Tuesday, July 28, 2026
  • About Us
  • Contact Us
  • Home
publicnews360
  • Login
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत
No Result
View All Result
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत
No Result
View All Result
publicnews360
No Result
View All Result
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत

अयोध्या जिला प्रशासन का दावा : विकास कार्यों से प्रभावित लोगों को दिया 1253 करोड़ रुपये का मुआवजा

admin by admin
June 12, 2024
in अयोध्या, उत्तर प्रदेश
0

अयोध्या, लोकसभा चुनाव में उत्तर प्रदेश की फैजाबाद अयोध्या सीट पर भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की पराजय के बाद रामनगरी में विकास कार्यों के लिए मकान और दुकान तोड़े जाने का मुआवजा नहीं देने के आरोपों के बीच अयोध्या जिला प्रशासन ने मंगलवार को दावा किया कि प्रभावित लोगों को क्षतिपूर्ति के रूप में 1253 करोड़ रुपये दिये जा चुके हैं।

अयोध्या के जिलाधिकारी नितीश कुमार ने यहां एक बयान में बताया कि राम जन्मभूमि पथ, भक्ति पथ, राम पथ, पंच कोसी परिक्रमा मार्ग, चौदह कोसी परिक्रमा मार्ग और अयोध्या हवाई अड्डे के निर्माण के दौरान मकान और दुकानें हटाए जाने से प्रभावित हुए अयोध्या के निवासियों को मुआवजे के रूप में 1,253.06 करोड़ रुपये का भुगतान किया गया है।

अयोध्या जिला प्रशासन का यह बयान ऐसे समय में आया है जब हाल ही में हुए लोकसभा चुनाव में फैजाबाद सीट पर समाजवादी पार्टी के प्रत्याशी अवधेश प्रसाद के हाथों भाजपा की हार के लिए लोग सोशल मीडिया पर अयोध्या के विकास के नाम पर सैकड़ों लोगों के मकान और दुकानें ध्वस्त किए जाने को लेकर उपजे जन आक्रोश को जिम्मेदार ठहरा रहे हैं।

अवधेश प्रसाद ने भाजपा उम्मीदवार लल्लू सिंह को 54,567 वोटों से हराया था।

जिला प्रशासन ने बयान में दावा किया है कि अयोध्या में सौंदर्यीकरण और मार्गों को चौड़ा करने का काम उनके किनारे स्थित दुकानदारों, भवन स्वामियों एवं भू-स्वामियों से तालमेल करके और उन्हें नियमानुसार पुर्नस्थापित कर मुआवजा देते हुए किया गया है।

जिलाधिकारी ने बयान में बताया कि रामपथ, भक्तिपथ, रामजन्मभूमि पथ एवं पंचकोसी एवं चैदहकोसी परिक्रमा मार्ग के सौन्दर्यीकरण एवं चौड़ीकरण से कुल 4616 दुकानदार प्रभावित हुये, जिसमें से 4215 दुकानदार/व्यापारी जिनकी दुकानें आंशिक रूप से चौड़ीकरण में प्रभावित हुई थीं, उन सभी को कुछ अन्तराल के लिए व्यापार प्रभावित होने के एवज में प्रति दुकानदार मुआवजा राशि का भुगतान किया गया।

बयान के मुताबिक सौन्दर्यीकरण/चौड़ीकरण में कुल 401 दुकानदार पूर्ण रूप से स्थानान्तरित हुये जिनमें से 339 दुकानदारों को प्राधिकरण द्वारा दुकान आवंटित की गयी है और उनका व्यापार अन्य स्थल पर स्थानान्तरित होने पर कुछ वक्त के लिए व्यापार प्रभावित होने के एवज में प्रति दुकानदार एक से 10 लाख रूपये तक (हटायी गयी दुकान के आकार के आधार पर) मुआवजे का भुगतान उनके खाते में अलग से किया गया है।

बयान के अनुसार मार्गो/पथों के सौन्दर्यीकरण अथवा चौड़ीकरण से पूर्ण रूप से स्थानान्तरित कुल 79 परिवारों को बसा दिया गया है। इससे कुल 1845 भू-स्वामी/भवन स्वामी प्रभावित हुये, जिन्हें नियमानुसार 300.67 करोड़ रुपये मुआवजे के रूप में उनके खाते में दिये गये हैं।

जिलाधिकारी के मुताबिक अयोध्या में नवनिर्मित महर्षि वाल्मीकि अन्तरराष्ट्रीय हवाई अड्डे के निर्माण के लिए प्रभावित सभी परिवारों को नियमानुसार पुर्नवासित कराया गया है तथा प्रभावित खातेदारों से समन्वय स्थापित कर उनके सहमति के आधार पर भूमि ली गई।

कुल 952.39 करोड़ रूपये का भुगतान भू-स्वामियों/भवन स्वामियों के खाते में किया गया।

Tags: अयोध्या जिला प्रशासन
Previous Post

गाजियाबाद: अस्पताल में इलाज कराने आई उज्बेकिस्तान की महिला का मिला शव

Next Post

अयोध्या: पटरंगा में अज्ञात वाहन की टक्कर से एक की मौत, एक घायल

Related Posts

बरेली में गौशाला की आड़ में पार्क की जमीन पर अवैध कब्ज़ा; कामधेनु गौशाला पर BDA का चला बुलडोजर
उत्तर प्रदेश

बरेली में गौशाला की आड़ में पार्क की जमीन पर अवैध कब्ज़ा; कामधेनु गौशाला पर BDA का चला बुलडोजर

July 28, 2026
Gorakhpur में ज्वैलरी कारोबारी के पोते की अपहरण के बाद हत्या, पड़ोसी  कंप्यूटर Teacher  के घर तहखाने से 10 साल के मासूम की मिली लाश!
उत्तर प्रदेश

Gorakhpur में ज्वैलरी कारोबारी के पोते की अपहरण के बाद हत्या, पड़ोसी कंप्यूटर Teacher के घर तहखाने से 10 साल के मासूम की मिली लाश!

July 28, 2026
फतेहपुर में इंटर कॉलेज के Gen–Alpha छात्रों का आंदोलन; सैकड़ों विद्यार्थियों का सुविधाओं की कमी को लेकर सफल विरोध प्रदर्शन
उत्तर प्रदेश

फतेहपुर में इंटर कॉलेज के Gen–Alpha छात्रों का आंदोलन; सैकड़ों विद्यार्थियों का सुविधाओं की कमी को लेकर सफल विरोध प्रदर्शन

July 28, 2026
हाथरस पुलिस ने लूट, चोरी और हत्या की वारदातों का खुलासा करते हुए दो लोग को किया गिरफ्तार, असामान्य पदचिह्न से सुलझी हत्या की गुत्थी

Recent Posts

बरेली में गौशाला की आड़ में पार्क की जमीन पर अवैध कब्ज़ा; कामधेनु गौशाला पर BDA का चला बुलडोजर

बरेली में गौशाला की आड़ में पार्क की जमीन पर अवैध कब्ज़ा; कामधेनु गौशाला पर BDA का चला बुलडोजर

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
July 28, 2026
0

2010 में कोर्ट ने दिया था ध्वस्तीकरण का आदेश बरेली विकास प्राधिकरण (बीडीए) ने अनधिकृत निर्माणों के खिलाफ अभियान के...

Gorakhpur में ज्वैलरी कारोबारी के पोते की अपहरण के बाद हत्या, पड़ोसी  कंप्यूटर Teacher  के घर तहखाने से 10 साल के मासूम की मिली लाश!

Gorakhpur में ज्वैलरी कारोबारी के पोते की अपहरण के बाद हत्या, पड़ोसी कंप्यूटर Teacher के घर तहखाने से 10 साल के मासूम की मिली लाश!

by Atul Narain Srivastava
July 28, 2026
0

गोरखपुर जिले के खजनी कस्बे में घर के बाहर खेलते समय लापता हुए 10 वर्षीय बच्चे की कथित रूप से...

फतेहपुर में इंटर कॉलेज के Gen–Alpha छात्रों का आंदोलन; सैकड़ों विद्यार्थियों का सुविधाओं की कमी को लेकर सफल विरोध प्रदर्शन

फतेहपुर में इंटर कॉलेज के Gen–Alpha छात्रों का आंदोलन; सैकड़ों विद्यार्थियों का सुविधाओं की कमी को लेकर सफल विरोध प्रदर्शन

by Atul Narain Srivastava
July 28, 2026
0

फतेहपुर, कॉकरोच जनता पार्टी की अगुवाई में जंतर- मंतर पर छात्रों के हालिया ऐतिहासिक विरोध प्रदर्शन की तर्ज पर यहां...

हाथरस पुलिस ने लूट, चोरी और हत्या की वारदातों का खुलासा करते हुए दो लोग को किया गिरफ्तार, असामान्य पदचिह्न से सुलझी हत्या की गुत्थी

हाथरस पुलिस ने लूट, चोरी और हत्या की वारदातों का खुलासा करते हुए दो लोग को किया गिरफ्तार, असामान्य पदचिह्न से सुलझी हत्या की गुत्थी

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
July 28, 2026
0

हाथरस में अपराध स्थल पर मिले एक असामान्य पदचिह्न ने हत्या के एक मामले को सुलझाने में पुलिस की मदद...

गोरखपुर में विक्षिप्त महिला से दुष्कर्म, सीसीटीवी फुटेज की मदद से आरोपी गिरफ्तार

गोरखपुर में विक्षिप्त महिला से दुष्कर्म, सीसीटीवी फुटेज की मदद से आरोपी गिरफ्तार

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
July 28, 2026
0

गोरखपुर जिले में एक मंदिर के बाहर सो रही 35 वर्षीय मानसिक रूप से विक्षिप्त महिला से कथित तौर पर...

हमारे बारे में Public News 360

एक विश्वसनीय न्यूज़ चैनल — पढ़ें ताज़ा समाचार, राजनीति, समाज और संस्कृति की खबरें।

संपादकीय जानकारी
प्रकाशक/संपादक:अतुल नारायण श्रीवास्तव
उप संपादक: अनुराग वर्मा
पता: फ़ैज़ाबाद-अयोध्या, उत्तर प्रदेश 224001
हमसे जुड़ें
विश्वसनीयता और पारदर्शिता के साथ।

All disputes Ayodhya jurisdiction only • सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय को संसूचित राजपत्र संख्या सी.जी.-डी.एल.-अ.-25022021-225464 दिनांक 25 फरवरी 2021 के भाग II द्वारा संचालित सर्वाधिकार सुरक्षित

  • About Us
  • Contact Us
  • Home

© 2025 publicnews360.in

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत

© 2025 publicnews360.in

×

No WhatsApp Number Found!

Join Our Whatsapp Group