Saturday, August 1, 2026
  • About Us
  • Contact Us
  • Home
publicnews360
  • Login
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत
No Result
View All Result
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत
No Result
View All Result
publicnews360
No Result
View All Result
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत

मोदी-मेलोनी की ‘Melody’ मुलाकात, इटली दौरे पर क्या हुआ?

admin by admin
June 16, 2024
in अंतराष्ट्रीय, देश
0

तीसरे कार्यकाल के पहले विदेशी दौरे में पीएम मोदी ने इटली के अपुलिया में कदम रखें। जहां मेजबान इटली की प्रधानमंत्री जार्जिया मेलोनी ने गर्मजोशी के साथ एक दूसरे का स्वागत किया। दोनों ने हाथ जोड़कर एक दूसरे का अभिवादन स्वीकार किया और हंसते हुए एक दूसरे का हाल चाल जाना। फिर फोटो का इंतजार कर रहे कैमरों को हाथ समेट कर पोज दिया।

इस दौरान भी जॉर्जिया मेलोनी पीएम मोदी से लगातार सवाल करती रही और पीएम मोदी भी हंसते हुए जवाब देते हुए नजर आए। विश्व मंच पर ये पहली बार नहीं कि जब पीएम मोदी और मेलोनी गर्मजोशी से मिले हो। आपको जार्जिया मेलोनी की ली गई 6 महीने पुरानी सेल्फी याद होगी। जिसके कैप्शन ने इंटरनेट सनसनी मचा दी थी।

मेलोनी ने इसके कैप्शन में लिखा था गुड फ्रेंड्स एट कॉप 2024, हैशटैग मेलोडी। यानी मेलोनी और मोदी। दोस्ती के इस पैगाम पर पीएम मोदी का जवाब आया और लिखा कि दोस्तों से मिलना हमेशा अच्छा होता है।

Hi friends, from #Melodi pic.twitter.com/OslCnWlB86

— Giorgia Meloni (@GiorgiaMeloni) June 15, 2024

पिछले साल जब भारत ने पहली बार जी20 की अध्यक्षता की थी तो इस ऐतिहासिक पल का गवाह बनने  इटली की प्रधानमंत्री जार्जिया मेलोनी दिल्ली पहुंची थी और कोणार्क बैकग्राउंड पर दोनों की जुगलबंदी ने दुनिया का ध्यान अपनी ओर खींचा था। बढ़ते हुए वक्त के साथ मोदी और मेलोनी की दोस्ती भी गहरी होती गई जो आज एक बार फिर इटली के अपुलिया में महसूस किया गया।

जॉर्जिया मेलोनी के अलावा पीएम मोदी ने जी7 में और भी राष्ट्रध्यक्षों से मुलाकात की है। दुनिया के दो महाशक्तियों यानी भारत के प्रधानमंत्री मोदी और अमेरिका के राष्ट्रपति जो बाइडेन एक दूसरे से मिले। मोदी और बाइडेन गर्मजोशी से एक दूसरे से मिले।

रक्षा, परमाणु, अंतरिक्ष, शिक्षा पर मैक्रों से बात

इससे पहले पीएम मोदी ने फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों से मुलाकात की। इस दौरान मैक्रों ने गर्मजोशी के साथ पीएम मोदी का स्वागत किया। जी7 के बैनर तले दोनों की द्विपक्षीय वार्ता हुई। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुअल मैक्रों से मुलाकात कर रक्षा, परमाणु और अंतरिक्ष के क्षेत्रों समेत सामरिक साझेदारी को और मजबूत करने के तरीकों पर चर्चा की।

दोनों नेताओं ने प्रमुख वैश्विक और क्षेत्रीय मुद्दों पर भी विचार-विमर्श किया। दोनों नेताओं की मुलाकात इटली के दक्षिणी शहर बारी में जी-7 शिखर सम्मेलन से इतर हुई।

सुनक से मुलाकात

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने ब्रिटेन के अपने समकक्ष ऋषि सुनक से मुलाकात की और राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) सरकार के अपने तीसरे कार्यकाल में भारत-ब्रिटेन रणनीतिक साझेदारी को और मजबूत करने की अपनी प्रतिबद्धता दोहराई। दोनों नेताओं ने मुक्त व्यापार समझौता (एफटीए) वार्ता में हुई प्रगति की समीक्षा की। दोनों नेताओं ने अपुलिया के रिसॉर्ट बोर्गो एग्नाजिया में 50वें जी7 शिखर सम्मेलन के दौरान गले मिलकर एक-दूसरे का गर्मजोशी से अभिवादन किया।

मोदी ने इस मुलाकात के तुरंत बाद ‘एक्स’ पर पोस्ट किया, ‘‘इटली में प्रधानमंत्री ऋषि सुनक से मिलकर बहुत खुशी हुई। मैंने राजग सरकार के तीसरे कार्यकाल में भारत-ब्रिटेन व्यापक रणनीतिक साझेदारी को और मजबूत करने की अपनी प्रतिबद्धता दोहराई।’’ मोदी ने कहा कि प्रौद्योगिकी और व्यापार जैसे क्षेत्रों में संबंधों को और मजबूत करने की काफी संभावनाएं हैं। हमने रक्षा क्षेत्र में संबंधों को और मजबूत करने के बारे में भी बात की।

जेलेंस्की को सुझाया बातचीत और कूटनीति का रास्ता

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने शुक्रवार को यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोदिमीर जेलेंस्की से मुलाकात के दौरान कहा कि भारत, रूस-यूक्रेन संघर्ष के शांतिपूर्ण समाधान के लिए अपने साधनों के भीतर हरसंभव प्रयास करना जारी रखेगा। उन्होंने यह भी कहा कि शांति का रास्ता ‘‘बातचीत और कूटनीति’’ से होकर गुजरता है। मोदी ने इटली के अपुलिया क्षेत्र में जी7 शिखर सम्मेलन से इतर जेलेंस्की से मुलाकात की।

Tags: मोदी-मेलोनी की
Previous Post

फर्रुखाबाद में सड़क हादसे में संत बब्बा गुरु समेत दो लोगों की मौत

Next Post

जालौन: थाने के आवास में मिला मुख्य आरक्षी का शव, परिजनों का आरोप, हत्या?

Related Posts

होर्मुज में तनाव के बीच 14 भारतीय जहाज सुरक्षित निकले
Featured

रूसी सेना के साथ अब भी काम कर रहे करीब दो दर्जन भारतीय, रिहा कराने के प्रयास जारी : विदेश मंत्रालय

August 1, 2026
जिंदा दफन सर्कस कलाकार की मौत; उस्ताद का लालच बना मौत का कारण
देश

जिंदा दफन सर्कस कलाकार की मौत; उस्ताद का लालच बना मौत का कारण

August 1, 2026
वाणिज्यिक एलपीजी सिलेंडरों की किल्लत पर पेट्रोलियम मंत्रालय ने बनाई समिति
देश

कमर्शियल LPG की कीमत 192 रुपये घटी, विमान ईंधन 5 रुपये प्रति लीटर महंगा

August 1, 2026
Video, POK में गृहयुद्ध जैसे हालात: कत्लेआम, रक्षामंत्री ने प्रदर्शनकारियों को बताया ‘भारत जैसा दुश्मन’, सस्ती बिजली-आटे की मांग पर रावलकोट में बरसाईं गोलियां
अंतराष्ट्रीय

PoJK में पाकिस्तान की ‘बर्बरता’ : भारत ने अंतरराष्ट्रीय समुदाय से जांच की अपील

July 31, 2026
Next Post

जालौन: थाने के आवास में मिला मुख्य आरक्षी का शव, परिजनों का आरोप, हत्या?

Recent Posts

फतेहपुर: छात्र ने पुलिस पर परेशान करने का लगाया आरोप, पुलिस ने इंकार किया

फतेहपुर: छात्र ने पुलिस पर परेशान करने का लगाया आरोप, पुलिस ने इंकार किया

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
August 1, 2026
0

फतेहपुर, जिले में सरकारी सहायता प्राप्त स्कूल में खराब सुविधाओं के खिलाफ विरोध की अगुवाई करने वाले 12वीं के छात्र...

होर्मुज में तनाव के बीच 14 भारतीय जहाज सुरक्षित निकले

रूसी सेना के साथ अब भी काम कर रहे करीब दो दर्जन भारतीय, रिहा कराने के प्रयास जारी : विदेश मंत्रालय

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
August 1, 2026
0

नयी दिल्ली, भारत ने शुक्रवार को कहा कि करीब दो दर्जन भारतीय नागरिक अब भी रूस की सेना में काम...

जिंदा दफन सर्कस कलाकार की मौत; उस्ताद का लालच बना मौत का कारण

जिंदा दफन सर्कस कलाकार की मौत; उस्ताद का लालच बना मौत का कारण

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
August 1, 2026
0

गुरुग्राम(हरियाणा), नूंह जिले में एक गड्ढे में तीन दिन तक जिंदा दफन रहने के दौरान दम घुटने से मरने वाले...

वाणिज्यिक एलपीजी सिलेंडरों की किल्लत पर पेट्रोलियम मंत्रालय ने बनाई समिति

कमर्शियल LPG की कीमत 192 रुपये घटी, विमान ईंधन 5 रुपये प्रति लीटर महंगा

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
August 1, 2026
0

होटल और रेस्तरां जैसे प्रतिष्ठानों में उपयोग होने वाली वाणिज्यिक एलपीजी की कीमत में शनिवार को बड़ी कटौती की गयी।...

अपहरण के मामले में अनावश्यक जांच जारी रखने पर हाईकोर्ट ने लगाया उप्र सरकार पर जुर्माना

उच्च न्यायालय के न्यायाधीश ने कोडीन सिरप मामले में सुनवाई से खुद को अलग किया

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
August 1, 2026
0

प्रयागराज, कोडीन युक्त सिरप मामले में याचिकाकर्ता के न्यायाधीश से संपर्क करने के प्रयास के बाद इलाहाबाद उच्च न्यायालय के...

हमारे बारे में Public News 360

एक विश्वसनीय न्यूज़ चैनल — पढ़ें ताज़ा समाचार, राजनीति, समाज और संस्कृति की खबरें।

संपादकीय जानकारी
प्रकाशक/संपादक:अतुल नारायण श्रीवास्तव
उप संपादक: अनुराग वर्मा
पता: फ़ैज़ाबाद-अयोध्या, उत्तर प्रदेश 224001
हमसे जुड़ें
विश्वसनीयता और पारदर्शिता के साथ।

All disputes Ayodhya jurisdiction only • सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय को संसूचित राजपत्र संख्या सी.जी.-डी.एल.-अ.-25022021-225464 दिनांक 25 फरवरी 2021 के भाग II द्वारा संचालित सर्वाधिकार सुरक्षित

  • About Us
  • Contact Us
  • Home

© 2025 publicnews360.in

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत

© 2025 publicnews360.in

×

No WhatsApp Number Found!

Join Our Whatsapp Group