अयोध्या,कल शनिवार देर शाम से सत्तीचौरा चौकी प्रभारी गोविंद अग्रवाल का एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है जिसमें वह गुस्से में गाली गलौज करते दिख रहे हैं।
इसके बारे में चौकी प्रभारी ने बताया की ग्राम पंचायत इस्माइल नगर सिहोरा के मजरे रघुपुर में अर्जुन पांडे द्वारा शिकायत की गई थी कि गांव की सार्वजनिक सड़क चंदन शुक्ला आदि लोगों ने तोड़कर नष्ट कर दिया है।
उसी की जांच करने गए दरोगा जब ग्रामीणों से बात कर रहे थे तभी चंदन शुक्ला कहीं से तेजी से बाइक पर आया और आते ही कमर से पिस्तौल निकाल कर दरोगा के सामने ही खुलेआम धमकी देने लगा।
आज या तो मैं नहीं या मेरे विरोधी नहीं, उसके हाथ में खुली पिस्टल देखकर दरोगा ने सक्रियता दिखाते हुए उसकी तरफ धमकाते हुए दौड़े तो वह घर में घुसकर पीछे से कूद कर भाग कर निकल गया।
मौके पर मौजूद ग्रामीण अवधेश तिवारी अर्जुन पांडे, नकुल पांडे, टिल्लू पांडे सहित दर्जनों महिलाओं ने बताया दरोगा के गाली गलौज का जो वीडियो वायरल हो रहा है उसकी आधी क्लिप कट करके चलाई जा रही है।
उससे पहले आरोपी चंदन शुक्ला जब रिवाल्वर निकाल कर धमकी दे रहा था वह पूरा वीडियो नहीं दिखाया जा रहा है। जो की दरोगा के खिलाफ पूरी तरह से साजिश लगता है।








