गुजरात के राजकोट में शनिवार को बड़ा हादसा हो गया। यहां एक मॉल के गेम जोन में आग लगने से 24 लोगों की मौत की खबर है। घटना के बाद अफरातफरी का माहौल हो गया। सूचना के बाद मौके पर पहुंची फायर ब्रिगेड 8 गाड़ियों ने आग पर काबू पाने की कोशिश में जुटी हुई है। अब तक 20 लोगों की शव बरामद कर ली गई है।
प्रशासन का कहना है कि मरने वालों की संख्या बढ़ सकती है। मृतकों के शव इतनी बुरी तरह झुलसे हैं कि उनकी शिनाख्त नहीं हो सकी है। पहचान के लिए डीएनए टेस्ट किया जाएगा। वहीं दूसरी ओर घटना के बाद पुलिस ने गेम जोन के मालिक को हिरासत में ले लिया है। जिसके बाद उन्हें पूछताछ की जा रही है।
In a heart wrenching incident, as many as 20 persons have died in a massive fire in a gaming zone in #Rajkot.
The identity of deceased are not known yet.
Who will take the Responsibility ?
No official statement from CM of Gujarat @Bhupendrapbjp ?pic.twitter.com/QIYs6lp4rK— ✎𝒜 πundhati🌵🍉🇵🇸 (@Polytikles) May 25, 2024
इस घटना के बाद राज्य के मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल ने एक ट्वीट करते हुए लिखा, ‘राजकोट में गेमिंग जोन में लगी आग की घटना में नगर निगम और प्रशासन को तत्काल बचाव और राहत कार्य करने के निर्देश दिए गए हैं। साथ ही प्राथमिकता के आधार पर घायलों के तत्काल इलाज की व्यवस्था करने का निर्देश भी दिया है।
टीआरपी गेम जोन में आग लगने की घटना पर फायर स्टेशन अधिकारी आरए जोबन ने कहा कि हम सटीक संख्या के बारे में कुछ नहीं कह सकते। हम दोनों तरफ से शव नीचे ला रहे हैं, तलाशी अभियान जारी है। वहीं गेम जोन में हुई दुर्घटना के बाद प्रशासन ने राजकोट के सारे गेम झोनों को तत्काल रूप से बंद करने का आदेश दिया है जब तक इसकी जांच ना हो तब तक कोई भी गेम जोन चालू नहीं करेगा।


