अयोध्या, पटरंगा पुलिस ने एक पखवारा पूर्व घर से लापता हुई किशोरी को बरामद कर अभियुक्त को गिरफ्तार कर जेल दिया।
थानाध्यक्ष पटरंगा ओम प्रकाश ने बताया कि करीब 15 दिन पूर्व थाना क्षेत्र के एक गांव से एक किशोरी को एक युवक बहला फुसलाकर कर भगा ले गया था। किशोरी के पिता ने पटरंगा थाना पहुंचकर शिकायती पत्र दिया था। बताया कि पिता की तहरीर पर धारा 363,366 भा0 द 0 वि0 के तहत मुकदमा दर्ज कर दोनों की तलाश शुरू कर दी गयी थी।
मुखबिर के जरिये सूचना मिली कि ग्राम अशरफपुर गंगरेला स्थित पेट्रोल पम्प के पास एक युवक किशोरी के साथ कहीं जानें के लिये वाहन का इंतिजार कर रहा है। थानाध्यक्ष के निर्देश पर उपनिरीक्षक हरिकेश कुमार,सिपाही विशाल कुमार यादव, सुनील कुमार यादव महिला सिपाही दीक्षा पोरवाल के साथ मौके पर पहुंचकर किशोरी को बरामद कर अभियुक्त को गिरफ्तार कर लिया।
थानाध्यक्ष ओम प्रकाश ने बताया कि गिरफ्तार किये गये अभियुक्त दिलशाद निवासी नगरा को जेल भेज दिया गया है। थानाध्यक्ष ने बताया कि किशोरी का मेडिकल परीक्षण कराकर बयान के लिये न्यायालय भेजा जायेगा।


