Tuesday, August 4, 2026
  • About Us
  • Contact Us
  • Home
publicnews360
  • Login
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत
No Result
View All Result
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत
No Result
View All Result
publicnews360
No Result
View All Result
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत

कर्नाटक: मंगलुरु में धार्मिक स्थलों पर पथराव की घटनाओं के बाद तनाव व्याप्त

admin by admin
September 16, 2024
in देश
0

मंगलुरु (कर्नाटक), दक्षिण कन्नड़ जिले के कटिपल्ला शहर और बीसी रोड पर दो धार्मिक स्थलों पर पथराव और दो समूहों के बीच झड़प की घटनाओं के बाद तनाव की स्थिति पैदा हो गई। पुलिस ने यह जानकारी दी। ये दोनों घटनाएं पिछले सप्ताह मांड्या जिले में भगवान गणेश की मूर्ति के विसर्जन की शोभायात्रा के दौरान भड़की हिंसा के बाद हुई हैं।

पुलिस सूत्रों ने बताया कि सांप्रदायिक सौहार्द बिगाड़ने की कोशिश करने के आरोप में पुलिस ने आधा दर्जन लोगों को हिरासत में लिया है। पुलिस के अनुसार सभी आरोपियों को अदालत में पेश किया गया है जहां से उन्हें न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया। पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है।

उधर विश्व हिंदू परिषद् एवं बजरंग दल के सैकड़ों कार्यकर्ताओं ने मांड्या जिले के नागमंगला में 11 सितंबर को गणेश प्रतिमा के विसर्जन जुलूस पर पथराव की घटना के विरोध में सोमवार को यहां विरोध प्रदर्शन किया और आरोपियों पर सख्त कार्रवाई की मांग की।

पुलिस ने बताया कि मंगलुरु तहसील के कटिपल्ला कस्बे में पथराव की घटना रविवार देर रात लगभग 9.50 बजे हुई लेकिन त्वरित कार्रवाई करके स्थिति को नियंत्रित कर लिया गया और इलाके में किसी अप्रिय घटना की खबर नहीं है। उसने बताया कि इस घटना में धार्मिक स्थल की खिड़कियों के शीशे टूट गए।

पुलिस के मुताबिक, कथित पत्थरबाज दो मोटरसाइकिल पर सवार होकर आए थे। घटना के बाद मौके पर भारी पुलिस बल तैनात किया गया है।

राष्ट्रीय राजमार्ग- 75 से सटे बंटवाल तालुक के बीसी रोड कस्बे में सोमवार सुबह सोशल मीडिया मंचों पर दो समूहों के बीच भड़काऊ बयान पोस्ट किए जाने के बाद तनाव व्याप्त हो गया। दक्षिण कन्नड़ जिला पुलिस ने कहा कि इसके बाद एहतियातन बंटवाल के पूर्वी हिस्से में उप्पिनंगडी और पश्चिमी हिस्से में पनमंगलूरु में गश्त तेज कर दी।

पुलिस के अनुसार, विश्व हिंदू परिषद (विहिप) और बजरंग दल के नेताओं शरण पंपवेल और पुनीत अट्टावर के खिलाफ भड़काऊ बयान देने का मामला दर्ज किया गया है।

सोशल मीडिया मंचों पर लगातार नजर रख रही मंगलुरु पुलिस भड़काऊ बयान देने वालों के खिलाफ कार्रवाई कर रही है और मंगलुरु पुलिस आयुक्त अनुपम अग्रवाल पहले ही इस बारे में चेतावनी दे चुके हैं।

पुलिस के अनुसार, बदरीकोप्पलु गांव से भगवान गणेश की प्रतिमा की शोभायात्रा निकालने वाले श्रद्धालुओं के एक धार्मिक स्थल के पास पहुंचने पर दो समूहों के बीच विवाद हो गया और कुछ बदमाशों ने पत्थरबाजी की, जिससे स्थिति और बिगड़ गई। उन्होंने बताया कि दोनों समूहों के बीच झड़प के बाद कुछ दुकानों में तोड़फोड़ की गई और वाहनों में आग लगा दी गई।

पुलिस ने भीड़ को तितर-बितर करने और स्थिति को नियंत्रित करने के लिए हल्का बल प्रयोग किया और हिंसा के सिलसिले में 46 लोगों को गिरफ्तार किया गया।

इस बीच पुलिस महानिरीक्षक (पश्चिमी क्षेत्र) अमित सिंह ने प्रदर्शनकारियों से कानून व्यवस्था बनाए रखने की अपील की है।

Tags: धार्मिक स्थलों पर पथराव
Previous Post

अयोध्या में उड़ गया पालतू तोता, ढूंढकर लाने वाले को मिलेगा 10 हजार रुपये का नकद इनाम

Next Post

हापुड़ में नवजात की मौत के बाद मेरठ नर्सिंग होम सील

Related Posts

असम के नागांव में CRPF की 34 बटालियन कैंप में फायरिंग: ASI ने दो साथियों की गोली मारकर की हत्या, फिर खुद को भी मारी गोली
देश

असम के नागांव में CRPF की 34 बटालियन कैंप में फायरिंग: ASI ने दो साथियों की गोली मारकर की हत्या, फिर खुद को भी मारी गोली

August 4, 2026
अयोध्या: राम मंदिर ट्रस्ट के कार्यकारी महासचिव SBI पहुंचे, बैंक में रखे सोने, चांदी और अन्य रिकॉर्ड की समीक्षा
अयोध्या

अयोध्या: राम मंदिर ट्रस्ट के कार्यकारी महासचिव SBI पहुंचे, बैंक में रखे सोने, चांदी और अन्य रिकॉर्ड की समीक्षा

August 4, 2026
ट्रंप ने ईरान पर अमेरिकी सेना द्वारा द्वितीय विश्व युद्ध के बाद का सबसे बड़ा हमला टाला, खाड़ी देशों के नेताओं की सलाह..
अंतराष्ट्रीय

ट्रंप ने ईरान पर अमेरिकी सेना द्वारा द्वितीय विश्व युद्ध के बाद का सबसे बड़ा हमला टाला, खाड़ी देशों के नेताओं की सलाह..

August 3, 2026
रूस-यूक्रेन युद्ध के दौरान कीव (Kyiv) पर मिसाइल और ग्लाइड बम हमलों में एक की मौत, कई घायल, यूक्रेनी के जवाबी हमले में 9 लोगों की मौत
अंतराष्ट्रीय

रूस-यूक्रेन युद्ध के दौरान कीव (Kyiv) पर मिसाइल और ग्लाइड बम हमलों में एक की मौत, कई घायल, यूक्रेनी के जवाबी हमले में 9 लोगों की मौत

August 3, 2026
Next Post

हापुड़ में नवजात की मौत के बाद मेरठ नर्सिंग होम सील

Recent Posts

अमेठी जिले के गौरीगंज क्षेत्र में युवक की गला रेतकर हत्या, गुस्साए परिजनों और ग्रामीणों ने किया रोड जाम

अमेठी जिले के गौरीगंज क्षेत्र में युवक की गला रेतकर हत्या, गुस्साए परिजनों और ग्रामीणों ने किया रोड जाम

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
August 4, 2026
0

अमेठी जिले के गौरीगंज क्षेत्र में 22 वर्षीय एक युवक की गला रेतकर कथित तौर पर हत्या कर दी गई।पुलिस...

असम के नागांव में CRPF की 34 बटालियन कैंप में फायरिंग: ASI ने दो साथियों की गोली मारकर की हत्या, फिर खुद को भी मारी गोली

असम के नागांव में CRPF की 34 बटालियन कैंप में फायरिंग: ASI ने दो साथियों की गोली मारकर की हत्या, फिर खुद को भी मारी गोली

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
August 4, 2026
0

असम के नगांव जिले में मंगलवार को केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (सीआरपीएफ) के एक अधिकारी ने अपने दो साथियों की...

मेरठ में कांवड़ियों के दो गुटों के विवाद को सुलझाने के दौरान हेड कांस्टेबल घायल

मेरठ में कांवड़ियों के दो गुटों के विवाद को सुलझाने के दौरान हेड कांस्टेबल घायल

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
August 4, 2026
0

मेरठ के दौराला क्षेत्र में दिल्ली-देहरादून राष्ट्रीय राजमार्ग पर मोटरसाइकिल की टक्कर को लेकर कांवड़ियों के दो गुटों के बीच...

अयोध्या: राम मंदिर ट्रस्ट के कार्यकारी महासचिव SBI पहुंचे, बैंक में रखे सोने, चांदी और अन्य रिकॉर्ड की समीक्षा

अयोध्या: राम मंदिर ट्रस्ट के कार्यकारी महासचिव SBI पहुंचे, बैंक में रखे सोने, चांदी और अन्य रिकॉर्ड की समीक्षा

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
August 4, 2026
0

अयोध्या स्थित राम मंदिर ट्रस्ट के अंतरिम महासचिव ने यहां एक बैंक लॉकर में रखे करोड़ों रुपये के सोने, चांदी...

लखनऊ में महिला की हत्या के मामले में पति और उसकी प्रेमिका गिरफ्तार

लखनऊ में महिला की हत्या के मामले में पति और उसकी प्रेमिका गिरफ्तार

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
August 4, 2026
0

लखनऊ में पत्नी की हत्या करके शव गोमती नदी में फेंकने के आरोप में एक व्यक्ति और उसकी कथित प्रेमिका...

हमारे बारे में Public News 360

एक विश्वसनीय न्यूज़ चैनल — पढ़ें ताज़ा समाचार, राजनीति, समाज और संस्कृति की खबरें।

संपादकीय जानकारी
प्रकाशक/संपादक:अतुल नारायण श्रीवास्तव
उप संपादक: अनुराग वर्मा
पता: फ़ैज़ाबाद-अयोध्या, उत्तर प्रदेश 224001
हमसे जुड़ें
विश्वसनीयता और पारदर्शिता के साथ।

All disputes Ayodhya jurisdiction only • सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय को संसूचित राजपत्र संख्या सी.जी.-डी.एल.-अ.-25022021-225464 दिनांक 25 फरवरी 2021 के भाग II द्वारा संचालित सर्वाधिकार सुरक्षित

  • About Us
  • Contact Us
  • Home

© 2025 publicnews360.in

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत

© 2025 publicnews360.in

×

No WhatsApp Number Found!

Join Our Whatsapp Group