अयोध्या, फर्जी दरोगा बन लोगों से ठगी करने वाले शहर के युवक को कोतवाली पुलिस ने गिरफ्तार किया है। जानकारी के अनुसार शहर के मोहल्ला मखदूम जादा निवासी नदीम के पुलिस उपनिरीक्षक बन कर धन उगाही की शिकायत पुलिस को मिल रही थी।
कोतवाली रुदौली में आयोजित प्रेस वार्ता में क्षेत्राधिकारी आशीष निगम ने बताया कि शहर के मखदूमजादा मोहल्ले के नदीम की जांच कराई गई।
चौकी प्रभारी किला मुनिमन रंजन दुबे की जांच में नदीम के दरोगा बन कर वसूली और धमकाने का तथ्य सही पाया गया। बताया शहर के आधा दर्जनों लोगों ने दरोगा की वर्दी पहन कर धन दोहन की जानकारी दी है। चौकी प्रभारी किला ने मुखबिर की सूचना पर कोतवाली रुदौली के रसूलाबाद के निकट शानिवार को नदीम पुत्र फहीमुद्दीन निवासी मोहल्ला मखदूम जादा के दरोगा की वर्दी पहने गिरफ्तार किया गया हैं।
चौकी प्रभारी की तहरीर पर धारा 419 ,420, 467, 468, 471 आईपीसी के तहत अभियोग पंजीकृत किया गया है नदीम के पास से एक अदद वर्दी, दो अदद स्टार, एक जोड़ी जूता, लाल जूता, एक अदद कूट रचित परिचय पत्र, उत्तर प्रदेश पुलिस एक पिकअप के साथ एक लाल रंग की बेल्ट बरामद की गई है।


