Monday, July 27, 2026
  • About Us
  • Contact Us
  • Home
publicnews360
  • Login
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत
No Result
View All Result
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत
No Result
View All Result
publicnews360
No Result
View All Result
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत

मथुरा में अमित शाह की चुनावी जनसभा: पहले चरण में कांग्रेस-सपा का सूपड़ा साफ

admin by admin
April 20, 2024
in उत्तर प्रदेश, राजनीति
0

मथुरा, केंद्रीय गृह मंत्री एवं भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के वरिष्ठ नेता अमित शाह ने शनिवार को दावा किया कि लोकसभा चुनाव पहले चरण में कांग्रेस-सपा का सूपड़ा साफ हो गया है। इस चरण में उत्तर प्रदेश में लोकसभा की आठ सीट पर मतदान हुआ। लोकसभा चुनाव के पहले चरण में उत्तर प्रदेश की आठ सीट- सहारनपुर, बिजनौर, कैराना, मुजफ्फरनगर, नगीना (आरक्षित), मुरादाबाद, रामपुर और पीलीभीत में शुक्रवार को मतदान हुआ। शाह यहां वृंदावन में भाजपा उम्मीदवार व सिने अभिनेत्री हेमा मालिनी के समर्थन में आयोजित एक चुनावी जनसभा को संबोधित कर रहे थे।

उन्होंने कहा, पूरे देश में लोकसभा का चुनाव हो रहा है। पहले चरण का मतदान हो चुका है। मैं पहले चरण का परिणाम बताऊं आपको, किसी को बताना मत तो बताऊं- पहले चरण में कांग्रेस-सपा का सूपड़ा साफ हो गया है। शाह की सभा से पहले समाजवादी पार्टी (सपा) के अध्यक्ष एवं उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने मेरठ की सभा में राज्य में पहले चरण के मतदान से माहौल बदलने का दावा करते हुए कहा कि भाजपा की फिल्म पहले दिन पहले शो में ही ‘फ्लॉप’ हो गयी है। यादव ने मेरठ में चुनावी जनसभा को संबोधित करते हुए कहा, ‘‘पश्चिम से चलने वाली हवा ने दृश्य बदल दिया है, न केवल उनकी (भाजपा) फिल्म ‘फ्लॉप’ हुई है बल्कि कोई भी उनकी घिसी पिटी कहानी या संवाद नहीं सुनना चाहता है।

कोई भी उन्हें वोट नहीं देना चाहता।’’ मथुरा में शाह ने मतदाताओं को उत्साहित करते हुए कहा, ‘‘दूसरे चरण में इसी यात्रा को आगे निकाल कर उत्तर प्रदेश की जनता को वृंदावन होते हुए काशी तक कमल को विजयी बनाना है। विपक्षी दलों पर प्रहार करते हुए गृह मंत्री शाह ने कहा, एक ओर 12 लाख करोड़ रुपये के घोटाले, घपले, भ्रष्टाचार करने वाली कांग्रेस पार्टी और समाजवादी पार्टी है और दूसरी ओर ऐसे नरेन्‍द्र मोदी हैं जिन्होंने 23 साल तक मुख्यमंत्री रहकर शासन किया परंतु उन पर चार आने के भ्रष्‍टाचार का आरोप भी नहीं है।

शाह ने कहा, दो खेमे पड़े हैं। दो खेमे तय हैं। एक ओर गरीब के घर में पैदा हुए हमारे नेता नरेन्‍द्र मोदी हैं और दूसरी ओर चांदी के चम्मच के साथ पैदा हुए राहुल बाबा हैं। दोनों के बीच में आपको तय करना हैं।

सभा में शाह के साथ राष्‍ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन के घटक दल राष्ट्रीय लोकदल (रालोद) के प्रमुख जयंत चौधरी ने मंच साझा किया और हेमा मालिनी के लिए वोट की अपील की। दूसरे चरण में मथुरा, अमरोहा, मेरठ, बागपत, गाजियाबाद, गौतमबुद्धनगर, बुलंदशहर और अलीगढ़ में 26 अप्रैल को मतदान होना है।

Tags: मथुरा में अमित शाह
Previous Post

अयोध्या: सेवानिवृत्त बेसिक शिक्षकों की विशेष बैठक संपन्न, हुआ नई कार्यकारिणी समिति का गठन

Next Post

Israel’s Counterattack on Iran : कैसे थी ईरान की प्रतिष्ठा दांव पर; सुई में धागा डालने की कोशिश!?

Related Posts

उन्नाव में ट्रक ने मोटरसाइकिल को टक्कर मारी, तीन भाइयों की मौत
उत्तर प्रदेश

सुल्तानपुर में स्कूल बस ने मोटरसाइकिल को मारी टक्कर, किशोर की मौत, दूसरा घायल

July 27, 2026
उत्तर प्रदेश के कई जिलों में तेज हवाएं, गरज के साथ तूफान और बारिश
अयोध्या

अगले कुछ दिनों तक उत्तर प्रदेश में हो सकती भारी बारिश, उमस भरे मौसम से राहत मिलने की संभावना

July 27, 2026
लखनऊ में नाबालिग किशोरी से दुष्कर्म मामले में बुजुर्ग समेत पांच आरोपी गिरफ्तार
उत्तर प्रदेश

लखनऊ में नाबालिग किशोरी से दुष्कर्म मामले में बुजुर्ग समेत पांच आरोपी गिरफ्तार

July 27, 2026
संसद के शीतकालीन सत्र की आज से होगी शुरुआत
देश

लोकसभा में एंटी पेपर लीक बिल पेश, छात्रों पर पुलिस कार्रवाई के मुद्दे पर विपक्ष का विरोध

July 27, 2026
Next Post

Israel's Counterattack on Iran : कैसे थी ईरान की प्रतिष्ठा दांव पर; सुई में धागा डालने की कोशिश!?

Recent Posts

राष्ट्रमंडल खेलों में श्रीशंकर, सत्यनाथन ने लंबी कूद स्पर्धा के फाइनल में पहुंचे,8.01 मीटर की छलांग

राष्ट्रमंडल खेलों में श्रीशंकर, सत्यनाथन ने लंबी कूद स्पर्धा के फाइनल में पहुंचे,8.01 मीटर की छलांग

by Atul Narain Srivastava
July 27, 2026
0

भारत के लंबी कूद के खिलाड़ी एम श्रीशंकर ने सोमवार को यहां क्वालीफाइंग स्तर पार करके राष्ट्रमंडल खेलों के फाइनल...

उन्नाव में ट्रक ने मोटरसाइकिल को टक्कर मारी, तीन भाइयों की मौत

सुल्तानपुर में स्कूल बस ने मोटरसाइकिल को मारी टक्कर, किशोर की मौत, दूसरा घायल

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
July 27, 2026
0

सुल्तानपुर जिले के कोतवाली देहात क्षेत्र में अयोध्या-प्रयागराज राजमार्ग के बाईपास पर सोमवार को एक स्कूल बस ने एक मोटरसाइकिल...

क्या सख्त भाषा बनाती है बेहतर लीडर? नई रिसर्च में मिला हैरान करने वाला जवाब

क्या सख्त भाषा बनाती है बेहतर लीडर? नई रिसर्च में मिला हैरान करने वाला जवाब

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
July 27, 2026
0

कुछ लोगों की बातचीत में गाली-गलौज आम बात होती है। कार्यस्थल पर भी ऐसे लोग मिल जाते हैं और कई...

बैंक ऑफ बड़ौदा में डेटा तक अनधिकृत पहुंच का खुलासा, कर्मचारी के ई-मेल का हुआ दुरुपयोग

बैंक ऑफ बड़ौदा में डेटा तक अनधिकृत पहुंच का खुलासा, कर्मचारी के ई-मेल का हुआ दुरुपयोग

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
July 27, 2026
0

सार्वजनिक क्षेत्र के बैंक ऑफ बड़ौदा (बीओबी) ने सोमवार को कहा कि उसके एक कर्मचारी का ई-मेल अकाउंट से छेड़छाड़...

उत्तर प्रदेश के कई जिलों में तेज हवाएं, गरज के साथ तूफान और बारिश

अगले कुछ दिनों तक उत्तर प्रदेश में हो सकती भारी बारिश, उमस भरे मौसम से राहत मिलने की संभावना

by Atul Narain Srivastava
July 27, 2026
0

भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने सोमवार को कहा कि उत्तर प्रदेश में अगले कुछ दिनों में मानसून की सक्रियता...

हमारे बारे में Public News 360

एक विश्वसनीय न्यूज़ चैनल — पढ़ें ताज़ा समाचार, राजनीति, समाज और संस्कृति की खबरें।

संपादकीय जानकारी
प्रकाशक/संपादक:अतुल नारायण श्रीवास्तव
उप संपादक: अनुराग वर्मा
पता: फ़ैज़ाबाद-अयोध्या, उत्तर प्रदेश 224001
हमसे जुड़ें
विश्वसनीयता और पारदर्शिता के साथ।

All disputes Ayodhya jurisdiction only • सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय को संसूचित राजपत्र संख्या सी.जी.-डी.एल.-अ.-25022021-225464 दिनांक 25 फरवरी 2021 के भाग II द्वारा संचालित सर्वाधिकार सुरक्षित

  • About Us
  • Contact Us
  • Home

© 2025 publicnews360.in

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत

© 2025 publicnews360.in

×

No WhatsApp Number Found!

Join Our Whatsapp Group