गाजियाबाद, सोशल मीडिया पर एक बेहद ही आपत्तिजनक वीडियो वायरल हो रहा है। वायरल वीडियो में एक महिला बिना कपड़ों के खुलेआम सड़कों पर घूमते नजर आ रही है। हैरानी की बात ये है कि महिला देर रात नग्न होकर सड़कों पर निकली है।
फिलहाल वायरल वीडियो पर संज्ञान लेते हुए डीसीपी ट्रांस हिंडन ने जांच के आदेश दिए हैं और सीसीटीवी की मदद से महिला की तलाश की जा रही है।
मिली जानकारी के अनुसार मामला साहिबाबाद थाना क्षेत्र का है, जहां मोहन नगर चौराहे पर बीते दिनों रात करीब 8 से 9 बजे के बीच एक महिला नग्न अवस्था में घूमते नजर आ रही है। करीब 10 सेकंड के वीडियो में महिला नग्न अवस्था में दिखाई दे रही है, जब वह सड़क से गुजर रही होती है, उस समय रोड पर काफी चहलपहल देखने को मिल रही है, लोग उसे देखते हुए गुजरते नजर आ रहे हैं जबकि पास में ही कार और ई रिक्शा भी खड़े हैं।
फिलहाल महिला कौन है, कहां की रहने वाली है और उसने यह कदम क्यों उठाया। इसकी जानकारी अब तक नहीं हो पाई है। पुलिस की जानकारी में मामला तब आया जब महिला का नग्न अवस्था में वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ।
फिलहाल पुलिस महिला की पहचान करने का प्रयास कर रही है। स्थानीय लोगों की मानें तो देखने से महिला रईस घराने की लग रही थी, लेकिन कौन थी इसकी पहचान नहीं हो पाई है।
गाजियाबाद ।
वीडियो को किया गया ब्लर।
थाना साहिबाबाद क्षेत्र के मोहन नगर में एक महिला का नग्न अवस्था में घूमते हुए वीडियो हुआ वायरल।
जिस तरह से महिला नग्न अवस्था में घूम रही उससे प्रतीत होता है कि किसी अच्छे घर की प्रतीत होती हुई आ रही है महिला नज़र।
लगभग रात्रि 8 या 9 बजे की… pic.twitter.com/t3iPMPvCbU
— Shakti Singh/शक्ति सिंह (@singhshakti1982) June 26, 2024


