Wednesday, August 5, 2026
  • About Us
  • Contact Us
  • Home
publicnews360
  • Login
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत
No Result
View All Result
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत
No Result
View All Result
publicnews360
No Result
View All Result
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत

सांसद रवि किशन पर आरोप लगाने वाली महिला समेत छह के खिलाफ मुकदमा दर्ज

admin by admin
April 18, 2024
in उत्तर प्रदेश
0

लखनऊ, गोरखपुर से भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के सांसद रवि किशन शुक्ला को अपनी बेटी का पिता बताने वाली महिला, उसकी पुत्री समेत छह लोगों के खिलाफ जबरन वसूली तथा अन्य कई गंभीर आरोपों में लखनऊ के हजरतगंज कोतवाली थाने में प्राथमिकी दर्ज की गई है।

पुलिस सूत्रों ने दर्ज प्राथमिकी के हवाले से बुधवार को बताया कि रवि किशन की पत्नी प्रीति शुक्ला की तहरीर पर यह मुकदमा मंगलवार देर रात दर्ज किया गया।

मुकदमे में रवि किशन को अपनी बेटी का पिता बताने वाली महिला अपर्णा ठाकुर, उसके पति राजेश सोनी, बेटी शेनोवा सोनी, बेटे सौनक सोनी, सपा नेता विवेक कुमार पांडे और खुर्शीद खान नामक एक कथित पत्रकार को आरोपी बनाया गया है।

सूत्रों के मुताबिक इस मामले में आरोपियों के खिलाफ भारतीय दंड विधान की धारा 120-ब (साजिश रचने), 195 (किसी को सात साल या उससे अधिक की सजा कराने के लिए झूठे साक्ष्य प्रस्तुत करना), 386 (डरा कर जबरन वसूली करना), 388 (दंडनीय अपराध का आरोप लगाने की धमकी देकर वसूली करना), 504 (शांति भंग करने के मकसद से जानबूझकर अपमान करना) और 506 (आपराधिक धमकी देना) के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है।

प्रीति ने तहरीर में आरोप लगाया है कि अपर्णा सोनी उर्फ अपर्णा ठाकुर ने उन्हें धमकी देते हुए कहा था कि उसके अंडरवर्ल्ड माफिया से संबंध हैं। उसने 20 करोड रुपये की रंगदारी मांगी थी और धमकी दी थी कि अगर मांग नहीं मानी गई तो वह रवि किशन को बलात्कार के झूठे मुकदमे में फंसा कर उनकी छवि धूमिल कर देगी।

तहरीर के मुताबिक इस मामले की मुंबई में पुलिस से शिकायत की गई थी लेकिन इसके बावजूद अपर्णा नहीं मानी और 15 अप्रैल को लखनऊ में एक प्रेस कॉन्फ्रेंस कर उनके पति रवि किशन पर मनगढ़ंत आरोप लगाते हुए उन्हें अपनी बेटी का पिता बताया।

तहरीर के मुताबिक इस पूरे षडयंत्र में अपर्णा, उसके पति राजेश, बेटी शेनोवा और बेटे सौनक के साथ-साथ सपानेता विवेक कुमार पांडे और खुर्शीद खान नामक पत्रकार भी शामिल है।

पुलिस ने इन सभी आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

गौरतलब है कि अपर्णा ने गत सोमवार को लखनऊ में एक प्रेस कॉन्फ्रेंस कर रवि किशन को अपनी बेटी का पिता बताते हुए आरोप लगाया था कि वह बेटी को सामाजिक और सार्वजनिक तौर पर ‘स्वीकार’ नहीं कर रहे हैं।

अपर्णा ने चेतावनी दी थी कि वह इस मामले में अदालत का दरवाजा खटखटाएगी। उसने से मुख्यमंत्री से भी बेटी को न्याय दिलाने का गुहार लगाई थी।

महिला ने कहा, ‘‘मेरी बिटिया रवि किशन की पुत्री है और उसे उसका अधिकार व हक मिले। मेरी यह मांग है कि बेटी को या तो वह ‘एडाप्ट’ करें, या उसे उसका कानूनी अधिकार दें और इसके अलावा मेरी कुछ भी मांग नहीं है।”

पत्रकारों के सवाल के जवाब में अपर्णा ने कहा था कि रवि किशन जब सामने होते हैं तो उसके साथ अपने रिश्ते को स्वीकार करते हैं लेकिन सार्वजनिक तौर पर बेटी को स्वीकार नहीं कर रहे।

महिला ने दावा करते हुए कहा था, ‘मेरी उनसे शादी हुई है। मैं उनकी धर्मपत्नी हूं। दोस्तों और परिवार के सामने उन्होंने सिंदूर लगाया और मंगलसूत्र पहनाया।”

लोकसभा चुनाव में भाजपा ने रवि किशन को पुन: गोरखपुर से अपना उम्मीदवार घोषित किया है।

Tags: सांसद रवि किशन पर आरोप
Previous Post

छत्तीसगढ़ के कांकेर में मुठभेड़ में 29 नक्सली मारे गए, तीन जवान घायल, 25 लाख का इनामी शंकर राव ढेर, एनकाउंटर स्पेशलिस्ट लक्ष्मण केंवट कर रहे थे टीम को लीड

Next Post

अनंतनाग में आतंकियों ने बिहार के मजदूर की गोली मारकर हत्या कर दी

Related Posts

उप्र पुलिस भर्ती परीक्षा के अभ्यर्थियों को रोडवेज बसों में किराये पर 50 प्रतिशत छूट, परीक्षा आठ, नौ और 10 जून को आयोजित
अयोध्या

उप्र में 60 वर्ष से अधिक उम्र की महिलाओं को रोडवेज बसों में जल्द मिलेगी नि:शुल्क यात्रा, अनुपूरक बजट में मिला 100 करोड़ रुपये

August 4, 2026
मऊ पुलिस ने फर्जी क्यूआर भुगतान से दुकानदारों को ठगने का आरोपी गिरफ्तार
उत्तर प्रदेश

मऊ पुलिस ने फर्जी क्यूआर भुगतान से दुकानदारों को ठगने का आरोपी गिरफ्तार

August 4, 2026
लखनऊ: थल सैनिक कैंप में NCC ग्रुप लखनऊ की गर्ल्स टीम का जलवा, जीती शूटिंग चैंपियनशिप ट्रॉफी
उत्तर प्रदेश

लखनऊ: थल सैनिक कैंप में NCC ग्रुप लखनऊ की गर्ल्स टीम का जलवा, जीती शूटिंग चैंपियनशिप ट्रॉफी

August 4, 2026
सुप्रीमकोर्ट द्वारा असंवैधानिक घोषित कामिल और फाजिल डिग्रियो को योगी ने किया वैध, मिली मंत्रिमंडल की मंजूरी

Recent Posts

उप्र पुलिस भर्ती परीक्षा के अभ्यर्थियों को रोडवेज बसों में किराये पर 50 प्रतिशत छूट, परीक्षा आठ, नौ और 10 जून को आयोजित

उप्र में 60 वर्ष से अधिक उम्र की महिलाओं को रोडवेज बसों में जल्द मिलेगी नि:शुल्क यात्रा, अनुपूरक बजट में मिला 100 करोड़ रुपये

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
August 4, 2026
0

लखनऊ, प्रदेश विधानसभा में मंगलवार को पेश किये गये अनुपूरक बजट में राज्य की 60 वर्ष से अधिक उम्र की...

मऊ पुलिस ने फर्जी क्यूआर भुगतान से दुकानदारों को ठगने का आरोपी गिरफ्तार

मऊ पुलिस ने फर्जी क्यूआर भुगतान से दुकानदारों को ठगने का आरोपी गिरफ्तार

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
August 4, 2026
0

मऊ, पुलिस ने फर्जी ‘क्यूआर कोड’ और नकली यूटीआर नंबर का उपयोग कर बिना भुगतान किए दुकानदारों से इलेक्ट्रॉनिक सामान...

लखनऊ: थल सैनिक कैंप में NCC ग्रुप लखनऊ की गर्ल्स टीम का जलवा, जीती शूटिंग चैंपियनशिप ट्रॉफी

लखनऊ: थल सैनिक कैंप में NCC ग्रुप लखनऊ की गर्ल्स टीम का जलवा, जीती शूटिंग चैंपियनशिप ट्रॉफी

by Atul Narain Srivastava
August 4, 2026
0

लखनऊ, बरेली में आयोजित दस दिवसीय अंतर-ग्रुप चैंपियनशिप के दौरान एनसीसी ग्रुप लखनऊ की थल सैनिक कैंप (टीएससी) गर्ल्स टीम ने...

सुप्रीमकोर्ट द्वारा असंवैधानिक घोषित कामिल और फाजिल डिग्रियो को योगी ने किया वैध, मिली मंत्रिमंडल की मंजूरी

सुप्रीमकोर्ट द्वारा असंवैधानिक घोषित कामिल और फाजिल डिग्रियो को योगी ने किया वैध, मिली मंत्रिमंडल की मंजूरी

by Atul Narain Srivastava
August 4, 2026
0

लखनऊ, उत्तर प्रदेश मंत्रिमंडल ने उच्चतम न्यायालय द्वारा राज्य मदरसा शिक्षा परिषद की ओर से कामिल और फाजिल डिग्रियां प्रदान...

Ayodhya: रूदौली के कंपोजिट विद्यालय करीमपुर कांड में साजिश रचने वाली शिक्षिका निलंबित

Ayodhya: रूदौली के कंपोजिट विद्यालय करीमपुर कांड में साजिश रचने वाली शिक्षिका निलंबित

by Atul Narain Srivastava
August 4, 2026
0

अयोध्या, विकास खण्ड रूदौली के कंपोजिट विद्यालय करीमपुर कांड मामले में एक शिक्षक के खिलाफ छात्राओं को भड़का कर साजिश...

हमारे बारे में Public News 360

एक विश्वसनीय न्यूज़ चैनल — पढ़ें ताज़ा समाचार, राजनीति, समाज और संस्कृति की खबरें।

संपादकीय जानकारी
प्रकाशक/संपादक:अतुल नारायण श्रीवास्तव
उप संपादक: अनुराग वर्मा
पता: फ़ैज़ाबाद-अयोध्या, उत्तर प्रदेश 224001
हमसे जुड़ें
विश्वसनीयता और पारदर्शिता के साथ।

All disputes Ayodhya jurisdiction only • सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय को संसूचित राजपत्र संख्या सी.जी.-डी.एल.-अ.-25022021-225464 दिनांक 25 फरवरी 2021 के भाग II द्वारा संचालित सर्वाधिकार सुरक्षित

  • About Us
  • Contact Us
  • Home

© 2025 publicnews360.in

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत

© 2025 publicnews360.in

×

No WhatsApp Number Found!

Join Our Whatsapp Group