Monday, July 27, 2026
  • About Us
  • Contact Us
  • Home
publicnews360
  • Login
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत
No Result
View All Result
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत
No Result
View All Result
publicnews360
No Result
View All Result
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत

गाजियाबाद: दो पक्षों में विवाद के चलते पिता पुत्र की गोली मारकर हत्या, एक हालत गंभीर

admin by admin
June 23, 2024
in उत्तर प्रदेश, क्राइम
0

गाजियाबाद जिले के निवाड़ी थाना क्षेत्र में विवाद के चलते एक व्यक्ति और उसके बेटे की गोली मारकर हत्या कर दी गई, जबकि हमले में उसका दूसरा बेटा घायल हो गया। पुलिस ने शनिवार को यह जानकारी दी ।

पुलिस के अनुसार निवाड़ी क्षेत्र के खिंदौड़ा-धौलड़ी रजवहा संपर्क मार्ग पर रात कुछ लोगों ने आम के बाग के ठेकेदार धौलड़ी निवासी पप्पू (55), उनके बेटे राजा (26) और चांद (22) पर ताबड़तोड़ गोलियां चलायीं। इस हमले में पप्पू और राजा की मौके पर मौत हो गई, जबकि कंधे और हाथ में कई गोलियां लगने के बावजूद चांद किसी तरह वहां से भाग निकला। चांद की हालत गंभीर है।

पुलिस उपायुक्त ग्रामीण विवेक चंद यादव ने बताया कि गाजियाबाद के निवाड़ी थाना क्षेत्र में खिंदौड़ा के पास एक जलस्रोत से सिंचाई के लिए पानी की आपूर्ति लेने के मुद्दे पर दो पक्षों में विवाद हुआ।

यादव ने बताया कि पप्पू और उनके बेटे मोटरसाइकिल से आम के एक बगीचे से दूसरे बगीचे जा रहे थे, जिसे उन्होंने वेद प्रकाश त्यागी से ठेके पर लिया था ।

प्रारंभिक जांच से पता चलता है कि इन तीनों की शुक्रवार शाम को बगल के बगीचे के मालिक के साथ तीखी नोकझोंक हुई थी। बीती रात बाग में पहले से ही मौजूद हमलावरों के एक समूह ने उन पर गोली चला दी।

पुलिस ने बताया कि मौके से पुलिस को पांच खाली कारतूस मिले हैं। पुलिस ने शनिवार सुबह पप्पू और राजा के शवों को नहर से बरामद कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

चांद के गुस्साए परिजनों ने आज निवाड़ी रोड पर यातायात जाम कर दिया। वे दोषियों की जल्द गिरफ्तारी की मांग कर रहे थे। दोनों पक्ष अलग-अलग धर्मों के होने के कारण खिंदौड़ा गांव में पुलिस बल तैनात किया गया है।

पप्पू के परिजनों की शिकायत के आधार पर सात नामजद लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है।

पुलिस उपायुक्त ने बताया कि तीन मुख्य आरोपियों बिट्टू त्यागी, उसके भाई दीपक त्यागी और पिता सुधीर त्यागी को गिरफ्तार कर लिया गया है, जबकि बाकी आरोपियों को पकड़ने के प्रयास जारी हैं।

Tags: गाजियाबाद: दो पक्षों में विवाद
Previous Post

जाने, पढ़े, Breaking, जीएसटी परिषद की 53वीं बैठक की सिफारिशें, जाने!?, संशोधनों के माध्यम से होगी प्रभावी

Next Post

होटल में महिला सिपाही के साथ पकड़े गए DSPका हुआ डिमोशन, सिपाही पर रिवर्ट

Related Posts

उन्नाव में ट्रक ने मोटरसाइकिल को टक्कर मारी, तीन भाइयों की मौत
उत्तर प्रदेश

सुल्तानपुर में स्कूल बस ने मोटरसाइकिल को मारी टक्कर, किशोर की मौत, दूसरा घायल

July 27, 2026
उत्तर प्रदेश के कई जिलों में तेज हवाएं, गरज के साथ तूफान और बारिश
अयोध्या

अगले कुछ दिनों तक उत्तर प्रदेश में हो सकती भारी बारिश, उमस भरे मौसम से राहत मिलने की संभावना

July 27, 2026
लखनऊ में नाबालिग किशोरी से दुष्कर्म मामले में बुजुर्ग समेत पांच आरोपी गिरफ्तार
उत्तर प्रदेश

लखनऊ में नाबालिग किशोरी से दुष्कर्म मामले में बुजुर्ग समेत पांच आरोपी गिरफ्तार

July 27, 2026
हापुड़: STF लखनऊ और पुलिस की संयुक्त कार्रवाई, एक लाख का इनामी बदमाश दबोचा
उत्तर प्रदेश

हापुड़: STF लखनऊ और पुलिस की संयुक्त कार्रवाई, एक लाख का इनामी बदमाश दबोचा

July 27, 2026
Next Post

होटल में महिला सिपाही के साथ पकड़े गए DSPका हुआ डिमोशन, सिपाही पर रिवर्ट

Recent Posts

राष्ट्रमंडल खेलों में श्रीशंकर, सत्यनाथन ने लंबी कूद स्पर्धा के फाइनल में पहुंचे,8.01 मीटर की छलांग

राष्ट्रमंडल खेलों में श्रीशंकर, सत्यनाथन ने लंबी कूद स्पर्धा के फाइनल में पहुंचे,8.01 मीटर की छलांग

by Atul Narain Srivastava
July 27, 2026
0

भारत के लंबी कूद के खिलाड़ी एम श्रीशंकर ने सोमवार को यहां क्वालीफाइंग स्तर पार करके राष्ट्रमंडल खेलों के फाइनल...

उन्नाव में ट्रक ने मोटरसाइकिल को टक्कर मारी, तीन भाइयों की मौत

सुल्तानपुर में स्कूल बस ने मोटरसाइकिल को मारी टक्कर, किशोर की मौत, दूसरा घायल

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
July 27, 2026
0

सुल्तानपुर जिले के कोतवाली देहात क्षेत्र में अयोध्या-प्रयागराज राजमार्ग के बाईपास पर सोमवार को एक स्कूल बस ने एक मोटरसाइकिल...

क्या सख्त भाषा बनाती है बेहतर लीडर? नई रिसर्च में मिला हैरान करने वाला जवाब

क्या सख्त भाषा बनाती है बेहतर लीडर? नई रिसर्च में मिला हैरान करने वाला जवाब

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
July 27, 2026
0

कुछ लोगों की बातचीत में गाली-गलौज आम बात होती है। कार्यस्थल पर भी ऐसे लोग मिल जाते हैं और कई...

बैंक ऑफ बड़ौदा में डेटा तक अनधिकृत पहुंच का खुलासा, कर्मचारी के ई-मेल का हुआ दुरुपयोग

बैंक ऑफ बड़ौदा में डेटा तक अनधिकृत पहुंच का खुलासा, कर्मचारी के ई-मेल का हुआ दुरुपयोग

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
July 27, 2026
0

सार्वजनिक क्षेत्र के बैंक ऑफ बड़ौदा (बीओबी) ने सोमवार को कहा कि उसके एक कर्मचारी का ई-मेल अकाउंट से छेड़छाड़...

उत्तर प्रदेश के कई जिलों में तेज हवाएं, गरज के साथ तूफान और बारिश

अगले कुछ दिनों तक उत्तर प्रदेश में हो सकती भारी बारिश, उमस भरे मौसम से राहत मिलने की संभावना

by Atul Narain Srivastava
July 27, 2026
0

भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने सोमवार को कहा कि उत्तर प्रदेश में अगले कुछ दिनों में मानसून की सक्रियता...

हमारे बारे में Public News 360

एक विश्वसनीय न्यूज़ चैनल — पढ़ें ताज़ा समाचार, राजनीति, समाज और संस्कृति की खबरें।

संपादकीय जानकारी
प्रकाशक/संपादक:अतुल नारायण श्रीवास्तव
उप संपादक: अनुराग वर्मा
पता: फ़ैज़ाबाद-अयोध्या, उत्तर प्रदेश 224001
हमसे जुड़ें
विश्वसनीयता और पारदर्शिता के साथ।

All disputes Ayodhya jurisdiction only • सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय को संसूचित राजपत्र संख्या सी.जी.-डी.एल.-अ.-25022021-225464 दिनांक 25 फरवरी 2021 के भाग II द्वारा संचालित सर्वाधिकार सुरक्षित

  • About Us
  • Contact Us
  • Home

© 2025 publicnews360.in

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत

© 2025 publicnews360.in

×

No WhatsApp Number Found!

Join Our Whatsapp Group