Sunday, July 26, 2026
  • About Us
  • Contact Us
  • Home
publicnews360
  • Login
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत
No Result
View All Result
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत
No Result
View All Result
publicnews360
No Result
View All Result
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत

एडीआर रिपोर्ट : तीसरे चरण के चुनाव में 46% उम्मीदवार करोड़पति, 20 फीसदी पर गंभीर आपराधिक मामले दर्ज

admin by admin
April 29, 2024
in देश, राजनीति
0

लखनऊ, लोकसभा चुनाव में उत्तर प्रदेश की 10 लोकसभा सीट के लिये मैदान में उतरे 46 प्रतिशत उम्मीदवार करोड़पति हैं और 20 फीसद प्रत्याशियों के खिलाफ गंभीर आपराधिक मामले दर्ज हैं।

उत्तर प्रदेश इलेक्शन वॉच‘ और ‘एसोसिएशन फॉर डेमोक्रेटिक रिफॉर्म्स’ (एडीआर) ने लोकसभा चुनाव के तीसरे चरण में उत्तर प्रदेश की 10 सीट आगरा, आवला, बदायूं, बरेली, एटा, फतेहपुर सिकरी, फिरोजाबाद, हाथरस मैनपुरी और संभल में चुनाव लड़ रहे सभी 100 उम्मीदवारों के शपथपत्रों का विश्लेषण किया।

‘यूपी इलेक्शन वॉच एडीआर’ के मुख्य संयोजक संजय सिंह ने सोमवार को यह रिपोर्ट जारी करते हुए बताया कि तीसरे चरण के चुनाव में 100 में से 46 यानी 46 फीसदी उम्मीदवार करोड़पति हैं।

इनमें भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के सभी 10 प्रत्याशी, समाजवादी पार्टी (सपा)और बहुजन समाज पार्टी (बसपा) के सभी नौ-नौ उम्मीदवार, पीस पार्टी के तीन में से एक प्रत्याशी, स्वराज भारतीय न्याय पार्टी के दो में से एक और जन शक्ति एकता पार्टी का एकमात्र उम्मीदवार करोड़पति है।

लोकसभा चुनाव के तीसरे चरण के प्रत्याशियों में बरेली से सपा के टिकट पर चुनाव लड़ रहे प्रवीन सिंह एरन की संपत्ति सबसे ज्यादा लगभग 182 करोड़ है। इसी तरह फिरोजाबाद से सपा के प्रत्याशी अक्षय यादव की संपत्ति लगभग 136 करोड़ है। सबसे कम संपत्ति आगरा लोकसभा सीट से निर्दलीय चुनाव लड़ रहे हसनुराम अम्बेडकरी की है। उन्होंने अपनी कुल सम्पत्ति 12 हजार रुपये बतायी है।

यूपी इलेक्शन वॉच के राज्य संयोजक संतोष श्रीवास्तव ने कहा कि उम्मीदवारों द्वारा घोषित आपराधिक मामलो में 100 में से 25 (25%) उम्मीदवारों ने अपने विरुद्ध दर्ज आपराधिक मामले की जानकारी दी है। इनमें से 20 (20%) उम्मीदवारों ने खुद के खिलाफ गंभीर आपराधिक मामले घोषित किए हैं।

अपराधिक मामले घोषित करने वाले उम्मीदवारों का दलवार विवरण देखा जाये तो भाजपा के 10 में से चार (40%), सपा के नौ में से पांच (56%), बसपा के नौ में से चार (44%) और राष्ट्रीय शोषित समाज पार्टी के दो में से एक (50%) उम्मीदवारों ने अपने ऊपर आपराधिक मामले दर्ज होना घोषित किया है।

आपराधिक मामलों में फतेहपुर सीकरी से कांग्रेस के उम्मीदवार रामनाथ सिंह सिकरवार पर 17 आपराधिक मामले दर्ज हैं। इसके बाद फिरोजाबाद से बसपा प्रत्याशी चौधरी बशीर के खिलाफ नौ आपराधिक मुकदमे पंजीकृत हैं।

लोकसभा चुनाव के तीसरे चरण में 100 में से 33 उम्मीदवारों ने अपनी शैक्षिक योग्यता पांचवीं और 12वीं के बीच घोषित की है जबकि 52 प्रत्याशियों ने अपनी शैक्षिक योग्यता स्नातक और इससे ज्यादा घोषित की है।

उत्तर प्रदेश में लोकसभा चुनाव के तीसरे चरण में आठ महिला उम्मीदवार चुनाव लड़ रही हैं।

Tags: एडीआर रिपोर्ट
Previous Post

बिजली चोरी के सबूतों के बिना उपभोक्ताओं पर नहीं होगा मुकदमा दर्ज

Next Post

मुसीबत में फंसे तेलंगाना सीएम रेवंत!! दिल्ली से पुलिस ने भेजा नोटिस, जानें

Related Posts

फ्रांस में जंगल बने आग का दरिया, ढाई लाख लोग लोग निकाले गए, सेना तैनात
अंतराष्ट्रीय

फ्रांस में जंगल बने आग का दरिया, ढाई लाख लोग लोग निकाले गए, सेना तैनात

July 26, 2026
मुंबई के मनोरी तट के पास मानवरहित टैंकर समुद्र में फंसा; तटरक्षक बल ने भेजे जहाज
अंतराष्ट्रीय

समुद्री संघर्ष क्षेत्रों में जहाजों पर नौकरी से पहले सुरक्षा जांच करें: भारत की एडवाइजरी

July 26, 2026
36 दिन बाद खत्म हुआ CJP का जंतर-मंतर आंदोलन, सरकार से समझौते के बाद धरना समाप्त
उत्तर प्रदेश

36 दिन बाद खत्म हुआ CJP का जंतर-मंतर आंदोलन, सरकार से समझौते के बाद धरना समाप्त

July 25, 2026
इज़रायल के वेस्ट बैंक में खूनी झड़प: हथियार छीनकर दो इज़रायली सैनिकों की हत्या, जवाबी कार्रवाई में इज़रायल का बड़ा सैन्य अभियान
अंतराष्ट्रीय

इज़रायल के वेस्ट बैंक में खूनी झड़प: हथियार छीनकर दो इज़रायली सैनिकों की हत्या, जवाबी कार्रवाई में इज़रायल का बड़ा सैन्य अभियान

July 25, 2026
Next Post

मुसीबत में फंसे तेलंगाना सीएम रेवंत!! दिल्ली से पुलिस ने भेजा नोटिस, जानें

Recent Posts

फ्रांस में जंगल बने आग का दरिया, ढाई लाख लोग लोग निकाले गए, सेना तैनात

फ्रांस में जंगल बने आग का दरिया, ढाई लाख लोग लोग निकाले गए, सेना तैनात

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
July 26, 2026
0

दक्षिण-पश्चिम फ्रांस में भीषण वनाग्नि के कारण रविवार रात अन्य 55,000 लोगों को अपना घर-बार छोड़कर सुरक्षित स्थानों पर जाना...

नेपाल: भारतीय पर्यटकों पर कोई नया प्रतिबंध नहीं; कोई वीजा नहीं, कोई झंझट नहीं, बस दिल

नेपाल में फिर चलेंगे भारतीय ₹200 और ₹500 के नोट, 25,000 रुपये तक की मंजूरी

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
July 26, 2026
0

नेपाल ने भारतीय और नेपाली नागरिकों को नौ नवंबर, 2016 या उसके बाद जारी 200 और 500 रुपये के भारतीय...

बलिया में पुलिस मुठभेड़ के बाद दो गौ तस्कर गिरफ्तार, तमंचा और कारतूस बरामद

बलिया में पुलिस मुठभेड़ के बाद दो गौ तस्कर गिरफ्तार, तमंचा और कारतूस बरामद

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
July 26, 2026
0

बलिया जिले की बांसडीह रोड पुलिस ने एक मुठभेड़ के बाद दो शातिर गौ तस्करों को गिरफ्तार कर लिया। अपर...

मुंबई के मनोरी तट के पास मानवरहित टैंकर समुद्र में फंसा; तटरक्षक बल ने भेजे जहाज

समुद्री संघर्ष क्षेत्रों में जहाजों पर नौकरी से पहले सुरक्षा जांच करें: भारत की एडवाइजरी

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
July 26, 2026
0

भारत ने रविवार को नागरिकों से आग्रह किया कि वे संघर्ष प्रभावित समुद्री क्षेत्रों, विशेष रूप से काला सागर क्षेत्र...

बलिया में पांच साल की बच्ची से दुष्कर्म की कोशिश, आरोपी रिश्तेदार गिरफ्तार

देवरिया में शादी का झांसा देकर दुष्कर्म करने का आरोपी सिपाही निलंबित, मामला दर्ज

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
July 26, 2026
0

देवरिया जिले में एक सिपाही पर शादी का झांसा देकर दुष्कर्म करने के आरोप में मामला दर्ज कर उसे निलंबित...

हमारे बारे में Public News 360

एक विश्वसनीय न्यूज़ चैनल — पढ़ें ताज़ा समाचार, राजनीति, समाज और संस्कृति की खबरें।

संपादकीय जानकारी
प्रकाशक/संपादक:अतुल नारायण श्रीवास्तव
उप संपादक: अनुराग वर्मा
पता: फ़ैज़ाबाद-अयोध्या, उत्तर प्रदेश 224001
हमसे जुड़ें
विश्वसनीयता और पारदर्शिता के साथ।

All disputes Ayodhya jurisdiction only • सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय को संसूचित राजपत्र संख्या सी.जी.-डी.एल.-अ.-25022021-225464 दिनांक 25 फरवरी 2021 के भाग II द्वारा संचालित सर्वाधिकार सुरक्षित

  • About Us
  • Contact Us
  • Home

© 2025 publicnews360.in

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत

© 2025 publicnews360.in

×

No WhatsApp Number Found!

Join Our Whatsapp Group