Saturday, August 1, 2026
  • About Us
  • Contact Us
  • Home
publicnews360
  • Login
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत
No Result
View All Result
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत
No Result
View All Result
publicnews360
No Result
View All Result
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत

यूपी विधानसभा उपचुनाव में सत्तारूढ़ भाजपा और मुख्य विपक्षी दल सपा के बीच कड़ा मुकाबला

admin by admin
June 4, 2024
in उत्तर प्रदेश, राजनीति
0

उत्तर प्रदेश में विधानसभा उपचुनाव में सत्तारूढ़ भाजपा और मुख्य विपक्षी दल समाजवादी पार्टी (सपा) के बीच कड़ा मुकाबला देखने को मिल रहा है।

दोनों ही दल दो-दो विधानसभा क्षेत्रों में आगे चल रहे हैं। भाजपा उम्मीदवार लखनऊ पूर्व और ददरौल सीट पर आगे चल रहे हैं, जबकि समाजवादी पार्टी के उम्मीदवार गैंसड़ी और दुद्धी (सुरक्षित) विधानसभा क्षेत्रों में आगे चल रहे हैं।

निर्वाचन आयोग से मिली जानकारी के अनुसार, अपराह्न तीन बजे तक लखनऊ पूर्व से भाजपा के ओपी श्रीवास्तव अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी कांग्रेस के मुकेश कुमार से 75,581 मतों से आगे चल रहे हैं।

इसी तरह शाहजहांपुर जिले के ददरौल विधानसभा क्षेत्र में भाजपा के अरविंद कुमार सिंह सपा के अवधेश कुमार वर्मा से 52,477 मतों से आगे चल रहे हैं। हालांकि, बलरामपुर जिले के गैंसड़ी विधानसभा क्षेत्र में सपा के राकेश कुमार यादव भाजपा के शैलेश कुमार सिंह ‘शैलू’ से 5,096 मतों से आगे हैं।

सोनभद्र जिले के दुद्धी (सुरक्षित) विधानसभा क्षेत्र में सपा के विजय सिंह भाजपा के सरवन कुमार से 27,882 मतों से आगे हैं।

उत्तर प्रदेश की चार विधानसभा सीट पर उपचुनाव लोकसभा चुनाव के साथ-साथ चार चरणों में हुए थे। देशभर में लोकसभा चुनाव 19 अप्रैल से शुरू होकर सात चरणों में हुए थे और मतगणना अभी जारी है।

उत्तर प्रदेश में सभी सात चरणों में मतदान हुए जहां लोकसभा की कुल 80 सीट हैं। उत्तर प्रदेश में 403 विधानसभा क्षेत्र हैं।

लखनऊ पूर्व विधानसभा क्षेत्र में उपचुनाव नौ नवंबर, 2023 को 63 वर्षीय मौजूदा विधायक आशुतोष टंडन के निधन के बाद आवश्यक हो गया था। इस सीट से तीन बार विधायक रहे टंडन योगी आदित्यनाथ की पहली सरकार में कैबिनेट मंत्री थे।

विधानसभा सीट ददरौल की सीट पांच जनवरी को मौजूदा भाजपा विधायक मानवेंद्र सिंह के निधन के बाद रिक्त हुई थी। वह 70 वर्ष के थे।

लंबे समय तक कांग्रेस में रहने के बाद सिंह 2017 में भाजपा में शामिल हुए और दादरौल से विधायक बने। उन्होंने 2022 के चुनाव में अपनी सीट बरकरार रखी।

इसी तरह समाजवादी पार्टी के विधायक शिव प्रताप यादव का 26 जनवरी को 74 वर्ष की उम्र में निधन हो गया था जिसके कारण गैंसड़ी विधानसभा सीट रिक्त हो गई थी।

यादव ने अपने राजनीतिक जीवन की शुरुआत लोकदल से की थी और वह गैंसड़ी से चार बार विधायक रहे।

अनुसूचित जनजाति के लिए आरक्षित दुद्धी विधानसभा सीट बलात्कार के मामले में दोषी पाए गए भाजपा के रामदुलार गोंड को सदन से अयोग्य ठहराए जाने के बाद रिक्त हो गई थी।

Tags: यूपी विधानसभा उपचुनाव
Previous Post

अयोध्या में बीजेपी के काम नहीं आए राम! बड़े अंतर से पीछड़े लल्लू सिंह

Next Post

मोदी के समर्थक से आलोचक बने पलानीस्वामी अन्नाद्रमुक को जीत दिलाने में रहे नाकाम

Related Posts

शाहजहांपुर जिले में इंस्टाग्राम पर युवती के साथ फोटो लगाने पर युवक की धारदार हथियार से हत्या
उत्तर प्रदेश

शाहजहांपुर जिले में इंस्टाग्राम पर युवती के साथ फोटो लगाने पर युवक की धारदार हथियार से हत्या

August 1, 2026
फतेहपुर: छात्र ने पुलिस पर परेशान करने का लगाया आरोप, पुलिस ने इंकार किया
उत्तर प्रदेश

फतेहपुर: छात्र ने पुलिस पर परेशान करने का लगाया आरोप, पुलिस ने इंकार किया

August 1, 2026
अपहरण के मामले में अनावश्यक जांच जारी रखने पर हाईकोर्ट ने लगाया उप्र सरकार पर जुर्माना
उत्तर प्रदेश

उच्च न्यायालय के न्यायाधीश ने कोडीन सिरप मामले में सुनवाई से खुद को अलग किया

August 1, 2026
अदालत की अवमानना मामले में बिजनौर जिलाधिकारी के खिलाफ जमानती वारंट जारी
उत्तर प्रदेश

इलाहाबाद हाईकोर्ट ने 2013 की भर्ती प्रक्रिया से हुई प्रधानाचार्यों की नियुक्तियां बहाल कीं

August 1, 2026
Next Post

मोदी के समर्थक से आलोचक बने पलानीस्वामी अन्नाद्रमुक को जीत दिलाने में रहे नाकाम

Recent Posts

शाहजहांपुर जिले में इंस्टाग्राम पर युवती के साथ फोटो लगाने पर युवक की धारदार हथियार से हत्या

शाहजहांपुर जिले में इंस्टाग्राम पर युवती के साथ फोटो लगाने पर युवक की धारदार हथियार से हत्या

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
August 1, 2026
0

शाहजहांपुर जिले में कथित रूप से इंस्टाग्राम पर दूसरे धर्म की युवती के साथ फोटो लगाने पर एक युवक की...

फतेहपुर: छात्र ने पुलिस पर परेशान करने का लगाया आरोप, पुलिस ने इंकार किया

फतेहपुर: छात्र ने पुलिस पर परेशान करने का लगाया आरोप, पुलिस ने इंकार किया

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
August 1, 2026
0

फतेहपुर, जिले में सरकारी सहायता प्राप्त स्कूल में खराब सुविधाओं के खिलाफ विरोध की अगुवाई करने वाले 12वीं के छात्र...

होर्मुज में तनाव के बीच 14 भारतीय जहाज सुरक्षित निकले

रूसी सेना के साथ अब भी काम कर रहे करीब दो दर्जन भारतीय, रिहा कराने के प्रयास जारी : विदेश मंत्रालय

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
August 1, 2026
0

नयी दिल्ली, भारत ने शुक्रवार को कहा कि करीब दो दर्जन भारतीय नागरिक अब भी रूस की सेना में काम...

जिंदा दफन सर्कस कलाकार की मौत; उस्ताद का लालच बना मौत का कारण

जिंदा दफन सर्कस कलाकार की मौत; उस्ताद का लालच बना मौत का कारण

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
August 1, 2026
0

गुरुग्राम(हरियाणा), नूंह जिले में एक गड्ढे में तीन दिन तक जिंदा दफन रहने के दौरान दम घुटने से मरने वाले...

वाणिज्यिक एलपीजी सिलेंडरों की किल्लत पर पेट्रोलियम मंत्रालय ने बनाई समिति

कमर्शियल LPG की कीमत 192 रुपये घटी, विमान ईंधन 5 रुपये प्रति लीटर महंगा

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
August 1, 2026
0

होटल और रेस्तरां जैसे प्रतिष्ठानों में उपयोग होने वाली वाणिज्यिक एलपीजी की कीमत में शनिवार को बड़ी कटौती की गयी।...

हमारे बारे में Public News 360

एक विश्वसनीय न्यूज़ चैनल — पढ़ें ताज़ा समाचार, राजनीति, समाज और संस्कृति की खबरें।

संपादकीय जानकारी
प्रकाशक/संपादक:अतुल नारायण श्रीवास्तव
उप संपादक: अनुराग वर्मा
पता: फ़ैज़ाबाद-अयोध्या, उत्तर प्रदेश 224001
हमसे जुड़ें
विश्वसनीयता और पारदर्शिता के साथ।

All disputes Ayodhya jurisdiction only • सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय को संसूचित राजपत्र संख्या सी.जी.-डी.एल.-अ.-25022021-225464 दिनांक 25 फरवरी 2021 के भाग II द्वारा संचालित सर्वाधिकार सुरक्षित

  • About Us
  • Contact Us
  • Home

© 2025 publicnews360.in

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत

© 2025 publicnews360.in

×

No WhatsApp Number Found!

Join Our Whatsapp Group