दिल्ली, शुक्रवार 19 अप्रैल को लोकसभा चुनाव 2024 के लिए पहले चरण का मतदान समाप्त हो गया है। लोगों का उत्साह चरम पर देखने को मिला। 2024 के आम चुनाव के लिए पहले चरण का मतदान 21 राज्यों और केंद्रशासित प्रदेशों की 102 लोकसभा सीटों पर हुआ।
लोकसभा चुनाव के पहले चरम में 60 प्रतिशत से ज्यादा मतदान रिकॉर्ड किया गया है। चुनाव आयोग ने जानकारी देते हुए बताया कि लोकसभा चुनाव के पहले चरण में कुल 60.03 प्रतिशत मतदान दर्ज किया गया। सात चरण के चुनावों के पहले चरण में 21 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों के 102 निर्वाचन क्षेत्रों में मतदान हुआ। वहीं कल हुए चुनाव को लेकर पीएम मोदी ने एक्स पर कहा, “पहला चरण, शानदार प्रतिक्रिया! आज मतदान करने वाले सभी लोगों को धन्यवाद। आज के मतदान से उत्कृष्ट प्रतिक्रिया मिल रही है। यह स्पष्ट है कि पूरे भारत में लोग रिकॉर्ड संख्या में एनडीए के लिए मतदान कर रहे हैं।
वहीं अगर वोटिंग परसेंट की बात करें तो लक्षद्वीप में सबसे ज्यादा 83.88% वोटिंग, बिहार में सबसे कम 49% वोटिंग, MP के 6 सीटों में 66.61% मतदान और छग के बस्तर सीट में 63.41 प्रतिशत वोटिंग रहा। वहीं बस्तर लोकसभा में कड़ी सुरक्षा के बीच 67.56 प्रतिशत मतदान हुए जो कि पिछली बार के लोकसभा चुनाव में 66.04 प्रतिशत मतदान हुआ था। बस्तर में 83.05 प्रतिशत, बीजापुर में 42.50, चित्रकोट में 75.21, दंतेवाड़ा में 67.06, जगदलपुर में 74.20, कोंडागांव में 75.86, कोंटा में 54.31, नारायणपुर में 66.05 प्रतिशत मतदान हुआ।
पहले चरण में तमिलनाडु (39), उत्तराखंड (5), अरुणाचल प्रदेश (2), मेघालय (2), अंडमान और निकोबार द्वीप समूह (1), मिजोरम (1), नागालैंड (1) की सभी सीटों पर मतदान हुआ. पुडुचेरी (1), सिक्किम (1) और लक्षद्वीप (1), राजस्थान में 12, उत्तर प्रदेश में आठ, मध्य प्रदेश में छह, असम और महाराष्ट्र में पांच-पांच, बिहार में चार, पश्चिम बंगाल में तीन, मणिपुर में दो और त्रिपुरा, जम्मू और कश्मीर और छत्तीसगढ़ में एक-एक सीट पर मतदान हुआ


