Wednesday, July 29, 2026
  • About Us
  • Contact Us
  • Home
publicnews360
  • Login
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत
No Result
View All Result
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत
No Result
View All Result
publicnews360
No Result
View All Result
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत

न्यायालय के आदेश का मंगोलपुरी में मस्जिद पर अतिक्रमण रोधी कार्रवाई; हुआ विरोध प्रदर्शन, रिपोर्ट दिल्ली उच्च न्यायालय में दाखिल

admin by admin
June 25, 2024
in उत्तर प्रदेश, देश
0

नयी दिल्ली, उत्तर-पश्चिम दिल्ली के मंगोलपुरी इलाके में विरोध प्रदर्शन हुआ, जहां पुलिस और अर्धसैनिक बलों की भारी तैनाती के बीच कथित अतिक्रमण के चलते एक मस्जिद के कुछ हिस्सों को गिरा दिया गया। यह जानकारी अधिकारियों ने मंगलवार को दी।

अभियान चलाने वाले दिल्ली नगर निगम (एमसीडी) ने एक बयान में कहा कि हालांकि, स्थिति बिगड़ने के बाद अभियान रोकना पड़ा क्योंकि बड़ी संख्या में भीड़ एकत्रित हो गयी और क्षेत्र में जेसीबी के प्रवेश को रोकने के लिए मानव श्रृंखला बना ली।

उसने कहा कि इसके अलावा, महिला प्रदर्शनकारियों की उपस्थिति ने क्षेत्र में कानून और व्यवस्था की स्थिति को जटिल बना दिया। ये महिला प्रदर्शनकारी अनधिकृत ढांचे पर बैठी थीं।

अधिकारियों ने कहा कि मंगोलपुरी के वाई ब्लॉक में एक नगरपालिका पार्क में मस्जिद की अवैध रूप से विस्तारित चारदीवारी के खिलाफ एक ध्वस्तीकरण अभियान चलाया गया था।

बयान में कहा गया है कि एमसीडी ने अनधिकृत ढांचे का 20 मीटर हिस्सा हटा दिया, लेकिन स्थिति तब बिगड़ गई जब भारी भीड़ और महिला प्रदर्शनकारी ध्वस्तीकरण का विरोध करते हुए मौके पर एकत्रित हो गईं।

एमसीडी ने कहा, ‘‘पूरी कोशिशों के बावजूद अधिकारी भीड़ को सुरक्षित तरीके से तितर-बितर करने में नाकाम रहे। इन घटनाक्रमों के मद्देनजर पुलिस ने एमसीडी को शांति और व्यवस्था बनाए रखने के लिए अतिक्रमण हटाने के अभियान को अस्थायी रूप से रोकने की सलाह दी। इस मुद्दे पर एक स्थिति रिपोर्ट दिल्ली उच्च न्यायालय में दाखिल की गई है,’

उसने कहा, ‘यह पहल अनधिकृत धार्मिक अतिक्रमणों के खिलाफ और सार्वजनिक स्थानों की शुचिता को बनाए रखने के हमारे (एमसीडी) चल रहे प्रयासों का हिस्सा थी।’

पुलिस अधिकारियों के अनुसार, ध्वस्तीकरण अभियान के दौरान एक पत्रकार पर पथराव के कुछ आरोप लगे हैं, लेकिन इस मामले में अभी तक कोई आधिकारिक शिकायत दर्ज नहीं की गई है।

पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी ने ‘बताया, ‘हम इंतजार कर रहे हैं। अगर वह (पत्रकार) कोई शिकायत देते हैं, तो हम मामले को आगे बढ़ाएंगे।’

पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि एमसीडी के कर्मी मंगोलपुरी के वाई ब्लॉक में स्थित मस्जिद के अवैध अतिक्रमण वाले हिस्सों को गिराने के लिए स्थानीय पुलिस और अर्धसैनिक बलों की पांच कंपनी के साथ सुबह वहां पहुंचे।

अधिकारी ने कहा कि जैसे ही सुबह छह बजे ध्वस्तीकरण अभियान शुरू हुआ, स्थानीय लोग वहां एकत्र हो गए और उन्होंने विरोध प्रदर्शन शुरू कर दिया।

Tags: मंगोलपुरी में मस्जिद पर अतिक्रमण रोधी
Previous Post

Unnao में सिपाही ने थाने में की आत्महत्या; खुलासा अभी तक नहीं

Next Post

यूपी में सात जिलों के पुलिस कप्तान के हुए तबादले, कब होगी DM की bari??

Related Posts

जौनपुर में चीनी मांझे से गर्दन कटने के कारण स्कूल शिक्षक की मौत
उत्तर प्रदेश

अमेठी में नवविवाहिता का शव संदिग्ध परिस्थितियों में फंदे से लटका मिला

July 29, 2026
झांसी में स्लीपर बस खड़े ट्रक से टकराई, दो लोगों की मौत; 15 घायल
उत्तर प्रदेश

झांसी में स्लीपर बस खड़े ट्रक से टकराई, दो लोगों की मौत; 15 घायल

July 29, 2026
अमेरिका एवं सऊदी अरब ने इराक में ईरान समर्थित लड़ाकों के ठिकानों पर किया हमला
अंतराष्ट्रीय

अमेरिका एवं सऊदी अरब ने इराक में ईरान समर्थित लड़ाकों के ठिकानों पर किया हमला

July 29, 2026
महाराष्ट्र : जालना में जीएसटी अधिकारी और सलाहकार रिश्वत लेते गिरफ्तार
देश

महाराष्ट्र : जालना में जीएसटी अधिकारी और सलाहकार रिश्वत लेते गिरफ्तार

July 29, 2026
Next Post

यूपी में सात जिलों के पुलिस कप्तान के हुए तबादले, कब होगी DM की bari??

Recent Posts

जौनपुर में चीनी मांझे से गर्दन कटने के कारण स्कूल शिक्षक की मौत

अमेठी में नवविवाहिता का शव संदिग्ध परिस्थितियों में फंदे से लटका मिला

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
July 29, 2026
0

अमेठी जिले के जायस क्षेत्र में बुधवार को एक नवविवाहिता का शव संदिग्ध परिस्थितियों में फंदे से लटका मिला। पुलिस...

झांसी में स्लीपर बस खड़े ट्रक से टकराई, दो लोगों की मौत; 15 घायल

झांसी में स्लीपर बस खड़े ट्रक से टकराई, दो लोगों की मौत; 15 घायल

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
July 29, 2026
0

झांसी जिले के बड़ागांव क्षेत्र में पारीछा विद्युत उत्पादन केंद्र के पास एक स्लीपर बस के सड़क किनारे खड़े ट्रक...

अमेरिका एवं सऊदी अरब ने इराक में ईरान समर्थित लड़ाकों के ठिकानों पर किया हमला

अमेरिका एवं सऊदी अरब ने इराक में ईरान समर्थित लड़ाकों के ठिकानों पर किया हमला

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
July 29, 2026
0

अमेरिकी सेना ने मंगलवार को कहा कि अमेरिका और सऊदी अरब की सेनाओं ने इराक में उन ठिकानों पर संयुक्त...

महाराष्ट्र : जालना में जीएसटी अधिकारी और सलाहकार रिश्वत लेते गिरफ्तार

महाराष्ट्र : जालना में जीएसटी अधिकारी और सलाहकार रिश्वत लेते गिरफ्तार

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
July 29, 2026
0

महाराष्ट्र के जालना जिले में 44 वर्षीय महिला जीएसटी अधिकारी और एक निजी कर सलाहकार को भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (एसीबी)...

हरदोई में तेरहवी भोज के दौरान कीटनाशक मिले खाने से 12 लोग बीमार

हरदोई में तेरहवी भोज के दौरान कीटनाशक मिले खाने से 12 लोग बीमार

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
July 29, 2026
0

हरदोई जिले के एक गांव में किसी व्यक्ति की मौत के बाद आयोजित तेरहवी भोज में कथित रूप से कीटनाशक...

हमारे बारे में Public News 360

एक विश्वसनीय न्यूज़ चैनल — पढ़ें ताज़ा समाचार, राजनीति, समाज और संस्कृति की खबरें।

संपादकीय जानकारी
प्रकाशक/संपादक:अतुल नारायण श्रीवास्तव
उप संपादक: अनुराग वर्मा
पता: फ़ैज़ाबाद-अयोध्या, उत्तर प्रदेश 224001
हमसे जुड़ें
विश्वसनीयता और पारदर्शिता के साथ।

All disputes Ayodhya jurisdiction only • सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय को संसूचित राजपत्र संख्या सी.जी.-डी.एल.-अ.-25022021-225464 दिनांक 25 फरवरी 2021 के भाग II द्वारा संचालित सर्वाधिकार सुरक्षित

  • About Us
  • Contact Us
  • Home

© 2025 publicnews360.in

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत

© 2025 publicnews360.in

×

No WhatsApp Number Found!

Join Our Whatsapp Group