Monday, September 14, 2026
  • About Us
  • Contact Us
  • Home
publicnews360
  • Login
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत
No Result
View All Result
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत
No Result
View All Result
publicnews360
No Result
View All Result
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत

गाजियाबाद: अस्पताल में इलाज कराने आई उज्बेकिस्तान की महिला का मिला शव

admin by admin
June 12, 2024
in उत्तर प्रदेश
0

गाजियाबाद जिले के कौशांबी क्षेत्र में एक निजी अस्पताल के स्नानघर में मंगलवार को उज्बेकिस्तान की 45 वर्षीय एक महिला ने कथित रूप से आत्महत्या कर ली।

जुल्फिया नामक उज़्बेक महिला यकृत प्रत्यारोपण के लिए मैक्स वैशाली अस्पताल में भर्ती थी।

अस्पताल की चिकित्सा अधीक्षक डॉक्टर रुचि राणावत ने बताया, ‘जुल्फिया को पिछली 25 मई को यकृत प्रत्यारोपण के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया था। वह अपने पति खैरुल्ला के साथ रह रही थी और उसके बेटे नूरबेक मिर्जाबदुल्लाव ने प्रत्यारोपण के लिए अपना यकृत दान किया था। जुल्फिया को दो दिन बाद अस्पताल से छुट्टी मिलनी थी।’

उन्होंने बताया कि आज अपराह्न करीब डेढ़ बजे जुल्फिया अपने कमरे से जुड़े स्नानघर में गयी, लेकिन वापस अपने बिस्तर पर नहीं आयी। कुछ देर तक अपनी पत्नी का इंतजार करने के बाद खैरुल्ला ने अनहोनी की आशंका में अस्पताल के कर्मचारियों को इस बारे में बताया।

सहायक पुलिस आयुक्त (इंदिरापुरम) स्वतंत्र कुमार सिंह ने बताया कि सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और स्नानघर का दरवाजा खुलवाया। देखा कि जुल्फिया का शव उसके हिजाब के सहारे तौलिये के हैंगर से लटक रहा था।

पुलिस ने शव को फंदे से उतारा और पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। फोरेंसिक विशेषज्ञों की एक टीम भी बुलाई गई, जिसने बाथरूम से उंगलियों के निशान लिए।

सिंह ने बताया कि पुलिस ने नई दिल्ली में उज्बेकिस्तान के दूतावास के अधिकारियों को घटना के बारे में सूचित कर दिया है।

Tags: गाजियाबाद: अस्पताल में इलाज
Previous Post

हरदोई में सड़क किनारे सो रहे लोगों पर पलटा ट्रक, चार बच्चों समेत आठ लोगों की मौत

Next Post

अयोध्या जिला प्रशासन का दावा : विकास कार्यों से प्रभावित लोगों को दिया 1253 करोड़ रुपये का मुआवजा

Related Posts

उत्तर प्रदेश

सुलतानपुर जिले के हलियापुर क्षेत्र में घर में बिस्तर पर मिला बुजुर्ग महिला का शव

September 13, 2026
उत्तर प्रदेश

Balrampur: 59.59 लाख का गेहूं गायब; प्रभारी सचिव प्रकाश सिंह गिरफ्तार

September 13, 2026
उत्तर प्रदेश

Mayawati : आकाश आनंद पर मायावती का बड़ा आरोप, बोलीं- अब भी अशोक सिद्धार्थ के बहकावे में

September 13, 2026
उत्तर प्रदेश

Gonda : दो सड़क हादसों में दो लोगों की मौत, बस ने बाइक को मारी टक्कर तो नाले में गिरी पिकअप

September 13, 2026
Next Post

अयोध्या जिला प्रशासन का दावा : विकास कार्यों से प्रभावित लोगों को दिया 1253 करोड़ रुपये का मुआवजा

Recent Posts

भारत ने कोरिया को 4-1 से हराकर AHF Men’s Junior Asia Cup 2026 का खिताब जीता

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
September 13, 2026
0

मोकी (चीन), भारत ने रविवार को यहां फाइनल में कोरिया पर 4-1 से जीत से अपना पुरुष जूनियर एशिया कप...

Iran में ब्लॉगर सोडा इब्राहिमी शम्साबादी को मौत की सजा, मिसाइल की फोटो और सुप्रीम लीडर के अपमान का आरोप

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
September 13, 2026
0

ईरान में 33 वर्षीय ब्लॉगर सोडा इब्राहिमी शमसाबादी को मौत की सजा सुनाए जाने की खबर सामने आई है। ईरान...

Russia-Ukraine War: रूस-यूक्रेन के बीच ड्रोन हमले तेज, तातारस्तान में 2 की मौत और ओडेसा में 9 घायल

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
September 13, 2026
0

कीव, रूस और यूक्रेन के बीच एक-दूसरे पर ड्रोन से हमला करने का सिलसिला जारी रहने के बीच रातभर कई...

Yemen Houthi : हूतियों का सऊदी अरब पर मिसाइल-ड्रोन हमले का दावा, जाज़ान में दो लोग घायल

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
September 13, 2026
0

काहिरा, यमन के ईरान समर्थित हूती विद्रोहियों ने रविवार रात पड़ोसी देश सऊदी अरब पर फिर से हमले करने का...

AI News: एंथ्रोपिक CEO डारियो अमोदेई की चेतावनी, 6-12 महीने में AI इंटरनेट पर कर सकता है बड़ा नियंत्रण; विकास धीमा करने की अपील

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
September 13, 2026
0

न्यूयॉर्क, कृत्रिम मेधा (एआई) से जुड़ी कंपनी एंथ्रोपिक के मुख्य कार्यकारी अधिकारी (सीईओ) डारियो अमोदेई ने कहा है कि एआई...

हमारे बारे में Public News 360

एक विश्वसनीय न्यूज़ चैनल — पढ़ें ताज़ा समाचार, राजनीति, समाज और संस्कृति की खबरें।

संपादकीय जानकारी
प्रकाशक/संपादक:अतुल नारायण श्रीवास्तव
उप संपादक: अनुराग वर्मा
पता: फ़ैज़ाबाद-अयोध्या, उत्तर प्रदेश 224001
हमसे जुड़ें
विश्वसनीयता और पारदर्शिता के साथ।

All disputes Ayodhya jurisdiction only • सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय को संसूचित राजपत्र संख्या सी.जी.-डी.एल.-अ.-25022021-225464 दिनांक 25 फरवरी 2021 के भाग II द्वारा संचालित सर्वाधिकार सुरक्षित

  • About Us
  • Contact Us
  • Home

© 2025 publicnews360.in

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत

© 2025 publicnews360.in

×

No WhatsApp Number Found!

Join Our Whatsapp Group