Sunday, July 26, 2026
  • About Us
  • Contact Us
  • Home
publicnews360
  • Login
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत
No Result
View All Result
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत
No Result
View All Result
publicnews360
No Result
View All Result
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत

मेरठ में सिपाही के छह वर्षीय बेटे की फिरौती की रकम न देने पर हत्या

admin by admin
June 9, 2024
in उत्तर प्रदेश, क्राइम
0

मेरठ जिले के थाना इंचौली क्षेत्र में स्थित धनपुर गांव में एक सिपाही के छह साल के बेटे की कथित तौर पर फिरौती की रकम न देने पर हत्या कर दी गयी। पुलिस ने रविवार को यह जानकारी दी।

पुलिस ने बताया कि धनपुर निवासी गोपाल यादव प्रदेश पुलिस में सिपाही है और वर्तमान में सहारनपुर में तैनात है।

पुलिस के मुताबिक, रविवार सुबह करीब आठ बजे उसका छह वर्षीय बेटा पुनीत घर के बाहर खेलते समय अचानक गायब हो गया जिसके बाद परिजनों ने आसपास काफी तलाश किया, लेकिन कोई सुराग नहीं लगा। इसके बाद परिजनों ने पुलिस को सूचना दी।

पुलिस के अनुसार, परिजनों का आरोप है कि पड़ोस में ही रहने वाले लोगों ने बच्चे का अपहरण कर लिया और पत्र भेजकर फिरौती की रकम मांगी तथा रकम नहीं मिली तो मासूम बच्चे की हत्या कर दी और बच्चे की लाश को गांव के ही गन्ने के खेत में फेंक दिया।

पुलिस क्षेत्राधिकारी (सीओ) नवीना शुक्ला ने ‘पीटीआई-भाषा’ को बताया कि आरोपियों के कथित पत्र की जांच कराई जा रही है। उनके मुताबिक, पत्र में 50 लाख रुपये की फिरौती की मांग की गई थी।

वहीं, वरिष्‍ठ पुलिस अधीक्षक (एसएसपी) रोहित सिंह सजवाण ने बताया कि पुलिस को आज सुबह करीब साढ़े दस बजे सूचना मिली थी कि मेरठ के थाना इचौली के धनपुर गांव में छह वर्षीय बच्चा खेलते समय गायब हो गया।

उन्होंने बताया कि परिवार ने पड़ोस की रहने वाली महिलाओं पर बच्चों को गायब करने का आरोप लगाया गया था जिसके बाद उन्हें हिरासत में ले लिया गया और पूछताछ की जिसमें पता चला कि बच्चे की अगवा करके हत्या कर दी गयी है।

सजवाण ने बताया कि वहां एक पत्र भी मिला है जिसमें पैसे मांगने की बात लिखी थी।

एसएसपी के अनुसार, पीड़ित परिवार और आरोपियों के जमीन संबंधी विवाद चल रहा है।

उन्होंने बताया कि फिलहाल सभी पहलुओं की जांच की जा रही है तथा शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है।

एसएसपी ने बताया कि घटना के संबंध में दो महिलाओं सहित चार लोगों को हिरासत में लिया गया है।

Tags: मेरठ में सिपाही के छह वर्षीय
Previous Post

फर्रुखाबाद: खनन माफिया ने ट्रैक्टर से कुचलकर पुलिसकर्मी की हत्या

Next Post

अवध विवि व जिला प्रशासन की कड़ी निगरानी में यूपी बीएड प्रवेश परीक्षा सकुशल सम्पन्न

Related Posts

गोरखपुर: प्रेमी को जेल भेजवाया, फिर छुड़ाने थाने पहुँची युवती; मना करने पर पी लिया फिनाइल
उत्तर प्रदेश

गोरखपुर: प्रेमी को जेल भेजवाया, फिर छुड़ाने थाने पहुँची युवती; मना करने पर पी लिया फिनाइल

July 26, 2026
बिजनौर की विदुर प्रेरणा स्वदेशी हर्बल TEA , PM मोदी की वाहवाही…, लिखी सफलता की नई कहानी
उत्तर प्रदेश

बिजनौर की विदुर प्रेरणा स्वदेशी हर्बल TEA , PM मोदी की वाहवाही…, लिखी सफलता की नई कहानी

July 26, 2026
फरीदाबाद में प्रेमी के साथ मिलकर महिला ने पति की गला घोंटकर हत्या की
उत्तर प्रदेश

महोबा में शराब के नशे में धारदार हथियार से हमलाकर गर्भवती पत्नी की हत्या, आरोपी पति गिरफ्तार

July 26, 2026
बलिया में पुलिस मुठभेड़ के बाद दो गौ तस्कर गिरफ्तार, तमंचा और कारतूस बरामद
उत्तर प्रदेश

बलिया में पुलिस मुठभेड़ के बाद दो गौ तस्कर गिरफ्तार, तमंचा और कारतूस बरामद

July 26, 2026
Next Post

अवध विवि व जिला प्रशासन की कड़ी निगरानी में यूपी बीएड प्रवेश परीक्षा सकुशल सम्पन्न

Recent Posts

मीराबाई चानू ने रचा इतिहास, राष्ट्रमंडल खेलों में भारत को दिलाया पहला स्वर्ण

मीराबाई चानू ने रचा इतिहास, राष्ट्रमंडल खेलों में भारत को दिलाया पहला स्वर्ण

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
July 26, 2026
0

ग्लास्गो, स्टार भारोत्तोलक साइखोम मीराबाई चानू ने रविवार को यहां ग्लास्गो राष्ट्रमंडल खेलों में रिकॉर्ड वजन उठाते हुए महिलाओं के...

गोरखपुर: प्रेमी को जेल भेजवाया, फिर छुड़ाने थाने पहुँची युवती; मना करने पर पी लिया फिनाइल

गोरखपुर: प्रेमी को जेल भेजवाया, फिर छुड़ाने थाने पहुँची युवती; मना करने पर पी लिया फिनाइल

by Atul Narain Srivastava
July 26, 2026
0

गोरखपुर स्थित चौरी-चौरा थाना परिसर में शनिवार शाम 22 वर्षीय एक युवती ने जेल में बंद अपने प्रेमी से शादी...

अयोध्या: बुकिंग हुई, फिर रद्द भी हुई! रुदौली गैस एजेंसी की अव्यवस्था से उपभोक्ता परेशान, रोज़ हजारों की भीड़

अयोध्या: बुकिंग हुई, फिर रद्द भी हुई! रुदौली गैस एजेंसी की अव्यवस्था से उपभोक्ता परेशान, रोज़ हजारों की भीड़

by Atul Narain Srivastava
July 26, 2026
0

अयोध्या, रूदौली में संचालित रुदौली गैस एजेंसी की व्यवस्था एक बार फिर पटरी से उतरती दिखाई दे रही है। घरेलू...

NEET में मवई के लाल ने लहराया परचम, अयोध्या का नाम किया रोशन

NEET में मवई के लाल ने लहराया परचम, अयोध्या का नाम किया रोशन

by Atul Narain Srivastava
July 26, 2026
0

अयोध्या, मवई क्षेत्र अंतर्गत ग्राम सभा नेवरा निवासी तहव्वर अंसारी के बेटे फराज अंसारी ने राष्ट्रीय पात्रता सह प्रवेश परीक्षा...

बिजनौर की विदुर प्रेरणा स्वदेशी हर्बल TEA , PM मोदी की वाहवाही…, लिखी सफलता की नई कहानी

बिजनौर की विदुर प्रेरणा स्वदेशी हर्बल TEA , PM मोदी की वाहवाही…, लिखी सफलता की नई कहानी

by Atul Narain Srivastava
July 26, 2026
0

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपने ‘मन की बात’ कार्यक्रम में उत्तर प्रदेश के बिजनौर जिले की महिलाओं की बनाई ‘विदुर...

हमारे बारे में Public News 360

एक विश्वसनीय न्यूज़ चैनल — पढ़ें ताज़ा समाचार, राजनीति, समाज और संस्कृति की खबरें।

संपादकीय जानकारी
प्रकाशक/संपादक:अतुल नारायण श्रीवास्तव
उप संपादक: अनुराग वर्मा
पता: फ़ैज़ाबाद-अयोध्या, उत्तर प्रदेश 224001
हमसे जुड़ें
विश्वसनीयता और पारदर्शिता के साथ।

All disputes Ayodhya jurisdiction only • सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय को संसूचित राजपत्र संख्या सी.जी.-डी.एल.-अ.-25022021-225464 दिनांक 25 फरवरी 2021 के भाग II द्वारा संचालित सर्वाधिकार सुरक्षित

  • About Us
  • Contact Us
  • Home

© 2025 publicnews360.in

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत

© 2025 publicnews360.in

×

No WhatsApp Number Found!

Join Our Whatsapp Group