अयोध्या, उप्र उद्योग व्यापार मंडल द्वारा मुख्यमंत्री को संबोधित मांग पत्र जिलाधिकारी को सौंपा। ज्ञापन आयुक्त खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन ने कीअधिसूचना दिनांक 7 मई को जारी की है जिसके अनुसार उ० प्र० में अब एक ही दुकान से पान मसाला एवं तंबाकू की एक साथ बिक्री पर रोक लगा दी गई है।
उप्र उद्योग व्यापार मंडल के जिला अध्यक्ष कविंद्र साहनी के नेतृत्व में सौंप गए ज्ञापन में कहा गया यह आदेश पूर्ण रूप से अव्यावहारिक है। क्योंकि शहर के हर गली मोहल्ले में पान मसाला एवं तंबाकू एक साथ छोटे व्यापारी ही बेचते हैं।
जिससे उनकी बिक्री पर असर होगा इस नियम से छोटे दुकानदारों को अधिकारियों के उत्पीड़न का शिकार होना पड़ेगा।
उप्र उद्योग व्यापार मंडल पान मसाला और तंबाकू की बिक्री पर पूर्णता प्रतिबंध लगाया जाए अन्यथा इस नियम को संज्ञान में लेते हुए इसके निरस्तीकरण की मांग की गई।
ज्ञापन देने वालों में जिला अध्यक्ष कविंद्र साहनी, महामंत्री रमेश चौरसिया, विष्णु कुमार, दिग्विजय गर्ग, युवा महामंत्री अरुण साहू ,रितेश आर्य, सौरव चौरसिया, महेश रामानी, जय चौरसिया, जितेंद्र चौरसिया, सोनू चौरसिया, देवेंद्र कुमार, अशोक कुमार, राशिद, जावेद सहित अन्य व्यापारी मौजूद थे।
उप्र उद्योग व्यापार मंडल के युवा जिलाध्यक्ष-मानव मेहरोत्रा ने यह जानकारी दिया।


