शामली, एक ऐसा मामला सामने आया है जिसे जानकर आपको भी यकीन नहीं होगा। दरअसल, यहां एक सूलेन में नाई ने थूक लगाकर युवक के फेस पर मसाज कर रहा था।
युवक के इस घटिया हरकत को किसी ने अपने कैमरे में कैद कर लिया और वायरल कर दिया। सोशल मीडिया पर देखने के बाद लोग आग-बबूला हो गए और नाई के खिलाफ कार्रवाई की मांग करने लगे है। पुलिस ने इस मामले का संज्ञान लेकर जांच-पड़ताल शुरू कर दी है। पुलिस ने आरीप के खिलाफ मामला भी दर्ज कर लिया है। जल्द ही कार्रवाई की जाएगी।
जानकारी के अनुसार, घटना शामली के भवन थाना क्षेत्र के भनेड़ा उद्दा गांव का है। आरोपी युवक का नाम इरफान बताया जा रहा है जो भनेड़ा उद्दा के बस स्टैंड पर सैलून चलाता है। पर आरोपी चेहरे की मसाज करते हुए थूक लगाकर मसाज करता हुआ नजर आया।
इस संबंध में थानाभवन क्षेत्राधिकारी श्रेष्ठा ठाकुर ने बताया कि वायरल वीडियो का संज्ञान लिया गया है मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। फिलहाल आरोपी फरार चल रहा है।


