अयोध्या, भारतीय जनता पार्टी ने अपने प्रचार में पन्ना प्रमुख सहित बूथ इंचार्ज एवं संगठन के पदाधिकारी एवं पार्टी के कार्यकर्ताओं पार्षद को चुनाव प्रचार में उतार दिया है।
इसी क्रम में शहादत गंज शक्ति केंद्र के वार्ड सहादतगंज बूथ संख्या 10 एवं 11 में सघन जनसंपर्क अभियान चलाया गया।
जिसमें संगठन के पदाधिकारी के साथ वार्ड की जनता भारी भीड़ उमड पडी है और भाजपा के पक्ष में मतदान करके अयोध्या में भारतीय जनता पार्टी के लोकप्रिय सांसद प्रत्याशी लल्लू सिंह के पक्ष में मतदान करने का संकल्प दोहराया।
इस दौरान कार्यकर्ताओं एवं भारी भीड़ में अबकी बार भाजपा सरका र400 के पार के साथ चाहे जितना जोर लगा लो आएंगे तो मोदी।
तीसरी बार भाजपा सरकार के जबरदस्त नारों के साथ निकल पडी। कार्यक्रम मे पार्षद संतोष सिंह विकास सिंह, मुकेश मौर्य, विजय यादव, दीपक निषाद एवं भारतीय जनता पार्टी के कार्यालय मंत्री बबलू मिश्रा भी शामिल रहे।


