अयोध्या, प्रिय साथियों,
आप सभी द्वारा ,आक्टा की आम सभा में लिये गये निर्णय के अनुसार ग्रीष्मकालीन अवकाश में परीक्षा कार्य में सहयोग नहीं करना है। यह आप सबके अस्तित्व और सम्मान का संघर्ष है।
साथ ही विश्वविद्यालय प्रशासन की हठधर्मिता व प्राचार्यों को दबाव में लेकर जो परीक्षाएँ संपन्न कराने का प्रयास किया जा रहा है।
आप सभी साथियों को विचलित होने की आवश्यकता नहीं है। हमारा ग्रीष्मावकाश घोषित है।ग्रीष्मावकाश में परीक्षा बहिष्कार/ असहयोग जारी रहेगा।
साथ ही आप सबको यह भी अवगत कराना है कि परीक्षा के दिनों में यदि किसी परीक्षार्थी व परीक्षा कार्य में लगे प्राध्यापक / कर्मचारी के दौरान कोई अनहोनी घटित होती है तो इसके लिए विश्वविद्यालय प्रशासन पूर्णतया ज़िम्मेदार होगा।
संघ इनकी जिम्मेदारी सुनिश्चित कराने हेतु विधिक कार्यवाही हेतु न्यायालय की भी शरण लेगा।
संगठित रहेंगे, अपने अस्तित्व के लिए लड़ेंगे। किसी भी अपील और चेतावनी का संज्ञान नहीं लेंगे।
ग्रीष्मावकाश में किसी भी स्थिति में परीक्षा में सहयोग न करते हुए बहिष्कार जारी रखेंगे।


