Tuesday, September 22, 2026
  • About Us
  • Contact Us
  • Home
publicnews360
  • Login
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत
No Result
View All Result
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत
No Result
View All Result
publicnews360
No Result
View All Result
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत

एक साथ चार विमानों में बम होने की मिली धमकी, अयोध्या एयरपोर्ट पर भी इमरजेंसी लैंडिंग के बाद हुई सुरक्षा जांच

admin by admin
October 15, 2024
in अयोध्या, उत्तर प्रदेश, देश
0

नई दिल्ली, मंगलवार को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म के जरिए चार विमानों में बम होने की धमकी दी गई है। इसमें एअर इंडिया की दिल्ली से शिकागो जा रही फ्लाइट भी शामिल है। फ्लाइट्स में बम होने की सूचना मिलने के बाद सुरक्षा एजेंसियों ने अलर्ट जारी कर सभी फ्लाइट्स की इमरजेंसी लैंडिंग कराई।

सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर मंगलवार को चार विमानों को बम धमकी भरे मैसेज मिले, जिसके बाद सुरक्षा एजेंसियों ने कई हवाई अड्डों पर विशेष आतंकवाद विरोधी अभ्यास शुरू कर दिए हैं। सूत्रों के अनुसार, इन विमानों में से एक अमेरिका जाने वाला विमान भी शामिल था। सोमवार को मुंबई से उड़ान भरने वाली तीन अंतरराष्ट्रीय फ्लाइट्स को भी बम उड़ाने की धमकी मिली थी, जिससे सैकड़ों यात्रियों और एयरलाइन कर्मचारियों को परेशानी का सामना करना पड़ा था। हालांकि, जांच के बाद इन धमकियों को बाद में फर्जी करार दिया गया है।

सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर चार विमानों को धमकी दी गई ,जिसमें एअर इंडिया एक्सप्रेस की जयपुर से अयोध्या होते हुए बेंगलुरु जाने वाली फ्लाइट (IX765), स्पाइसजेट की दरभंगा से मुंबई जाने वाली फ्लाइट (SG116), अकासा एयर की सिलीगुड़ी से बेंगलुरु जाने वाली फ्लाइट (QP 1373), और एयर इंडिया की दिल्ली से शिकागो जाने वाली फ्लाइट (AI 127) शामिल थी। एअर इंडिया एक्सप्रेस के विमान की अयोध्या एयरपोर्ट पर सुरक्षा जांच की गई।

एक वेबसाइट्स के अनुसार, स्पाइसजेट और अकासा एयर के विमान सुरक्षित लैंड कर चुके हैं। तो वहीं, दिल्ली से शिकागो जाने वाली एअर इंडिया की फ्लाइट को सुरक्षा जांच के लिए कनाडा की ओर डायवर्ट कर दिया गया है। विमानन सुरक्षा से जुड़े सूत्रों ने PTI को बताया कि, सभी मामलों में सावधानी बरती जा रही है।

 सूत्रों ने कहा कि एक्स हैंडल ने एयरलाइनों और पुलिस के हैंडल्स को टैग करते हुए दावा किया कि इन विमानों पर बम रखे गए हैं। सोमवार को भी चार अलग-अलग X हैंडल्स ने मुंबई से उड़ान भरने वाली तीन अंतरराष्ट्रीय फ्लाइट्स को इसी तरह की धमकी दी थी। सुरक्षा और खुफिया एजेंसियों, एयरलाइनों और हवाई अड्डों के ऑपरेटरों ने सोमवार को इन मैसेजों को फर्जी करार दिया था, जब बम या अपहरण की धमकी मिलने पर सक्रिय की जाने वाली आतंकवाद विरोधी सुरक्षा जांच की गई।

अधिकारियों ने बताया कि नागर विमानन सुरक्षा ब्यूरो (BCAS) ने इन धमकियों के पीछे शामिल लोगों का पता लगाने के लिए भारतीय साइबर सुरक्षा एजेंसियों और पुलिस की मदद मांगी है।

Tags: अयोध्या एयरपोर्ट पर इमरजेंसी लैंडिंग
Previous Post

प्रदेश की रिक्त 10 विधानसभा सीट में नौ पर उप चुनाव की घोषणा, मिल्कीपुर सीट पर मामला अदालत में लंबित

Next Post

बहराइच के महाराजगंज में दूसरे दिन भी बाजार, अघोषित कर्फ्यू, इंटरनेट सेवा बंद रहे

Related Posts

उत्तर प्रदेश

Allahabad High Court: PG डॉक्टरों को 2 साल सरकारी सेवा करनी होगी, बॉन्ड से जुड़ी याचिका खारिज

September 22, 2026
उत्तर प्रदेश

यूपी में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल: 34 IAS अफसरों के तबादले, 14 जिलों को मिले नए DM

September 22, 2026
अयोध्या

Ayodhya 14 Kosi Marg पर बुलडोजर के बाद BJP में बेचैनी? विधायक की DM से मुलाकात, उठे कई सवाल!!

September 21, 2026
उत्तर प्रदेश

Sant Kabir Nagar में सपा सांसद के खिलाफ केस करने वाले युवक का अपहरण, 24 घंटे में बरामद; PA समेत 4 गिरफ्तार

September 21, 2026
Next Post

बहराइच के महाराजगंज में दूसरे दिन भी बाजार, अघोषित कर्फ्यू, इंटरनेट सेवा बंद रहे

Recent Posts

Allahabad High Court: PG डॉक्टरों को 2 साल सरकारी सेवा करनी होगी, बॉन्ड से जुड़ी याचिका खारिज

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
September 22, 2026
0

लखनऊ, इलाहाबाद उच्च न्यायालय की लखनऊ पीठ ने कहा है कि सरकारी संस्थानों में अनुदानित दरों पर मेडिकल परास्नातक की...

यूपी में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल: 34 IAS अफसरों के तबादले, 14 जिलों को मिले नए DM

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
September 22, 2026
0

लखनऊ, उत्तर प्रदेश में सोमवार देर रात बड़ा प्रशासनिक फेरबदल किया गया। शासन ने 34 IAS अधिकारियों का तबादला करते हुए...

Ayodhya 14 Kosi Marg पर बुलडोजर के बाद BJP में बेचैनी? विधायक की DM से मुलाकात, उठे कई सवाल!!

by Atul Narain Srivastava
September 21, 2026
0

अयोध्या, 14 कोसी परिक्रमा मार्ग के चौड़ीकरण को लेकर जनौरा नाका में हुई ध्वस्तीकरण की कार्रवाई अब सिर्फ सड़क चौड़ीकरण...

Sant Kabir Nagar में सपा सांसद के खिलाफ केस करने वाले युवक का अपहरण, 24 घंटे में बरामद; PA समेत 4 गिरफ्तार

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
September 21, 2026
0

संत कबीरनगर, समाजवादी पार्टी (सपा) सांसद लक्ष्मीकांत उर्फ पप्पू निषाद के खिलाफ अनुसूचित जाति/अनुसूचित जनजाति (अत्याचार निवारण) अधिनियम के तहत...

Saharanpur में महिला अस्पताल से नवजात चोरी, टीका लगवाने के बहाने बच्चे को ले गई महिला; CCTV में कैद

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
September 21, 2026
0

सहारनपुर, जिला महिला अस्पताल से सोमवार को एक नवजात शिशु के चोरी होने का मामला सामने आया है। प्रसव के...

हमारे बारे में Public News 360

एक विश्वसनीय न्यूज़ चैनल — पढ़ें ताज़ा समाचार, राजनीति, समाज और संस्कृति की खबरें।

संपादकीय जानकारी
प्रकाशक/संपादक:अतुल नारायण श्रीवास्तव
उप संपादक: अनुराग वर्मा
पता: फ़ैज़ाबाद-अयोध्या, उत्तर प्रदेश 224001
हमसे जुड़ें
विश्वसनीयता और पारदर्शिता के साथ।

All disputes Ayodhya jurisdiction only • सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय को संसूचित राजपत्र संख्या सी.जी.-डी.एल.-अ.-25022021-225464 दिनांक 25 फरवरी 2021 के भाग II द्वारा संचालित सर्वाधिकार सुरक्षित

  • About Us
  • Contact Us
  • Home

© 2025 publicnews360.in

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत

© 2025 publicnews360.in

×

No WhatsApp Number Found!

Join Our Whatsapp Group