अयोध्या, मवई थाना क्षेत्र के ग्राम कन्धई का पुरवा मजरे कुशहरी में एक विवाहिता का शव घर के अंदर संदिग्ध अवस्था में लटकता हुआ मिला। चार माह पूर्व महिला ने प्रेम विवाह किया था।
सूचना पाकर थानाध्यक्ष मवई सन्दीप त्रिपाठी ने मौके पर पहुंच कर शव को नीचे उतरवा कर नायब तहसीलदार की मौजूदगी में पंचायत नामा भरवा कर पीएम के लिये भेज दिया।
शनिवार को ग्राम कुशहरी में सुषमा (18) वर्ष पत्नी अमरनाथ का शव घर के अंदर बने बरामदे के सामने रखे छप्पर के बड़ेर में साड़ी से बंधा लटकता हुआ मिला। घटना के समय उसका पति घर पर मौजूद नहीं था। खेत से जब वापस घर आया तो उसकी पत्नी का शव फांसी के फंदे से लटक रहा था।
सूचना पाकर थानाध्यक्ष संदीप त्रिपाठी पुलिस फोर्स के साथ मौके पर पहुंच कर शव को नीचे उतरवाकर नायब तहसीलदार स्नेहिल वर्मा की मौजूदगी में पंचायत नामा भर कर पीएम के लिये भेज दिया। घटना की सूचना पर फोरेंसिक विभाग की टीम भी मौके पर पहुंच कर छानबीन कर रही है।
मृतका सुषमा का मायका बाराबंकी जिले के कोतवाली राम सनेहीघाट के ग्राम भेंटुवा है। बताया जाता है कि मृतका ने चार माह पूर्व मई माह में ग्राम कंधई का पुरवा मजरे कुशहरी के अमरनाथ कनोजिया से प्रेम विवाह किया था। थानाध्यक्ष संदीप त्रिपाठी ने बताया कि पीएम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत का कारण स्पष्ट हो सकेगा।


