंत्रालय

August 1, 2026
जिंदा दफन सर्कस कलाकार की मौत; उस्ताद का लालच बना मौत का कारण
देश

जिंदा दफन सर्कस कलाकार की मौत; उस्ताद का लालच बना मौत का कारण

August 1, 2026
Next Post

पू्र्वी लद्दाख में ‘सुचारू रूप से’ चीनी सैनिकों की हो रही है वापसी

Recent Posts

जौनपुर में चीनी मांझे से गर्दन कटने के कारण स्कूल शिक्षक की मौत

बांदा में मंदिर परिसर में जहरीला पदार्थ खाने से प्रेमी युगल की मौत

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
August 2, 2026
0

बांदा जिले में एक युवक और युवती की कथित रूप से जहरीला पदार्थ खाने से मौत हो गई। दोनों के...

गोरखपुर में छेड़छाड़ के आरोप से शुरू हुआ विवाद, लाठी, डंडे और रॉड से हुई पिटाई में 9 वर्षीय लड़के की मौत

गोरखपुर में छेड़छाड़ के आरोप से शुरू हुआ विवाद, लाठी, डंडे और रॉड से हुई पिटाई में 9 वर्षीय लड़के की मौत

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
August 2, 2026
0

गोरखपुर जिले के पिपराइच क्षेत्र में शनिवार रात हमलावरों के एक समूह द्वारा लाठी-डंडों, लोहे की छड़ों और ईंटों से...

नाथू ला दर्रे, शिपकी ला दर्रे से भारत-चीन सीमा व्यापार छह साल बाद फिर से शुरू

नाथू ला दर्रे, शिपकी ला दर्रे से भारत-चीन सीमा व्यापार छह साल बाद फिर से शुरू

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
August 2, 2026
0

भारत और चीन के बीच सीमा व्यापार सिक्किम के नाथू ला दर्रे और हिमाचल प्रदेश के शिपकी ला दर्रे के...

सहमा शेयर बाजार, सेंसेक्स 1,066 अंक लुढ़का, निवेशकों के 9.86 लाख करोड़ रुपये डूबे

सेंसेक्स की शीर्ष 10 कंपनियों में से नौ का बाजार पूंजीकरण 2.51 लाख करोड़ रुपये बढ़ा

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
August 2, 2026
0

सेंसेक्स की शीर्ष 10 सबसे मूल्यवान कंपनियों में से नौ के बाजार पूंजीकरण (मार्केट कैप) में बीते सप्ताह सामूहिक रूप...

ग्लासगो में भारत का गोल्डन पंच; मुक्केबाजी रिंग में रहा भारत का जलवा, रिकॉर्ड सात स्वर्ण पदक जीते

ग्लासगो में भारत का गोल्डन पंच; मुक्केबाजी रिंग में रहा भारत का जलवा, रिकॉर्ड सात स्वर्ण पदक जीते

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
August 2, 2026
0

भारतीय महिला मुक्केबाजों ने अपेक्षाओं पर खरे उतरते हुए पांच स्वर्ण पदक जीते जबकि पुरूष वर्ग में सचिन सिवाच और...

हमारे बारे में Public News 360

एक विश्वसनीय न्यूज़ चैनल — पढ़ें ताज़ा समाचार, राजनीति, समाज और संस्कृति की खबरें।

संपादकीय जानकारी
प्रकाशक/संपादक:अतुल नारायण श्रीवास्तव
उप संपादक: अनुराग वर्मा
पता: फ़ैज़ाबाद-अयोध्या, उत्तर प्रदेश 224001
हमसे जुड़ें
विश्वसनीयता और पारदर्शिता के साथ।

All disputes Ayodhya jurisdiction only • सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय को संसूचित राजपत्र संख्या सी.जी.-डी.एल.-अ.-25022021-225464 दिनांक 25 फरवरी 2021 के भाग II द्वारा संचालित सर्वाधिकार सुरक्षित

  • About Us
  • Contact Us
  • Home

© 2025 publicnews360.in

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत

© 2025 publicnews360.in

×

No WhatsApp Number Found!

Join Our Whatsapp Group