खुद को नगर निगम का कर्मचारी भी बताता है यह गाइड।
प्रतिदिन लगभग 40 से 50 लोगो को दर्शन करवाना, सभी से फर्जी वीआईपी पास पर प्रति व्यक्ति 1500 रुपए की ऐंठ।

अयोध्या, रामनगरी में रामलला के दर्शन के नाम पर श्रद्धालुओं के साथ ठगी का नया सिलसिला चालू हो गया।
रामलला के वीआईपी सुगम दर्शन, आरती पास पर भी ठग कर रहे हैं श्रद्धालुओं को, पुलिस ने दो को गिरफ्तार कर लिया।
बता दें कि ये दोनों व्यक्ति गलत तरीके से पास बनवाकर उसे एडिट कर ₹1500 प्रति व्यक्ति वसूल रहे थे। हालांकि इस पूरे मामले पर बड़े रैकेट होने से इनकार नहीं किया जा सकता। पुलिस ने जिन दो लोगों को पकड़ा है उससे पूछताछ के आधार पर आगे की कड़ी को सुलझाने के प्रयास में हैं, लेकिन सवाल उठता है कि राम भक्तों के साथ कब तक यह धोखा घड़ी चलती रहेगी।
आरोपियों ने सुगम दर्शन पास और आरती पास को एडिट करके बना रहे हैं फर्जी vvip पास बना लेते थे।
इन लोगो ने ट्रस्ट के के लोगो की नजदीकियों का का फायदा उठा कर राम जन्मभूमि पर तैनात सुरक्षा बल को भी धोखा दे देते थे। लेकिन पुलिस मीडिया की सतर्कता से आरोपी पकड़े गए।
पुलिस ने अजय कुमार मौर्य और नरेंद्र पांडेय नामक दो गाइड के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया। दो टूरिस्ट गाइड को पुलिस ने गिरफ्तार किया है।
पुलिस ने गिरफ्तार किए गए दोनों टूरिस्ट गाइड के खिलाफ कार्रवाई करते हुए जेल भेज दिया गया है, जिसमें से एक व्यक्ति का नाम अजय कुमार मौर्य है जो बस्ती जनपद का रहने वाला है तथा दूसरे व्यक्ति का नाम नरेंद्र पांडे है जो नाका का रहने वाला है। पकड़े गए दोनों व्यक्ति से पुलिस पूछताछ कर रही है।


