Tuesday, August 4, 2026
  • About Us
  • Contact Us
  • Home
publicnews360
  • Login
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत
No Result
View All Result
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत
No Result
View All Result
publicnews360
No Result
View All Result
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत

भाजपा ने महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव के लिए 99 उम्मीदवारों की पहली सूची जारी की

admin by admin
October 20, 2024
in देश, राजनीति
0

नयी दिल्ली, भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने रविवार को महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव के लिए 99 उम्मीदवारों की पहली सूची जारी कर दी। पार्टी ने उपमुख्यमंत्री देवेन्द्र फडणवीस को नागपुर दक्षिण-पश्चिम और पार्टी की प्रदेश इकाई के अध्यक्ष चंद्रशेखर बावनकुले को कामठी से उम्मीदवार बनाया है।

भाजपा की ओर से जारी उम्मीदवारों की इस सूची को पार्टी की केंद्रीय चुनाव समिति की 16 अक्टूबर को हुई बैठक में अंतिम रूप दिया गया। महाराष्ट्र की 288 सदस्यीय विधानसभा के लिए एक चरण में 20 नवंबर को मतदान होगा, जबकि मतों की गिनती 23 नवंबर को होगी।

पार्टी ने राज्य सरकार में मंत्री सुधीर मुनगंटीवार को बल्लारपुर और पूर्व मुख्यमंत्री व वरिष्ठ नेता अशोक चव्हाण की बेटी श्रीजया चव्हाण को नांदेड़ जिले की भोकर विधानसभा सीट से टिकट दिया है। चव्हाण लोकसभा चुनाव से पहले इस साल फरवरी में कांग्रेस छोड़कर भाजपा में शामिल हुए थे। वह फिलहाल भाजपा के राज्यसभा सदस्य हैं।

महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव में भाजपा करीब 160 सीट पर अपने उम्मीदवार उतार सकती है। बाकी सीटों पर उसके सहयोगी दलों शिवसेना (शिंदे गुट) और अजित पवार नीत राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (राकांपा) अपने उम्मीदवार उतारेगी।

केंद्रीय मंत्री रावसाहेब दानवे के बेटे संतोष दानवे को भोकरदन से उम्मीदवार बनाया गया है, जबकि पार्टी की मुंबई इकाई के प्रमुख आशीष शेलार वांद्रे पश्चिम से और राज्य सरकार में मंत्री चंद्रकांत पाटिल कोथरुड से चुनाव लड़ेंगे।

मुलुंड से मौजूदा विधायक मिहिर कोटेचा को फिर से उम्मीदवार बनाया गया है और तीन बार के विधायक राम कदम मुंबई की घाटकोपर पश्चिम सीट से फिर से चुनाव लड़ेंगे।

शेलार के भाई विनोद शेलार को भी भाजपा ने टिकट दिया है। वह मलाड पश्चिम से चुनाव लड़ेंगे। वरिष्ठ नेता सुभाष देशमुख को सोलापुर दक्षिण से और दिग्गज नेता और पूर्व केंद्रीय मंत्री नारायण राणे के बेटे नितेश राणे को कंकावली से टिकट दिया गया है।

महाराष्ट्र चुनाव के लिए भाजपा की पहली सूची में 13 महिलाएं हैं, जबकि अनुसूचित जनजाति से छह और अनुसूचित जाति से चार उम्मीदवार हैं।

महाराष्ट्र में फिलहाल महायुति गठबंधन की सरकार है, जिसके मुखिया शिवसेना के एकनाथ शिंदे हैं। इस सत्ताधारी गठबंधन में शिवसेना के अलावा भाजपा और उपमुख्यमंत्री अजित पवार के नेतृत्व वाली राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी शामिल है।

दूसरी तरफ, विपक्षी गठबंधन महा विकास आघाडी (एमवीए) है। इसमें उद्धव बालासाहेब ठाकरे के नेतृत्व वाली शिवसेना (यूबीटी), कांग्रेस और वरिष्ठ नेता शरद पवार के नेतृत्व वाली राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (शरदचंद्र पवार) शामिल है।

साल 2019 के विधानसभा चुनाव के नतीजों के बाद महाराष्ट्र की राजनीति बिल्कुल बदल गई है। साल 2019 का विधानसभा चुनाव भाजपा और अविभाजित शिवसेना ने राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) के बैनर तले साथ मिलकर लड़ा था। राज्य की 288 सदस्यीय विधानसभा में भाजपा ने 165 सीट पर उम्मीदवार उतारे थे और वह 105 सीट जीतकर सबसे बड़ी पार्टी बनी थी। शिवसेना ने 126 सीट पर चुनाव लड़ा था और उसे 56 पर जीत मिली थी।

दूसरी तरफ, कांग्रेस ने 147 सीट पर उम्मीदवार उतारे थे और उसे 44 सीट पर जीत मिली थी, जबकि राकांपा को 121 में से 54 सीट पर जीत हासिल हुई थी।

इस साल हुए लोकसभा चुनावों में, भाजपा-शिवसेना-राकांपा गठबंधन को झटका लगा था। राज्य की 48 संसदीय सीट में से सत्तारूढ़ गठबंधन को केवल 17 पर जीत मिली थी। वहीं, महा विकास आघाडी (एमवीए) ने राजनीतिक रूप से महत्वपूर्ण राज्य में 30 सीटें जीतकर शानदार प्रदर्शन किया था। एमवीए में शिवसेना (यूबीटी), कांग्रेस और राकांपा (शरदचंद्र पवार) शामिल हैं।

Tags: 99 उम्मीदवारों की पहली सूची जारी
Previous Post

दिल्ली में सीआरपीएफ स्कूल विस्फोट: स्थानीय लोग दहशत में, बताया तीव्र कंपन, रसायन जैसी गंध

Next Post

Bharat व स्विस उद्योगपति पंकज ओसवाल की बेटी वसुंधरा को कथित तौर पर युगांडा में अवैध रूप से हिरासत में लिया गया, संयुक्त राष्ट्र में अपील दायर

Related Posts

उप्र विधानसभा का विशेष सत्र 30 अप्रैल को आहूत
उत्तर प्रदेश

विधानसभा अध्यक्ष ने सपा विधायक सचिन यादव पूरे सत्र के लिए किया निलंबित

August 4, 2026
असम के नागांव में CRPF की 34 बटालियन कैंप में फायरिंग: ASI ने दो साथियों की गोली मारकर की हत्या, फिर खुद को भी मारी गोली
देश

असम के नागांव में CRPF की 34 बटालियन कैंप में फायरिंग: ASI ने दो साथियों की गोली मारकर की हत्या, फिर खुद को भी मारी गोली

August 4, 2026
अयोध्या: राम मंदिर ट्रस्ट के कार्यकारी महासचिव SBI पहुंचे, बैंक में रखे सोने, चांदी और अन्य रिकॉर्ड की समीक्षा
अयोध्या

अयोध्या: राम मंदिर ट्रस्ट के कार्यकारी महासचिव SBI पहुंचे, बैंक में रखे सोने, चांदी और अन्य रिकॉर्ड की समीक्षा

August 4, 2026
ट्रंप ने ईरान पर अमेरिकी सेना द्वारा द्वितीय विश्व युद्ध के बाद का सबसे बड़ा हमला टाला, खाड़ी देशों के नेताओं की सलाह..
अंतराष्ट्रीय

ट्रंप ने ईरान पर अमेरिकी सेना द्वारा द्वितीय विश्व युद्ध के बाद का सबसे बड़ा हमला टाला, खाड़ी देशों के नेताओं की सलाह..

August 3, 2026
Next Post

Bharat व स्विस उद्योगपति पंकज ओसवाल की बेटी वसुंधरा को कथित तौर पर युगांडा में अवैध रूप से हिरासत में लिया गया, संयुक्त राष्ट्र में अपील दायर

Recent Posts

उप्र विधानसभा का विशेष सत्र 30 अप्रैल को आहूत

विधानसभा अध्यक्ष ने सपा विधायक सचिन यादव पूरे सत्र के लिए किया निलंबित

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
August 4, 2026
0

लखनऊ, उत्तर प्रदेश विधानसभा के मानसून सत्र के दूसरे दिन मंगलवार को समाजवादी पार्टी (सपा) के सदस्यों के हंगामे के...

Noida : इलेक्ट्रॉनिक चिप फैक्टरी में आग बुझाते समय बीम गिरी, दो दमकलकर्मियों की मौत

Noida : इलेक्ट्रॉनिक चिप फैक्टरी में आग बुझाते समय बीम गिरी, दो दमकलकर्मियों की मौत

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
August 4, 2026
0

नोएडा के एक औद्योगिक क्षेत्र में इलेक्ट्रॉनिक चिप बनाने वाली इकाई में लगी भीषण आग बुझाने के दौरान मलबा गिरने...

एआई-जनित कंटेंट पर लगातार दिखाना होगा पहचान चिन्ह, सुझाव और टिप्पणियां आमंत्रित

परीक्षण के दौरान AI ने वास्तविक कंप्यूटर प्रणालियों में लगाई सेंध, सुरक्षा को लेकर चिंता

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
August 4, 2026
0

कृत्रिम बुद्धिमत्ता (एआई) के क्षेत्र में अग्रणी दो कंपनियों ने पिछले 10 दिनों के भीतर खुलासा किया है कि परीक्षण...

यूपी पुलिस सिपाही भर्ती 2025: लिखित परीक्षा का परिणाम घोषित

यूपी पुलिस सिपाही भर्ती: भ्रामक वीडियो और घोटाले का दावा फैलाने वाले यू-ट्यूबर पर लखनऊ में FIR दर्ज

by Atul Narain Srivastava
August 4, 2026
0

लखनऊ, उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड द्वारा आयोजित आरक्षी नागरिक पुलिस एवं समकक्ष पदों पर सीधी भर्ती -...

अमेठी जिले के गौरीगंज क्षेत्र में युवक की गला रेतकर हत्या, गुस्साए परिजनों और ग्रामीणों ने किया रोड जाम

अमेठी जिले के गौरीगंज क्षेत्र में युवक की गला रेतकर हत्या, गुस्साए परिजनों और ग्रामीणों ने किया रोड जाम

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
August 4, 2026
0

अमेठी जिले के गौरीगंज क्षेत्र में 22 वर्षीय एक युवक की गला रेतकर कथित तौर पर हत्या कर दी गई।पुलिस...

हमारे बारे में Public News 360

एक विश्वसनीय न्यूज़ चैनल — पढ़ें ताज़ा समाचार, राजनीति, समाज और संस्कृति की खबरें।

संपादकीय जानकारी
प्रकाशक/संपादक:अतुल नारायण श्रीवास्तव
उप संपादक: अनुराग वर्मा
पता: फ़ैज़ाबाद-अयोध्या, उत्तर प्रदेश 224001
हमसे जुड़ें
विश्वसनीयता और पारदर्शिता के साथ।

All disputes Ayodhya jurisdiction only • सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय को संसूचित राजपत्र संख्या सी.जी.-डी.एल.-अ.-25022021-225464 दिनांक 25 फरवरी 2021 के भाग II द्वारा संचालित सर्वाधिकार सुरक्षित

  • About Us
  • Contact Us
  • Home

© 2025 publicnews360.in

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत

© 2025 publicnews360.in

×

No WhatsApp Number Found!

Join Our Whatsapp Group