Sunday, August 2, 2026
  • About Us
  • Contact Us
  • Home
publicnews360
  • Login
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत
No Result
View All Result
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत
No Result
View All Result
publicnews360
No Result
View All Result
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत

कानपुर : सिरफिरे आशिक ने होटल के कमरे में गला रेत कर प्रेमिका को उतारा मौत के घाट; थाने में जाकर किया सरेंडर

admin by admin
October 20, 2024
in उत्तर प्रदेश, क्राइम
0

कानपुर में कराची खाना स्थित गगन सागर होटल में शनिवार को बीसीए छात्रा की रेप के बाद जघन्य तरीके से हत्या कर दी गई। पुलिस ने बताया कि आरोपी प्रियांशु और छात्रा के घर पास पास ही स्थित हैं। प्रियांशु चार साल से छात्रा को जानता था। होटल में हत्या को अंजाम देने के बाद वह गोविंदनगर थाने में सरेंडर करने पहुंचा। उस समय जो उसने बताया उसे सुनकर पुलिस के भी होश उड़ गए।

पूछताछ के दौरान युवक ने पुलिस को बताया कि छात्रा पास के मोहल्ले में एक इंस्टीट्यूट से बीसीए करने लगी, तो उसकी दोस्ती कई लड़कों से हो गई। यह बात उसे बुरी लगती थी। उससे कई बार फोन पर बात करने की कोशिश भी की। कई दिनों से उसका फोन भी अक्सर व्यस्त रहने लगा। वह मेरा फोन भी काट देती थी।

पुलिस को आरोपी प्रियांशु ने बताया कि उसे लगने लगा था कि छात्रा उसे अनदेखा कर रही है। अक्सर दूसरे लड़कों से बातचीत करती थी। प्रियांशु को शक था कि छात्रा की किसी और लड़के से भी बातचीत होती है। इससे वह ईर्ष्या रखने लगा। नफरत ऐसी भर गई कि हत्या करते समय उसने बर्बरता से सांस की नली तक कटने तक गला रेतता रहा।

हत्यारोपी प्रियांशु के मन में छात्रा से बदला लेने की सनक सवार थी। उसने एक दिन पहले शुक्रवार को भी होटल बुक किया था। उस दिन बहलाकर छात्रा को न ला पाने के चलते उसके मंसूबे पूरे नहीं हो सके। अगले दिन वह छात्रा को लेकर पहुंचा और अपना आधार जमा कराया। 600 रुपये में कमरा बुक किया।

हत्या करने के बाद प्रियांशु गोविंद नगर थाने में शाम साढ़े पांच बजे पहुंचा। थाने में पुलिस कर्मियों से बोला ”मैंने बीसीए छात्रा की हत्या कर दी है। उसका शव गगन सागर होटल के रूम नंबर 402 में पड़ा है। वह मर चुकी है।” पुलिस को उसने बताया कि मुझे उसकी मौत का कोई मलाल नहीं है। जो कर दिया सो कर दिया। अब उसे वापस नहीं आना है। पुलिस घर वालों को परेशान न करे इसलिए खुद थाने आकर सरेंडर कर दिया।

प्रियांशु ने पुलिस को बताया कि छात्रा को अन्य लड़कों से बात करने के लिए कई बार मना करने पर भी वह नहीं मानी। इसलिए वह उससे काफी नाराज था। इसी खुन्नस में उसने हत्या की योजना बनाकर अंजाम दिया। छात्रा अपने घर से इंस्टीट्यूट जाने की बात बोलकर निकली थी, पर वह इंस्टीट्यूट नहीं पहुंची। प्रियांशु उसे बहलाकर अपने साथ बाइक से सीधे 1:40 बजे होटल लेकर पहुंचा। जहां पर उसने अपना और छात्रा का मोबाइल बंद कर दिया। फिर उसने थर्माकोल कटर से कई बार उसका गला रेत दिया।

प्रियांशु ने छात्रा की हत्या करने के बाद होटल में नहाया। होटल के कमरे में खून को भी साफ किया। रूम नंबर 402 के चारों तरफ खून ही खून पड़ा था। वहीं, बाथरूम में भी काफी खून था। फोरेंसिक टीम ने मौके पर पहुंचकर कटर समेत 12 सैंपल जांच के लिए इकट्ठे किए।

प्रियांशु ने हत्या के बाद 3:45 बजे होटल के कर्मचारियों से कुछ खाने को लाने की बात बोल निकला। फिर दोबारा आया और वापस सामान लाने को बोलकर निकल गया। वह बाइक लेकर घर करीब पांच बजे पहुंचा। वहां पर प्रियांशु ने बाइक खड़ी की, उसके हाथ में लगी चोट से खून निकल रहा था। जाहिर है कि हत्या से पहले छात्रा से हाथापाई भी हुई। मां सरला ने पूछा, चोट कैसे लग गई तो बोला यूं ही लग गई। अभी आने की बात बोलकर वह गोविंद नगर थाने पहुंचा।

इधर चार बजे तक जब छात्रा घर नहीं पहुंची तो परिजनों ने फोन मिलाया। उसका मोबाइल बंद था। काफी देर तक उसे ढूंढने का प्रयास किया गया पर उसका पता नहीं चला। इसके बाद प्रियांशु ने एक दोस्त को छात्रा की हत्या करने की जानकारी दी। जिसके बाद युवक ने छात्रा की मां को होटल में शव पड़े होने की बात बताई। बताया जा रहा है कि छात्रा के परिजनों ने प्रियांशु की उसके घर वालों से शिकायत भी की थी लेकिन फिर भी वह बाज नहीं आया।

कराची खाना बाजार स्थित होटल में छात्रा की हत्या कर दी गई। इसके बावजूद फीलखाना पुलिस को भनक तक नहीं लगी। अगर आरोपी प्रियांशु गोविंद नगर थाने में सरेंडर न करता तो जल्द घटना का पता ही नहीं चलता। सरेंडर करते ही गोविंद नगर पुलिस ने सबसे पहले होटल में फोन किया। होटल में रिसेप्शनिस्ट राजेंद्र दीक्षित ने बताया कि गोविंद नगर पुलिस ने फोन करके रूम नंबर 402 के बारे में पूछा। तब हत्या की जानकारी हुई। फिर चौकी में सूचना दी। इसके बाद पुलिस पहुंची तब छानबीन शुरू हुई।

Tags: गला रेत कर प्रेमिका को उतारा
Previous Post

Netanyahu के आवास पर ड्रोन से हमला, प्रधानमंत्री ने चेतावनी देते हुए कहा- मेरी और मेरी पत्नी की हत्या का प्रयास करके गंभीर गलती की

Next Post

Bharat, रविवार को 24 उड़ानों में मिली बम होने की धमकी; बीसीएएस की सख्त नियम लागू करने की योजना

Related Posts

एटा में ट्रक ने ट्रैक्टर-ट्रॉली को मारी टक्कर, एक कांवड़िये की मौत
उत्तर प्रदेश

एटा में ट्रक ने ट्रैक्टर-ट्रॉली को मारी टक्कर, एक कांवड़िये की मौत

August 2, 2026
जौनपुर में चीनी मांझे से गर्दन कटने के कारण स्कूल शिक्षक की मौत
उत्तर प्रदेश

बांदा में मंदिर परिसर में जहरीला पदार्थ खाने से प्रेमी युगल की मौत

August 2, 2026
गोरखपुर में छेड़छाड़ के आरोप से शुरू हुआ विवाद, लाठी, डंडे और रॉड से हुई पिटाई में 9 वर्षीय लड़के की मौत
उत्तर प्रदेश

गोरखपुर में छेड़छाड़ के आरोप से शुरू हुआ विवाद, लाठी, डंडे और रॉड से हुई पिटाई में 9 वर्षीय लड़के की मौत

August 2, 2026
मेरठ में फर्जी पुलिस गैंग का भंडाफोड़: SHO-CO बनकर करते थे अपहरण, रंगदारी और वसूली, दो आरोपी गिरफ्तार
उत्तर प्रदेश

मेरठ में फर्जी पुलिस गैंग का भंडाफोड़: SHO-CO बनकर करते थे अपहरण, रंगदारी और वसूली, दो आरोपी गिरफ्तार

August 2, 2026
Next Post

Bharat, रविवार को 24 उड़ानों में मिली बम होने की धमकी; बीसीएएस की सख्त नियम लागू करने की योजना

Recent Posts

Exhicon Events Media Solutions:  भारत की कुल इनडोर प्रदर्शनी क्षमता के 25% तक पहुँचीं

Exhicon Events Media Solutions: भारत की कुल इनडोर प्रदर्शनी क्षमता के 25% तक पहुँचीं

by Atul Narain Srivastava
August 2, 2026
0

अयोध्या, रुदौली की प्रसिद्ध कंपनी एग्ज़िकॉन इवेंट्स मीडिया सॉल्यूशंस लिमिटेड ने अपनी वेन्यू इंफ्रास्ट्रक्चर विकास परियोजनाओं का दायरा बढ़ाकर 1,25,000...

एटा में ट्रक ने ट्रैक्टर-ट्रॉली को मारी टक्कर, एक कांवड़िये की मौत

एटा में ट्रक ने ट्रैक्टर-ट्रॉली को मारी टक्कर, एक कांवड़िये की मौत

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
August 2, 2026
0

एटा जिले के निकट मैनपुरी-अलीगढ़ राष्ट्रीय राजमार्ग पर तीर्थयात्रियों को ले जा रही एक ट्रैक्टर-ट्रॉली को तेज रफ्तार ट्रक ने...

जौनपुर में चीनी मांझे से गर्दन कटने के कारण स्कूल शिक्षक की मौत

बांदा में मंदिर परिसर में जहरीला पदार्थ खाने से प्रेमी युगल की मौत

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
August 2, 2026
0

बांदा जिले में एक युवक और युवती की कथित रूप से जहरीला पदार्थ खाने से मौत हो गई। दोनों के...

गोरखपुर में छेड़छाड़ के आरोप से शुरू हुआ विवाद, लाठी, डंडे और रॉड से हुई पिटाई में 9 वर्षीय लड़के की मौत

गोरखपुर में छेड़छाड़ के आरोप से शुरू हुआ विवाद, लाठी, डंडे और रॉड से हुई पिटाई में 9 वर्षीय लड़के की मौत

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
August 2, 2026
0

गोरखपुर जिले के पिपराइच क्षेत्र में शनिवार रात हमलावरों के एक समूह द्वारा लाठी-डंडों, लोहे की छड़ों और ईंटों से...

नाथू ला दर्रे, शिपकी ला दर्रे से भारत-चीन सीमा व्यापार छह साल बाद फिर से शुरू

नाथू ला दर्रे, शिपकी ला दर्रे से भारत-चीन सीमा व्यापार छह साल बाद फिर से शुरू

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
August 2, 2026
0

भारत और चीन के बीच सीमा व्यापार सिक्किम के नाथू ला दर्रे और हिमाचल प्रदेश के शिपकी ला दर्रे के...

हमारे बारे में Public News 360

एक विश्वसनीय न्यूज़ चैनल — पढ़ें ताज़ा समाचार, राजनीति, समाज और संस्कृति की खबरें।

संपादकीय जानकारी
प्रकाशक/संपादक:अतुल नारायण श्रीवास्तव
उप संपादक: अनुराग वर्मा
पता: फ़ैज़ाबाद-अयोध्या, उत्तर प्रदेश 224001
हमसे जुड़ें
विश्वसनीयता और पारदर्शिता के साथ।

All disputes Ayodhya jurisdiction only • सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय को संसूचित राजपत्र संख्या सी.जी.-डी.एल.-अ.-25022021-225464 दिनांक 25 फरवरी 2021 के भाग II द्वारा संचालित सर्वाधिकार सुरक्षित

  • About Us
  • Contact Us
  • Home

© 2025 publicnews360.in

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत

© 2025 publicnews360.in

×

No WhatsApp Number Found!

Join Our Whatsapp Group