अयोध्या, पटरंगा थाना क्षेत्र के धमौरा व मियांका पुरवा मार्ग पर हुई सड़क दुर्घटना में महिला गम्भीर रूप से घायल हो गई। जिसे ट्रामा सेंटर लखनऊ रेफर किया गया है।
जानकारी के अनुसार मंगलवार को पटरंगा थाना क्षेत्र के ग्राम पंचायत सिठौली में सरकारी गल्ला लेकर जा रहा ट्रक संख्या यूपी 42 टी 4638 जैसे ही धमौरा व मियांका पुरवा मार्ग पर ग्राम शहबाज चक के पास पहुंचा तभी आगे जा रही बाइक में टक्कर मार दी जिससे बाइक सवार बाइक लेकर गिर गया जिसमें बाइक पर बैठी महिला गम्भीर रूप से घायल हो गई।
दुर्घटना के बाद लोग इकट्ठा हो गए और घटना की सूचना पटरंगा पुलिस को दी। सूचना मिलते ही उपनिरीक्षक तरुण राज का0 के साथ पहुंचे और गम्भीर रूप से तड़प रही घायल महिला को तत्काल एम्बुलेंस से सीएचसी रुदौली पहुंचाया। महिला की हालत गम्भीर देखते सीएचसी के डाक्टरों ने ट्रामा सेंटर दर्शन रेफर कर दिया।व
हीं घायल महिला की मदद के लिए साथ मे मौजूद ग्राम प्रधान सिठौली शिव सरन यादव उर्फ पप्पू ने दूरभाष पर बताया की गम्भीर रूप से घायल महिला की हालत में कोई सुधार न होने पर ट्रामा सेंटर दर्शन के डाक्टरों ने ट्रामा सेंटर लखनऊ रेफर कर दिया है।
इस सम्बंध उपनिरीक्षक तरुणराज ने बताया कि धमौरा व मियां का पुरवा मार्ग ग्राम शहबाज चक गांव के पास सरकारी गल्ला लेकर जा ग्राम सिठौली जा रहा था तभी ट्रक की बाइक से टक्कर हो गई जिसमें महिला कोमल लता पत्नी सरवन कुमार 30 वर्ष गम्भीर रूप से घायल हो गई जिन्हें एम्बुलेंस से सीएचसी रुदौली ले जाया गया। डाक्टरों ने महिला की हालत गम्भीर देखते हुए ट्रामा सेंटर दर्शन नगर रेफर कर दिया। उन्होंने बताया कि ट्रक को कब्जे में ले लिया गया है और कहा कि अभी कोई तहरीर नहीं मिली है तहरीर मिलने पर विधिक कार्यवाही की जाएगी।