अयोध्या में शनिवार शाम को बड़ा रेल हादसा बच गया। मनकापुर-अयोध्या धाम रेलखंड पर कटरा-रामघाट हाल्ट से अयोध्या के बीच मालगाड़ी के चार डिब्बे बेपटरी हो गए। पहिए ट्रैक से उतरने पर मनकापुर से कटरा रेलखंड पर ट्रेनों का संचालन बाधित हो गया।
मौके पर दुर्घटना सहायता यान व रेस्क्यू टीमों ने पहुंचकर मोर्चा संभाल लिया है।अयोध्या धाम के निकट मालगाड़ी के डिरेल होने से अफरा-तफरी मच गई।


